Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label उपजिला प्रमुख चौधरी सिरोही. Show all posts

    कोजरा में आयोजित आँजणा समाज बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन

    कोजरा में आयोजित आँजणा समाज बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष सिरोही कॉलेज नारणाराम चौधरी एवं रावाराम जी जूडाल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राजेश्वर भगवान की आरती के साथ हुई।उप प्रमुख ने कोजरा ग्राम वासियो का इतना बड़ा जिलास्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया ।
          मैच में धनारी विजेता रही वही उपविजेता भावरी रही। अतिथियों ने सभी खिलाडीयो को पारितोषिक वितरण करके उत्साहवर्धन किया।

    खेलो से आपसी भाई चारा बढ़ता है उप प्रमुख चौधरी

    33 वीं जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 15 वर्षीय छात्र नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन आदर्श रा.उ.मा.विद्यालय कृष्णगंज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी ने खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवायी इस दौरान स्थानीय सरपंच छोगाराम लौहार, प्राचार्य धर्मदत्त व्यास, प्रागाराम चौधरी खेल प्रभारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

    समाचार के लिए जीवाराम चौधरी सिरोही से

    किताबी ज्ञान के साथ साथ खेल भी आवश्यक - उपजिला प्रमुख श्री चौधरी

    सरतरा में 60 वीं जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रंगारंग उदघाटन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 13 टीम भाग ले रही है उदघाटन के शुभारम में उपस्तिथ उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी ने कहा की विद्यार्थियो में किताबी शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है ताकि मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो। चौधरी ने समस्त खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी। इस दौरान स्थनीय सरपंच भेराराम भील, समाजसेवी हिम्मतसिंह जी झाला व ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।

    समाचार के लिए सिरोही से 

    समाचार के प्रयोजक हैं 


    युवा ही देश का भविष्य- उप जिला प्रमुख

    माँ आरसना अम्बाजी के प्रागण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित युवा नेतृत्व व सामाजिक परिवेश के तीन दिविसय कर्यक्रम का शुभारम्भ  सिरोही उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी ने किया । श्री चौधरी ने कहा की युवा ही देश का भविष्य है और भारत में युवा शक्ति एक योग्य नेतृत्व के रूप में उभर कर सामने आ रही है। युवाओ को देश के विकास में भागीदारी निभानी चाहिए।
    समाचार के लिए सिरोही से हमारे सहयोगी श्री जीवाराम चौधरी

    जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिवस



    जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी ने अपना 24 वा जन्म दिवस व्रक्षारोपण करके मनाया उन्होंने शहर के सारणेश्वर रोड पर स्थित चौधरी समाज सेवा संस्था में विद्यार्थियो के साथ मिलकर वृक्ष लगाए उन्होंने बताया की पेड़ पोधे धरती का सृंगार है।सभी को अपने जीवन में एक एक वृक्ष जरूर लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह सयोंजक नारायण चौधरी जीवाराम चौधरी, भरत चौधरी चेलाराम आंजना व् सैकड़ो की संख्या में छात्र उपस्थित रहे

    पेड़ पौधो पृथ्वी के विभिन्न अंग हैं, इनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य - कानाराम चौधरी

    सिरोही | पीजीकॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। अवसर पर उपाचार्य डा. अजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है। यदि युवा जागरुक होंगे तो यकीनन पौधरोपण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रकाश बी. माली, छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा राजपुरोहित, कॉलेज छात्रा प्रमुख पिंकी राजपुरोहित, मनोज रावल, कार्तिकेय शर्मा, मनीष पुरोहित, जीवाराम चौधरी, करण जीनगर, भाग्यश्री पुरोहित सहित काफी संख्या में पिद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तथा कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

    उपजिला प्रमुख चौधरी ने किया निरीक्षण

    सिरोही | उपजिलाप्रमुख कानाराम चौधरी ने वीरवाड़ा गांव में पेयजल किल्लत सहित अन्य समस्याओं को लेकर दौरा किया। उपजिला प्रमुख ने बताया कि पेयजल राहत के लिए जलदाय विभाग के किए जा रहे पाइप लाइन कार्य के बीच में सड़क आने से अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया, ताकि ग्रामवासियों को राहत मिल सकें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को मौके पर ही निर्देश दिए। कोटड़ा गांव में चल रहे नरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन के दौरान मजदूरों के छाया में बैठने की कोई समुचित व्यवस्था तथा मेडिकल किट नहीं मिला। मौके पर ग्रामवासियों ने बताया कि मित्र से राशन कार्ड बनवाने के नाम एक सौ रुपए वसूले जा रहे है। इस दौरान भाजपा पिंडवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह, मीठालाल रावल और महिपालसिंह चारण झाखर सहित कई भाजपाई मौजूद थे। 
    समाचार के लिए हमारे सहयोगी श्री जीवाराम चौधरी +918890317727 सिरोही से