Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label भूमिपूजन. Show all posts

    ब्रह्मलीन संत श्री रघुनाथरामजी महाराज की समाधी निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

    लुम्बा की ढाणी स्थित श्री राजाराम जी मंदिर में ब्रह्मलीन संत श्री रघुनाथरामजी महाराज की समाधी निर्माण का भूमि पूजन कल दिनांक 20 फरवरी को मीठा महंत श्री उम्मेदगिरिजी महाराज व संत श्री गुलाबरामजी महाराज (महंत श्री राजाराम मंदिर लुम्बा की ढाणी) के हाथों से शुभ वेला  पर वैदिक मंत्रोचार के साथ मुहूर्त किया गया। इस मोके पर संत श्री उम्मेदगिरिजी महाराज ने ब्रह्मलीन संत श्री महाराज के बताए मार्ग के अनुसार उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही। इस मोके पर श्री दूदाराम, श्री लसाराम, श्री  सवाराम, श्री आशाराम, श्री अकाराम, श्री थानाराम, श्री रूपाराम, श्री मांगाराम सहित कई समाज बंधू मौजूद थे।

    समाचार के लिए श्री दूदाराम चौधरी

    फरेड़ी में भूमि पूजन किया गया

    गुड़ामालानी के भेडाणा गांव के निकटवर्ती फरेड़ी प्याऊ पर आँजना समाज के जगतगुरु श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान के मंदिर निर्माण हेतु मंत्रोच्चारण के साथ नगाराम जी महाराज द्वारा भूमि पूजन किया गया।  यह कार्यक्रम बुधवार को 11:00 बजे रखा गया। उसमे संसदीय सचिव व गुडामालानी के विधायक लाधूराम विशनोई पधारे उन्होंने मन्दिर के चारदिवारी बानाने लिए सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम मे धोरीमन्ना पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गंगाराम, गेनाराम, मागाराम, मागीलाल और सेैकड़ों ग्रामीण मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    समाचार के लिए नानजीराम पटेल भेडाणा
    फ़ोटो के लिए चमन पटेल

    कन्या विद्यासंकुल का भूमिपूजन समारोह संपन्न

    संत श्री राजेश्वर समाज सेवा मंडल दियोदर द्वारा संचालित कन्या विद्यासंकुल का भूमिपूजन समारोह कल दिनांक 20 जनवरी को पूज्य महंत श्री 108 श्री दयाराम जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

    फ़ोटो के लिए श्री हंसराज जी दीपड़ा CAPS परिवार प्रतिनिधि

    श्री ऑजणा पटेल समाज सेवा समिति गोवडी की भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

    गुरु श्री राजाराम महाराज के मंदिर बनाने के लिए श्री ऑजणा पटेल समाज सेवा समिति गोवडी में भूमी पूजन किया गया ।
    भुमी पूजन का महूर्त श्री मोहनलाल सुपुत्र श्री नरसाराम जी मालवी व उसकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देवी (सरदार पुरा की ढाणी, पाली, राजस्थान) के हाथों से किया गया ,
    यह जमीन माडला (मानखुर्द) पुणे -मुंबई एक्सप्रेस हाइवे से जुडी हुई हैं।
    भुमी पूजन कार्यक्रम 22-7-15 बुधवार सुबह 8 से 2 बजे तक रखा गया जिसमें अध्यक्ष श्री नेनारामजी, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मणजी, श्री वेलारामजी, श्री खीमारामजी फक,  श्री ओमप्रकाश जी, श्री रामलाल जी, श्री चोथारामजी,  श्री पोलाराम जी, श्री करनारामजी, श्री भेरारामजी सरदार पुरा, श्री वेलारामजी भावरी, श्री जालारामजी, श्री सुजारामजी, श्री मोहनलालजी, श्री दलाराम, श्री तलजी, श्री लकजी, श्री वरदाराम जी, श्री खिमाराम, श्री कानाराम महाराज सहित कई सदस्य गण मौजुद थे

    Post By भैराराम सरदारपुरा