Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label पेट्रोल-डीजल. Show all posts

    पेट्रोल 0.64 रुपए महंगा, डीजल की कीमतों में 1.35 रुपए की कटौती

    नई दिल्‍ली। तेल कंपनि‍यों ने लगातार तीसरी बार पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दि‍या है। वहीं, इस बार डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। पेट्रोल की कीमत 0.64 रुपए प्रति‍ लीटर का बढ़ाई गई है जबकि‍ कंपनि‍यों ने डीजल के दामों में 1.35 रुपए प्रति‍ लीटर घटाने की घोषण की है। सोमवार को इंडि‍यन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने जारी बयान में कहा कि‍ पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। इससे पहले पेट्रोलि‍यम कंपनि‍यों ने 16 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.13 रुपए प्रति‍ लीटर और 2.71 रुपए प्रति‍ लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    महंगे पेट्रोल की मार, डीजल ने दी राहत

    सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल की कीमतों में 0.64 रुपए प्रति‍ लीटर का इजाफा कि‍या गया है। वहीं डीजल की कीमतों में 1.35 रुपए प्रति लीटर की कटौती से महंगाई के स्‍तर पर कुछ राहत मि‍ल सकती है। डीजल के दाम घटने से जहां एक ओर ढुलाई भाड़े में कमी होगी, वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कॉस्‍ट में भी कटौती होगी।

    देश में अधिकांश माल की ढुलाई सड़क मार्ग से ट्रकों के जरिये होती है। ऐसे में डीजल सस्‍ता होने से माल भाड़ा कम हो सकता है। सब्‍जी, फल और दालें के दाम कम हो सकते हैं। इसके अलावा बसों का किराया भी घट सकता है, जिससे आम जनता को कुछ राहत मि‍लेगी।

    मई से पहले मार्च में बढ़ी थीं ज्यादा कीमतें

    तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल को पेट्रोल के दाम 49 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। 15 अप्रैल को पाक्षिक समीक्षा के दौरान सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 80 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी।

    गौरतलब है कि इससे पहले 9 मार्च को पेट्रोल के दाम 3.18 रुपए और डीजल के दाम 3.09 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। 16 फरवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसा और डीजल में 61 पैसा प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इस साल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है।