Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label चेन्नई. Show all posts

    श्री महाराज का चातुर्मास आज से


    चौधरी आँजणा समाज चेन्नई के तत्वावधान में साहूकारपेट स्तिथ श्री राजेश्वर भवन में शिकारपुरा के श्री राजारामजी आश्रम के संत श्री सांवलाराम जी महाराज ने आज से चातुर्मास शुरू किया। चातुर्मास प्रवचन की शुरुआत भी आज से हो गई। इससे पहले पूज्य श्री महाराज के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। तथा गुरुपूर्णिमा मनाई गई। पूज्य श्री महाराज का प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। तथा भजन संध्या प्रतिदिन सांय 8 से 10 बजे तक होगी। 

    समाचार के लिए caps सलाहकार श्री दिनेश जी करड़ चेन्नई से

    छठी वर्षगांठ कल


    आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही हैं की परम पुज्यनीय गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की असीम कृपा से धर्म नगरी चेन्नई की पावन धरा पर चौधरी आँजणा समाज के राजेश्वर भवन में गुरु श्री राजेश्वर भगवान के मंदिर की छठी वर्षगांठ, ध्वजा रोहण एवं चादर चढ़ाने का कार्यक्रम सवंत 2073 ज्येष्ठ सुदी 2, सोमवार दिनांक 06.06.2016 को हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। अतः समाज कप सभी भाइयों व बहिनों से विनम्र अनुरोध हैं की आप इस अवसर पर सपरिवार पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनाकर पूण्य लाभ लेवें। 

    चेन्नई में 134 वीं जयंती मनाई

    चेन्नई में आँजना समाज की और से पूज्यनीय संत श्री राजेश्वर भगवान कि 134 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की कुछ चित्रमय झलकियाँ दिनेश जी करड़ के सौजन्य से। #Rajaramjishikarpura #1YearOfCAPS

    सांसद श्री पटेल का स्वागत समारोह

    आँजणा युवा संगठन के अध्यक्ष और जालोर-सिरोही के सांसद श्री देवजी एम. पटेल 2 जुलाई को चेन्नई आएंगे। आँजणा समाज चेन्नई द्धारा सांसद श्री पटेल का स्वागत समारोह का आयोजन 11 बजे श्री राजेश्वर भवन (नं. 18, तुलसीगम स्ट्रीट, साहूकार पैठ, चेन्नई) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्त चेन्नई के बंधुओं का स्वागत हैं। सांसद श्री पटेल यहाँ etv राजस्थान (एक टीवी चैनल) के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे जिसका प्रसारण 2 जुलाई शाम को 7 बजे से लाइव देख सकते हैं।

    न्यूज़ के लिए हमारे सहयोगी दिनेश जी. करड़

    श्री राजाराम जी मंदिर की पाँचवी वर्षगाँठ

    चेन्नई में श्री राजारामजी महाराज के मंदिर की पाँचवी वर्षगाँठ पर ध्वजा रोहण एवं चादर चढ़ाने का कार्यक्रम 20 मई को आयोजित किया जाएगा।वही रात्री जागरण का आयोजन 19 मई शाम को 9 बजे से किया जाएगा। समस्त कार्यक्रम श्री राजेश्वर भवन, नं. 18, तुलसींगम स्ट्रीट, साहूकार पेठ, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

    समाचार के लिए मादाराम गोदन