Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label हार्दिक बधाई. Show all posts

    महाराष्ट्र १० वीं बोर्ड परीक्षा में समाज के भाई बहनों ने किया नाम रौशन



    बहिन भावना कुमारी प्रभुराम जी पोण 
    गांव -भादरुणा (सांचौर) हाल मुम्बई ने महाराष्ट्रा १० वी बोर्ड में 90:00अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन करने पर #CAPS परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं|


    जगदीश s/o सगताराम जी डांगी
    गांव - देवराज का गोलीया (किलवा) सांचौर हाल मुम्बई ने महाराष्ट्रा १० वी में 92:00 अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन करने पर #CAPS परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं|



    संगीता सुपुत्री श्री भेरारामजी पटेल ने महाराष्ट्रा १० वी में 92:00 अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन करने पर #CAPS परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं|


    गीता पुत्री अमृत लाल जी ने महाराष्ट्रा १० वी में 90.40 अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का नाम रोशन करने पर #CAPS परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं|




    बैंगलोर में नविन कार्यकारिणी का गठन

    श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की 135 वीं जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलों की नगरी बैंगलोर में श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बैंगलोर के तत्वाधान में मनाई गई।
         रामनवमी की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़ एक प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों पर श्रोता झूमते नजर आए। वही रामनवमी को सुबह चढ़ावो के लाभार्थी मागड़ी रोड़ स्तिथ मंदिर में पूज्यनीय गुरुवर श्री राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।
        आम सभा की शुरुआत ठीक 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर अध्यक्ष श्री समरथारामजी के आदेशानुसार सचिव श्री भीमाराम जी भुरिया ने की। जिसमें नविन कार्यकारिणी बनाने तथा अन्य समाज विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें लगभग 10 हजार बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का आयोजन भी रखा गया था। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

    नवीन कार्यकारिणी का गठन
    श्री राजाराम आंजणा पटेल संघ बेंगलुरु की नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक  09-04-2017 को मागडी रोड मंदिर में सम्पन्न हुए जिसमें निम्न लिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए :-
    1- अध्यक्ष - श्री नाथुरामजी फक (गांव सराना)
    2- उपाध्यक्ष - श्री चुनारामजी सोलंकी (गांव करमावास)
    3- सचिव - श्री भीमारामजी भूरिया (गांव तिखी पहाडपुरा)
    4- सह सचिव - श्री कलारामजी ओड (गांव सावीधर)
    5- कोषाध्यक्ष - श्री लखमारामजी बग (गांव रामा बाला)
    6- उप कोषाध्यक्ष - श्री मंलारामजी कोदली (गांव भाचरणा)
    इस कार्यकारिणी के सहित कुल 27 एरियों से 27 सदस्य नियुक्त किए गए। Co-Opt 3 सदस्य तथा भूतपूर्व अध्यक्ष श्री समरथारामजी ओड रुचियार व संरक्षक छोगारामजी आकोदिया रेवडा खुर्द सहित कुल 32 सदस्य की कार्यकारिणी बनाई गई। गुरुवर श्री राजेश्वर भगवान के आशीर्वाद से समाज विकास के नए आयामो को पार करें। ऐसी प्रार्थना करते हैं।

    चौधरी आँजणा पटेल समाज के सबसे बड़े सोसियल ग्रुप CAPS GROUP की और से नव गठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं......

    चौधरी बने राष्ट्रीय विधार्थी मंच के जिलाध्यक्ष

    नरेंद्र मोदी विचार मंच( विधार्थी शाखा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष के निर्दशानुसार नरेंद्र चौधरी को जालोर जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया , साथ ही राष्ट्रिय अध्यक्ष ने पत्र भेज कर नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी को बधाई दी और बताया की जालोर जिले के हर तहसील स्तर पर विधार्थी मंच की कार्यकरणी घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की इस संगठन का उद्देश्य किसी भी विधार्थी की कोई भी समस्या हो वो सीधे तौर पर संगठन के जरिये नरेंद्र मोदी से बताई जा सकती है । 
        जालोर से विधार्थी विचार मंच के नरेंद्र चौधरी के जिला अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष का आभार जताया और चौधरी का गोपाल प्लाजा सांचोर में मुँह मिट्ठा कराया और माला पहना कर स्वागत किया। 
          इस अवसर पर दिनेश मालवी , नरेंद्र चौरा, रमेश करोला, भोमा राम नैनोल, डूंगर प्रतापुरा, रमेश वासन, प्रेम धुड़वा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    उपाध्यक्ष चुनें जाने पर हार्दिक बधाई

    स्टेनलेस स्टील पाइप्स & ट्यूब्स मनुफैक्टरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पद पर डिवाइन ग्रुप के श्री रमेश एम. पटेल के चुनें जाने पर CAPS ग्रुप की और से श्री पटेल को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ... 

    महामंत्री बनने पर हार्दिक बधाई

    मुम्बई के बोरीवली क्षेत्र से राजस्थानी भाजपा यूवा मोर्चा के महामंत्री पद पर श्री भुपाराम डी आँजणा (डाबली, गुड़ामालानी) चुनें जाने पर CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं...
    श्री भुपाराम आँजना ने 31 जुलाई को सांसद गोपालसेठी और अध्यक्ष पुरण सागर जी की उपस्तिथि में पदभार ग्रहण किया। 

    हार्दिक बधाई

    समाज सेवी श्री महेंद्र K. चौधरी (धाण)को नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महामंत्री बनने पर CAPS ग्रुप की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ.....

    श्री माधाराम चौधरी कुका को भाजपा ग्रामीण मण्डल भीनमाल के उपाध्यक्ष बनने पर CAPS ग्रुप की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ

    चेयरमैन बनने पर हार्दिक बधाई

    गुजरात के बनासकांठा जिले की लाखणी मार्केटयार्ड के चुनावों में श्री तेजाभाई भुरीया चेयरमैन बनने पर caps परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं.....


    समाचार के लिए caps प्रतिनिधि श्री हंसराज जी दीपड़ा

    श्रावण का सोमवार

    पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार कि आप सभी समाज बंधुओं को CAPS ग्रुप कि और से हार्दिक शुभकामनाएं 

    बड़े ही फलदायक हैं श्रावण सोमवार व्रत  

    श्रावण मास में भगवान त्रिलोकीनाथ, डमरुधर भगवान शिवशंकर की पूजा अर्चना का बहुत अधिक महत्व है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रावण मास में भक्त लोग उनका अनेकों प्रकार से पूजन अभिषेक करते हैं। भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं। वह प्रसन्न होकर भक्तों की इच्छा पूर्ण करते हैं।
    इस बार श्रावण मास में 9, 16, 23 और 30 जुलाई को सोमवार व्रत हैं। श्रावण मास के इन समस्त सोमवारों के दिन व्रत लेने से पूरे साल भर के सोमवार व्रत का पुण्य मिलता है। सोमवार के व्रत के दिन प्रातः काल ही स्नान ध्यान के उपरांत मंदिर देवालय या घर पर श्री गणेश जी की पूजा के साथ शिव पार्वती और नंदी बैल की पूजा की जाती है। इस दिन प्रसाद के रूप में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ, चंदन, रोली, बेल पत्र, भांग, धतूरा, धूप, दीप और दक्षिणा के साथ ही नंदी बैल के लिए चारा या आटे की पिन्नी बनाकर भगवान पशुपतिनाथ का पूजन किया जाता है।
    रात्रिकाल में घी और कपूर सहित धूप की आरती करके शिव महिमा का गुणगान किया जाता है। लगभग श्रावण मास के सभी सोमवारों को यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। सुहागन स्त्रियों को इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। विद्यार्थियों को सोमवार का व्रत रखने से और शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। बेरोजगार और अकर्मण्य जातकों को रोजगार और काम मिलने से मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
    सदगृहस्थ नौकरी पेशा या व्यापारी को श्रावण के सोमवार व्रत करने से धन धान्य और लक्ष्मी की वृद्धि होती है। प्रौढ़ तथा वृद्ध जातक अगर सोमवार का व्रत रख सकते हैं तो उन्हें इस लोक और परलोक में सुख सुविधा और आराम मिलता है। सोमवार के व्रत के दिन गंगाजल से स्नान करना और देवालय तथा शिव मंदिर में जल चढ़ाना आज भी उत्तर भारत में कांवड़ परंपरा का सूत्रपात करती हैं।
    अविवाहित महिलाएं अनुकूल वर के लिए श्रावण के सोमवार का व्रत धारण कर सकती हैं। सुहागन महिला अपने पति एवं पुत्र की रक्षा के लिए, कुंवारी कन्या इच्छित वर प्राप्ति के लिए एवं अपने भाई, पिता की उन्नति के लिए पूरी श्रद्धा के साथ व्रत धारण करती हैं। श्रावण व्रत कुल वृद्धि के लिए, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए, सम्मान के लिए भी किया जाता है।
    इस व्रत में माता पार्वती और शिवजी का पूजन किया जाता है। शिवजी की पूजा-अराधना में गंगाजल से स्नान और भस्म अर्पण का विशेष महत्त्व है। पूजा में धतूरे के फूलों, बेलपत्र, धतूरे के फल, सफेद चन्दन, भस्म आदि का प्रयोग अनिवार्य है।
    सुबह स्नान करके, सफेद वस्त्र धारण कर काम क्रोध आदि का त्याग करें। सुगंधित श्वेत पुष्प लाकर भगवान का पूजन करें। नैवेद्य में अभिष्ट अन्न के बने हुए पदार्थ अर्पण करें। फिर… ओम नमो दशभुजाय त्रिनेत्राय पन्चवदनाय शूलिने। श्वेतवृषभारुढ़ाय सर्वाभरणभूषिताय। उमादेहार्धस्थाय नमस्ते सर्वमूर्तयेनमः… इन मंत्रो से पूजा व हवन करें। ऐसा करने से सम्पूर्ण कार्य सिद्ध होते हैं। 

    डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई

    चौधरी समाज के अग्रणी श्री डी. जी. चौधरी, गुजरात राज्य के अंडर सेक्रेटरी से डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ....

    नरेंद्र कुमार का नवोदय विद्यालय में चयन


    नरेंद्र कुमार सुपुत्र श्री दुर्गारामजी चौधरी निवासी विरोल, सांचोर का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं में चयन हुआ है। जसवंतपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं रिक्त सीटों पर हाल ही में परीक्षा हुई। जिसमें नरेंद्र कुमार चौधरी का चयन हुआ है।
        नरेंद्र कुमार को CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ 

    हार्दिक बधाई



    डॉ श्री नवीन भाई सुपुत्र श्री प्रागारामजी चौधरी निवासी धानोल, डॉ श्री कृष्णकुमार सुपुत्र श्री सांवलारामजी चौधरी निवासी पथमेड़ा तथा डॉ श्री निम्बाराम सुपुत्र श्री पीरारामजी चौधरी निवासी पांचला का पशु चिकित्सा अधिकारी बनने पर CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ

    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री Er कृष्ण कुमार जयपुर तथा महेंद्र कुमार जाखड़ी से 

    हार्दिक बधाई


    आँजणा समाज के गौरव सेठ श्री हरिभाई चौधरी को अखिल आँजणा केलवणी मंडल गांधीनगर के अध्यक्ष चुने जाने पर CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ



    हार्दिक बधाई




    श्रीमती हनुदेवी चौधरी (सरपंच गोलासन, सांचोर) को सांचोर भाजपा ग्रामीण महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं।

    समाचार के लिए रमेश कुमार पथमेड़ा CAPS परिवार सांचोर 

    श्री गोपाल पटेल का ईसरो में चयन............


    श्री गोपाल पटेल सुपुत्र श्री पेमारामजी फक निवासी नंदवान तहसील लुणी जिला जोधपुर ने आई. आई. टी. क्वालीफाई कर ईसरो में चयन हो गया हैं। श्री गोपाल पटेल को इस सफलता पर समस्त आँजणा समाज व CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एंव उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ।
    श्री गोपाल पटेल अब भारतीय अंतरीक्श अनुसंधान संस्था में आगे की पढाई एंव रिसर्च करेगा तथा तीन साल बाद उसके प्रयोगों के आधार पर उसे अमेरिका स्थित नासा जैंसे उच्च स्तरीय संस्थाओं में भेजा जा सकेगा।

    मेरी बेटी ने निहाल कर दिया।

    बहन अपर्णा के पिता श्री मानाराम जी पटेल ने बताया कि दसवीं की परीक्षा शुरू हुई तो पहले अंग्रेजी का पहला पेपर था। वह इतने तनाव में थी कि चक्कर गया पर उसने हिम्मत दिखाई। आज परिणाम में 100 अंक प्राप्त किए। पिता ने बताया कि आज मेरी बेटी ने मुझे निहाल कर दिया। पिता ने बेटी पर भरपूर प्यार बरसाया और उसकी थाली घी से भर दी। मानाराम ने बताया 16 साल पहले जब आया था तो बच्चों को पढ़ाने के लिए दो हजार का कर्जा लिया था। 

    अखिल भारतीय आँजणा समाज एवं Caps परिवार की और बहन अपर्णा को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ......

    नोट:- जिन विधार्थियों ने 10 th में भाइयो द्वारा 85% तथा बहन द्वारा 80% अंक प्राप्त किए हैं वे विधार्थी अपनी अंक तालिका/ रोल नम्बर तथा अपना पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो हमें 9712558833 पर व्हाट्स एप्प करे।

    वैदेही चौधरी ने हासिल किया प्रथम स्थान



    वैदेही चौधरी ने State Tennis Player Of Gujarat में अंडर 16 में प्रथम स्थान तथा अंडर 18 में 6 वा स्थान हासिल कर समस्त आँजणा चौधरी समाज का नाम रौशन किया हैं।  #CAPS परिवार आपकी इस सफलता की बहुत बहुत बधाई देता हैं।  तथा आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हैं।  आप इसी तरह समाज का नाम रोशन करती रहें।  आपके पिता (DYsp) श्री आर. एम. चौधरी जी को भी बहुत बहुत बधाई जिन्होंने हमेशा आपको गाइड किया। श्री अर्बुदा माताजी व श्री राजेश्वर भगवान आपकी सफलताओं और बड़ी करें। 

    समाचार के लिए आँजणा चौधरी सेवा मंडल गांधीनगर 

    अपूर्व चौधरी का आईआईटी में चयन

    शिवाजी नगर जालोर निवासी अपूर्व चौधरी पुत्र अनिल चौधरी का जेईई-एडवांस आईआईटी में चयन हुआ है। अपूर्व ने कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी की। अपूर्व के पिता श्रीराम ग्रेनीमार्मो प्रा.लि. कंपनी के डायरेक्टर है। अपूर्व के चयन पर परिवार ने खुशी जताई है। CAPS परिवार की और से अपूर्व चौधरी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं 

    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री महेंद्र कुमार जाखडी, रानीवाड़ा से 

    हार्दिक बधाई.......

    देवेन्द्र कुमार चौधरी s/o श्री तेजारामजी चौधरी (गोञ-भांड) गांव- सांकङ  तह.-सांचौर का श्रम मंञालय भारत सरकार (चंडीगढ) में सुपरवाईजर पद पर चयन होने पर हार्दिक बधाई एवम् उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएें।

    समाचार Er. कृष्ण कुमार जयपुर के सौजन्य से

    हार्दिक शुभकामनाएं

    हिन्दू नव वर्ष २०७३ की आप सभी बन्धुओ को #CAPS परिवार की और से हार्दिक शुभकामनाएं

    हार्दिक बधाई


    डाॅ. लक्ष्मण चौधरी सुपुत्र श्री सवारामजी तरक निवासी-संकरणा(आहोर) का आॅल इंडिया PG(MD/MS) Entrance Exam में आॅल इंडिया रैंक - 927वीं तथा OBC-261वीं रैंक के साथ चयनित होने पर CAPS परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं 

    शुभेच्छु :-सुमतीदेवी-सवारामजी (माता-पिता), ऊजीदेवी-गजारामजी(काका-काकी), अचलाराम,अमराराम, जैसाराम(भाई), डाॅ.अजय चौधरी, बगाराम कोरा, केराराम कोरा, सुजाराम(मिञगण)


    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि Er श्री कृष्ण जी जयपुर से