Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label नमक. Show all posts

    सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता नमक, ये भी हैं उपयोग

    नमक वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन इसका सिर्फ यही उपयोग नहीं है। इसके अलावा भी अन्य कई उपयोग है जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नमक के कुछ ऐसे ही उपयोगों के बारे में….

    1. दांतों को चमकीला बनाता है
    नमक में थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर मसुड़ों व दांतों की रोजाना कुछ देर मसाज करें। इससे दांत मजबूत होते हैं व सफेदी और चमक भी आ जाती है। बेहतर स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए भी नमक का इस्तेमाल अच्छा होता है।

    2. मुंह के छाले मिटाए
    आधा चम्मच नमक लें। इसे छालों पर उंगली से लगाएं। कुछ मिनट तक छालों पर लगा रहने दें और उसके बाद सादे पानी से गरारा कर लें। हर सुबह ब्रश करने से पहले यह प्रक्रिया दोहराने पर छालों की समस्या दूर हो जाती है।

    3.गले का पकना
    कई बार गला पक जाता है, ऐसे में पानी में नमक को घोल लें और इस घोल को मुंह में भरकर गरारा करें। इससे गले में पकने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही साथ दर्द भी चला जाएगा।

    4.पाचन में सुधार करता है
    यदि आपको पाचन  से संबंधित कोई दिक्कत है तो एक गिलास लस्सी बनाएं और उसे थोड़ा नमक डालकर पिएं। इससे पेट सही हो जाएगा।

    5. बॉडी स्क्रब
    पांच चम्मच समुद्री नमक और एक चम्मच ऑलिव ऑइल यानि जैतून का तेल लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और अपने शरीर पर लेप की तरह लगा लें। कुछ देर बाद मसाज करते हुए रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नहा लें।

    6. रूसी खत्म करता है
    एक चम्मच समुद्री नमक लें।उंगलियों को गीला करके नमक मेें डालें व हल्के हाथों से खाेपड़ी पर मालिश करें। बाद में शैंपू लगाकर सिर धो लें। महीने में एक बार ऐसा करने से रूसी खत्म हो जाएगी।

    7. जलने पर ऐसे करें उपयोग
    यदि कहीं हल्का सा जल गया हो, तो वहां नमक छिड़क दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

    8.मासंपेशियों में खिंचाव
    मासंपेशियों में अचानक से तनाव आ जाने पर या खिंचाव होने पर गुनगुने पानी में नमक को डाल लें और उससे हल्का सेंक दें। मांसपेशियों का खिंचाव दूर हो जाएगा।

    9.सूजे हुए पैर
    पैरों में सूजन आ जाने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर उसमें पैर भिगोकर बैठें। 10 मिनट तक पैरों को इसमें रखें और बाद में निकालकर तौलिए से पोंछ लें।

    10.गठिया का दर्द
    पैरों को नमक वाले गुनगुने पानी में राेज कुछ देर रखें। ऐसा रोज करने से गठिया का दर्द कम हो जाता है।

    11.कठोर नाखून
    यदि आपके नाखून बहुत कठोर हैं तो उन्हें काटने से पहले हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर, हाथों को डूबाेकर रखें और 10 मिनट बाद उन नाखूनों को काट दें। इससे सारे नाखून आसानी से कट जाएंगे।

    12. आंख की फुंसी
    एक पैन में दो चम्मच नमक डाल कर गर्म करें। फिर इस पर कुछ देर के लिए एक साफ कपड़ा रखें और उससे अपनी आंखों को सेकें। आप आंखों पर नमक मिले हुए पानी से छींटे भी मार सकते हैं।

    13. बुखार
    ठंडे पानी में नमक मिला लें और उस पानी में कपड़े को भिगोकर सिर पर रखें, इससे बुखार दूर हो जाएगा। ऐसा कुछ मिनट तक ही करें। शीघ्र आराम मिल जाएगा।

    14. नाखूनों की चमक
    यदि आपके नाखून बेजान से दिखाई देते हैं तो उन पर समुद्री नमक, बेकिंग सोडा और नींबू के जूस का मिक्स बनाकर लगाएं। धीरे-धीरे मसाज करें। ऐसा सप्ताह में एक बार करें। नाखून चमकने लगेंगे।