Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label प्राण प्रतिष्ठा. Show all posts

    श्री राधेकृष्ण व राजेश्वर भगवान के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

    भीनमाल शहर के स्टेशन रोड स्थित आँजणा कलबी समाज छात्रावास में नवनिर्मित राधे-कृष्ण व राजेश्वर भगवान मंदिरो की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज आज कलश यात्रा के साथ हुआ।
          कलश यात्रा छात्रावास से रवाना होकर रामसीन रोड़, सूर्य मंदिर, तलबी रोड़, महावीर चौराहा, पीपली चौक, मुख्य बाजार, वराहश्याम मंदिर, गणेश चौक, महालक्ष्मी मंदिर रोड़, विवेकानंद चौराहा, खारी रोड़, माघ चौक, स्टेशन रोड़, अम्बेडकर सर्किल, रेलवे स्टेशन होते हुए छात्रावास पहुंची।
    कलशयात्रा मेंं सज-धज कर सिर पर कलश धारण किए चल रही बालिकाएं, रथ पर भगवान की मूर्ति को लेकर सवार चढ़ावों के लाभार्थी, भक्तिगीतों पर नाचते युवा, आसमान में उडता गुलाल, गुजंते राजेश्वर भगवान के जयकारौ से माहौल्ल भक्तिमय हो गया. इस मौके कई समाजबंधु मौजूद थे।
           कलशयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब-राधे-कृष्ण व राजेश्वर भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कलशयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा. कलशयात्रा में युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजे नजर आए. कलशयात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
          पूरे दिन गुंजे मंत्रोच्चार-राधे-कृष्ण व राजेश्वर भगवान मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार गुंजते रहे, प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को गणपति पूजन, पुष्य वाचन, मातूका पूजन, नांदी श्राद्ध, मंडप प्रवेश, आचार्य ब्राह्मण वरुण, जाजम बिछाना, विशाल जलयात्रा, प्रधान पीठ पूजन, अग्नि स्थापना, नवग्रह पूजन, योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सांय पूजन के कार्यक्रम हुए।

    झुंझार देव मंदिर री प्राण प्रतिष्ठा 13 जुलाई री

       सांचौर की भुमी विरो और बलिदानियो की भुमी है। जब जब संकट आया है, ईतिहास गवां है, ईस भुमी ने दील चिर के विर पैदा किये है। इण क्रम में सांचौर की पावन माटी पर गायो की रक्षा कर अपनी विरता से धन्य करने वाले महान योद्धा विर झुंझार देव रो जन्म होयो। और गायों री रक्षा कीनी।
           सांचौर रे हाड़ेचा रा गोलिया हरिपुरा में श्री वीर झुंझार बापजी री प्रतिष्ठा उत्सव सियाणी तरक परिवार री तरफ सूं राखी गयी हैं। जिणरी रुपरेखा इण प्रकार हैं, उजाळी आठम तारीख 12-07-2016 ने मंगलवार री जागण(रात्री जागरण) हैं, अर उजाळी नम तारीख 13-07-2016 बुधवार ने जुजार बापजी री पधरामणी (प्रतिष्ठा) हैं, अतः आप सगळा हेताळुआं भाई, सेन गनायतो ने इण उत्सव में शामिल होण रो सगळा आँजणा सियाणी तरक परिवार न्योतो भेज रिया हैं।

    समाचार के लिए श्री किशन डी चौधरी हाड़ेचा CAPS परिवार इंदौर

    गुरु श्री शरणनाथजी की सानिध्य में ,प्राण-प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न

    भूरिया परिवार की कुलदेवी माँ नागणेची

    साँचोर(जालोर):-
                       सांचोर के निकट धानता में आज प्राण - प्रतिष्ठा सम्पन हुई। श्री श्री 1008 श्री शरणनाथ जी के सानिंध्य में चौधरी समाज के भूरिया परिवार की  कुलदेवी नागणेची माँ प्रतिष्ठा बड़े हर्ष व उल्लास के साथ सम्मपन्न हुई।

    ढोल ढमाको के साथ  मन्दिर में तोरण पार कर सांसद व शरणनाथ जी महाराज ने गणेशजी मूर्ति स्थापित की इसके बाद मन्दिर में माँ नागणेची, शिव, गोगाजी की मूर्ति स्थापित की। इसके बाद भूरिया परिवार ने मन्दिर पर ध्वजा चढ़ाई, इंडा चढ़ाया गया।

    कार्यक्रम में स्थानीय व कमालपुरा सेन्धोई माता मन्दिर सन्त शरणनाथ जी महाराज, होथीगांव महाराज, काशीनाथ जी महाराज करड़ा, रतोड़ा महाराज व इसके अलावा बाहर से आने वाले  कई सन्त उपस्थित थे। इसके साथ ही जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल व समाज के बड़े-बूढ़े लोग मौजूद थे।

    समाचार के लिए हमारे सहयोगी
    रमेश कुमार चौधरी जालौर
    8239177667
    7568564452

    बेवटा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    थराद के निकटवर्ती ग्राम बेवटा में त्रि दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

    समाचार के लिए हमारे सहयोगी भरत पटेल बेवटा