Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label बालोतरा समाचार. Show all posts

    सन्त श्री राजाराम जी युवा जागृति मंच की बैठक कल



    न्त श्री राजाराम जी युवा जागृति मंच, शिकारपुरा के द् प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा निश्चित कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत बनाने के लिए सिरोही जिले की बैठक के बाद बाड़मेर की जिला कार्यकारिणी व तहसील स्तर की कार्यकारिणी की बैठक श्री राजाराम छात्रावास, बालोतरा में दिनांक 10 - 6 - 2018 रविवार को दोपहर 12:00 बजे रखी गई है। अतः आप सभी प्रदेश स्तर जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों सादर उपस्थिति अनिवार्य है।

    आपका साथी - बाबूलाल चौधरी एडवोकेट (असाडा), प्रदेश महामंत्री - युवा जागृति मंच, शिकारपुरा आश्रम।


    आंजना समाज ने लिया नशामुक्ति का निर्णय


    बालोतरा के निकटवर्ती टापरा गांव में आंजना समाज द्वारा होली पर्व आम सभा आयोजित हुई।  नेमाराम चौधरी ने बताया की सभा में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर नशे पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की।  समाज के लोंगो ने समाज के किसी भी कार्यक्रम में डोडा, अफीम सहित अन्य नशीली सामग्री का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया।  इस दौरान केराराम चौधरी, रघुनाथराम, जूंजाराम, राजाराम, खंगाराराम, मगनाराम, खुशालाराम सहित आँजणा कलबी समाज के सेकड़ो समाज बंधू उपस्तिथ रहें। 

    समाचार के लिए CAPS सहयोगी श्री शंकर लाल सिन्धवास हाल मुंबई

    आँजणा समाज बालोतरा की कार्यकारिणी का गठन 

    बालोतरा आंजणा समाज युवा सेवा संस्थान की आम बैठक राजाराम छात्रावास में हुई, जिसमें कार्यकारिणी का नव गठन किया गया।
    प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उकाराम कुकल अासोतरा तीसरी बार निर्विरोध चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष विमलेश चौधरी एमके चौधरी आसोतरा, महामंत्री मोहनराम काग जागसा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र तरक वरिया, सहमंत्री भगवानाराम थोब, खेलमंत्री तुलछाराम वरिया, शिक्षा मंत्री विमलेश पटेल जागसा, विधिमंत्री लक्ष्मण मालवी टापरा, चिकित्सा मंत्री जेठाराम सोंलकी, कला एवं सांस्कृतिक मंत्री जयरूपराम तरक बुड़ीवाड़ा, मीडिया प्रकोट आम्बाराम कुम्पावास, प्रचार मंत्री हितेश पटेल असाडा एवं कार्यकारिणी सदस्य हनुमानराम चारलाई, कमलेश काग बिछावाडी, दुर्गेश पाविया, भगवानाराम करड़, सांवलाराम किटनोद, तेजाराम रेवाडा, मोहनराम कुकल आसोतरा, सोनाराम काग, भंवरलाल काग, रामाराम तरक, मोहनलाल गैया, हिमताराम कुम्पावास, कमलेश टापरा, पुखराज, डॉ. अर्जुन चौधरी, दिनेश पाविया, छतराम आसोतरा, सुजाराम कानाना, निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। गणतंत्र दिवस को राजाराम छात्रावास में क्रिकेट, कब्बडी, रस्सा कसी, गुब्वारा फोड़ब, वॉलीबाल, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कार कोलाराम एमएनआई के द्वारा मिष्ठान वितरण गुणेशाराम चौधरी द्वारा व्यवस्था की गई। इस दौरान कार्यक्रम में दयाराम पटेल बीईईओ, हनुमानराम बीईईओ सिवाना, पीआर चौधरी, उमाराम पटेल, जोराराम व्याख्याता एवं समाज के गणमान्य नागरिक युवा साथियों ने भाग लिया।

    समाचार के लिए CAPS के वरिष्ठ सलाहकार श्री दिनेश G. करड़

    राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहे चौधरी

    राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2013 में जोराराम पुत्र वरधाराम जी चौधरी ने अंग्रेजी विषय के राज्य स्तर पर री शफल परिणाम में पहला स्थान प्राप्त किया हैं।
       इससे पहले जोराराम राज्य स्तर पर दुसरें स्थान पर रहे थे।जोराराम अपने सफलता का श्रेय एकाग्रता, निरंतरता व आत्म विश्वास को बताया। मूल रूप से डेडवास निवासी जोराराम ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया हैं।