भीनमाल थानाधिकारी अशोक आंजणा का जयपुर तबादला होने पर मंगलवार को विधायक पूराराम चौधरी, प्रधान धुखाराम पुरोहित, नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, पुलिस उप अधीक्षक धीमाराम विश्नोई विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्रवणकुमार मोदी की मौजूदगी में विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें स्टाफ सहित नगरवासियों ने आंजणा को विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन जोरावरसिंह राव ने किया। इस अवसर पर क्षेमंकरी मातेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदारसिंह ओपावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुमानमल परमार, नपा उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, एपीपी भोपालसिंह राठौड़, पार्षद रमेश राठी, सायरपुरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच वरदाराम चौधरी, सुनील जैन, रमेश सोनी नथाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
भीनमाल थानाधिकारी आंजणा को विदाई दी

खेल को खेल की भावना से खेलें : आंजणा
भीनमाल रिसेंटक्लब की ओर से सोमवार को स्थानीय शिवराज स्टेडियम प्रांगण में थानाधिकारी अशोक आंजणा के मुख्य आतिथ्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर थानाधिकारी अशोक आंजणा ने खेल को खेल की भावना से खेलने हार से निराश नहीं होकर जीत के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए नियमित खेल के साथ योग करने की नसीहत दी। आयोजन समिति के सदस्य मुकेश माली ने बताया कि उद्घाटन मैच रिसेंट क्लब बी दुदेश्वर क्रिकेट क्लब जेरण के बीच खेला गया, जिसमें रिसेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। रिसेंट क्लब की ओर से शक्तिसिंह ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में जेरण मात्र 63 रनों पर ही सिमट गई। दिपांकर चक्रवर्ती को 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। इसके बाद दूसरा मैच युवा क्लब भीनमाल स्पीड इलेवन रोपसी के बीच खेला गया, जिसमें स्पीड इलेवन 26 रन से विजयी रही। इस दौरान घनश्याम, चैनाराम मुकेश माली ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कुलदीप राठी, रवि जोशी, प्रवीण सैन, रेवाराम, महिपाल, सोनू, विक्रम सुथार, चंदनसिंह, टीकमाराम, रवि माली विक्रमसिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।