Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label रानीवाड़ा समाचार. Show all posts

    आॅजणा चौधरी समाज ने लिया नशा मूक्ति का संकल्प - सांसद पटेल



    #रानीवाड़ा | पुरेश पटेल, मताराम चौधरी, अनिल कुमार चौधरी | #CapsNewes
    आॅजणा चौधरी समाज ने आज समाज हित में कड़ा फैसला लेते हुए समाज को पूर्णरूप से नशा मूक्त करने का धर्मगुरू राजाराम महाराज को साक्षी मानते हुए संकल्प लिया। अवसर था आॅजणा चौधरी समाज के गुरू श्री राजाराम महाराज मंदिर के वार्षिक उत्सव समारोह के अवसर पर सैकड़ों समाज के पंच पटेलों, युवाओं, मातएं बहिनों ने श्री राजाराम महाराज मंदिर में धोक देकर आमसभा में भाग लिया। सांसद देवजी पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा ही जीवन है। समाज के प्रत्येक बालक बालिकाओं को शिक्षा देना अनिवार्य हैं। यदि वर्तमान समय में एक भी बालक बालिकाएं शिक्षा से वंचित रहा तो आने वाले संबंधित परिवार में कई समस्या उत्पन्न हो जायेगी, सांसद पटेल ने कहा कि आॅजणा पटेल समाज सदियों से अनुशासित और 36 कॉमों के लोगो के साथ चलकर मिलनसार रहा है। और दिनो दिन आगे भी बढ रहा है। साथ सांसद पटेल ने कहा कि अब समय पुकार पुकार कह रहा है कि समाज में व्याप्त कुरूतियों को जंड से मिटना होगा। और समाज में अफीम जैसी कुरूतियों को बंद करने का आहवान किया।
              सवदाराम चौधरी दहीपुर ने कहा कि समय तेजी से आगे चल रहा है। समाज में अफीम बंद करने को लेकर पिछले 30 वर्षो से भाषणबाजी करते आ रहें है। लेकिन यह बात एक दिन की बात रह जाती है। आज हमें सभी को मिलकर समाज को नशा मुक्त को फैसला लेना होगा।
              गांग के पूर्व सरपंच सोमाराम चौधरी ने कहा कि आज के शुभ अवसर पर समाज के सभी युवाओं से नशे पत्ते से दुर रहने का आहवान करते हुए कहा कि आज से समाज में पूर्णरूप से नशा मूक्त घोषित करना है इसको लेकर सभी समाज बंधु संकल्प लेवे और समाज को एक नये उंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करें।
                  अखिल भारतीय आॅजणा युवा महासंगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पुरेश पटेल ने कहा कि हर साल समाज सुधार को लेकर वार्षिक उत्सव समारोह में बातें करते आ रहें है। लेकिन आज तक ऐसे कोई कड़ें फैसले नही लिये जिससे समाज के हर व्यक्ति को फायदा हुआ हो। लेकिन आज सभी पंच पटेलों और युवाओं को मिलकर समाज में अफीम सेवन और जहरीलें पानी का सेवन पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध करना होगा तब जाकर समाज आगे बढ पायेगा। पटेल ने कहा कि इसको लेकर समाज के सभी वर्ग के व्यक्तियों को समाज के व्यक्ति पर निगरानी रखे और पंच पटेलों को सूचित करें ताकि ऐसे व्यक्ति को समाज आर्थिक रूप से दण्ड़ित किया जाये और समाज को नशा मुक्त किया जा सके। इस बात पर मौजुद लोगो ने जयघोष और हाथ खड़ें कर समर्थन किया।
               दहीपुर सरपंच मंजीराम चौधरी ने बताया कि समय है प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहने की और जागरूक रह कर प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की तमाम तरह की योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया।
                धानोल पूर्व सरपंच भीखाराम चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है समाज में व्याप्त कुरूतियोंं को मिटाने का संकल्प लेना है। चौधरी ने कहा कि आज के बाद समाज में किसी परिवार में किसी की मूत्यु हो जाती है। तो आज के बाद समाज में पानी ढाल और तिये की बैठक एक ही दिन हो ताकि दुख की घ़ड़ी में पीड़ित परिवार की महिलाओं के स्वास्थ पर विपरित प्रभाव नही पड़ें क्योंकि समाज में जितना हक पुरूषों का उतना ही हक महिलाओं का है। उनका भी ख्याल रखना होगा।
                    बालिका शिक्षण संस्थान के सचिव प्रखाराम चैधरी ने बताया कि समाज ने आज रानीवाड़ा में करोड़ों रूपये खर्च कर विशाल बालिकाओं के लिए शिक्षण संस्थान खड़ी कर दी है। इसमें आज कम संख्या में बालिकाएं शिक्षा अर्जीत कर रही है। लेकिन अब समाज सहयोग करें और अधिक से अधिक बालिकाओं को संस्थान में भेजे। चौधरी ने समाज को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय यह संस्थान बालिका शिक्षा को लेकर एक मिशाल कायम करेगी। जिसमें अधिक से अधिक बालिकाएं भेजे।
                वही राजाराम बालिका शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जगाराम चौधरी ने कहा कि आज दिन आॅजणा चौधरी समाज के लिए ईतिहास में दर्ज होगा। आज जिस तरह समाज के पंच पटेलों और युवाओं ने मिलकर जो फैसला लिया है वो समाज को नशा मूक्त करेगा। उन्होने आॅजणा चौधरी समाज  में आज के बाद अफीम और अन्य तरह के नशे के सेवन पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। आज समाज के फैसले के बाद समाज का कोई भी बुर्जूग या बंधाणी समाज के किसी भी व्यक्ति के सामाजिक कार्यक्रमों में जाजम पर बैठ कर अफीम का सेवन नही करें। आज सभी समाज बंधु गुरूदेव राजाराम महाराज को साक्षी मानते हुए संकल्प लिया है। समाज के सभी वर्ग का व्यक्ति पालन करें।
                  सभा के अन्त में पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी के पुत्र मकनाराम चौधरी ने कहा कि आज समाज ने समाज को नशा मूक्ति को जो फैसला लिया है वह काबिले तारिफ है। उन्होने पंच पटेलों और युवाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। चौधरी ने कहा कि आॅजणा चौधरी समाज 1961 से लेकर अब तक राजनिति के क्षेत्र में एकजुटता के साथ अनुशासन का परिचय दिया हैं। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 23 कॉमों के लोग चौधरी समाज पर विश्वास करते आ रहें है। और चुनाव को लेकर चौधरी समाज का रूख भी देखते है। और साथ रह कर विधायक का चुनाव करते है। चुनावी साल है। इसको ध्यान में रखते हुए 36 कॉमों के लोगो को साथ लेकर आगामी चुनाव की रणनिति तैयार करें। इस अवसर पर लखमाराम रतनपुर सहित कई समाज बंधुओं ने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन रतनपुर निवासी मताराम चौधरी ने किया।

    वार्षिक मेला कल

    रानीवाड़ा कस्बे में श्री राजाराम जी मंदिर (चौधरी छात्रावास ) में श्री राजाराम जी का 32 वां वार्षिक मेला का आयोजन किया जायेगा। 
    मताराम रतनपुर ने बताया की बुधवार 1 फरवरी की शाम को भजन संध्या व गुरुवार 2 फरवरी को मेले का आयोजन किया जायेगा । जिसमें महंत श्री श्री 1008 लहर भारती जी महाराज (सूरजकुंड मठ बड़गांव ) का सानिध्य रहेगा साथसमाज के पंच पटेल, कर्मचारी, किसान भाई, युवा, प्रवासी बंधू शिरकत करेगे।

    News By महेंद्र ऍम पटेल (जाखड़ी)

    संत श्री राजाराम बालिका शिक्षण संस्थान कि आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

    ● 28 जून को होगा भवन का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत 

    ● भामाशाहों के सहयोग से तीन करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन 

    श्री राजाराम बालिका शिक्षण संस्थान रानीवाड़ा के नवीन विद्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन रेवानाथ अखाड़ा सिरोही राजभारती मठ के मठाधीश महंत श्री लहरभारती महाराज, आंजणा चौधरी समाज के पंच पटेलों के कर कमलों से किया गया। श्री राजाराम बालिका शिक्षण संस्थान के विद्यालय भवन का निर्माण तीन करोड़ की लागत से कई भामाशाहों के सहयोग से आधुनिक विद्यालय भवन का निर्माण करवाया गया। जिसका उद्घाटन 28 जून को सवेरे 11 बजे श्री राजेश्वर धाम शिकारपुरा के गादीपति महंत श्री दयाराम जी महाराज के सानिध्य, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री हरीभाई चौधरी के मुख्य अतिथि, राजस्व राज्य मंत्र श्री अमराराम चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि सांसद श्री देवजी भाई पटेल, गुजरात राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री शंकरभाई चौधरी, भीनमाल विधायक श्री पुराराम चौधरी, धानेरा विधायक श्री जोईताराम चौधरी, लूणी विधायक श्री जोगाराम पटेल, श्री हरजीवन भाई, श्री उदयालाल आंजणा, श्रीमती रमीलाबेन, श्री भगराज चौधरी, श्री जीवाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर महंत श्री लहरभारती जी महाराज ने आंजणा चौधरी समाज के की ओर बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्य की सहराना करते हुए समस्त भामाशाहों को साधुवाद दिया। महंत ने उद्घाटन समारोह के आयोजन का लेकर आयोजन कमेटी को कई सुझाव देकर सफल आयोजन करने की बात कहीं। वहीं स्थान संयोजक श्री जगाराम चौधरी ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवन के उद्घाटन समारोह में अब बहुत की कम बचा है। इसको ध्यान में रखते हुए गांव-गांव घर-घर पत्रिका पहुंचाकर अधिक से अधिक महिलाओं को आमंत्रण देना हैं ताकि महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सकें और वे बालिका शिक्षा को बेहतरीन ढंग से समझ कर परिवार में शिक्षा का उझाला फैलाने में मदद कर करे। उन्होंने प्रवासी बन्धुओं तक आमंत्रण पत्रिका पहुंचाने की बात कहीं। इस अवसर पर आंजणा चौधरी समाज के दर्जनों पंच पटेलों सहित कई युवा उपस्थित थे। 

    समाचार के लिए श्री पूरेश पटेल रानीवाड़ा

    मीटिंग कल

    रानीवाड़ा चौधरी आँजणा समाज की बैठक कल दिनांक 12 जून 2016, रविवार को बालिका छात्रावास में दोपहर 12 बजे रखी गई हैं।
      कमेटी अध्यक्ष श्री जगाराम चौधरी ने बताया कि चौधरी समाज द्वारा नवनिर्मित बालिका विद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें निमंत्रण पत्रिका का विमोचन महंत श्री श्री 1008 श्री लहरभारती जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। साथ ही वितरण सहित कार्यक्रम कि तैयारी की जिम्मेदारी अलग अलग कमेटियाँ बनाकर सौपी जाएगी।
    इस मीटिंग में आप सभी सादर आमंत्रित हो। बड़ी संख्या में पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे।

    समाचार के लिए श्री गोदाराम पटेल तथा श्री नानजीराम चौधरी CAPS टीम रानीवाड़ा

    बच्चों को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक घायल

    रानीवाड़ा से जाखडी जाने वाली सड़क पर गुरुवार धुलंडी के दिन एक कार असंतुलित होकर पलट गई, जिससे चालक को चोट आई। जानकारी के अनुसार रानीवाड़ा जाखडी रोड पर सिंगावास सरहद में धानोल निवासी अनिलकुमार पुत्र मोतीराम चौधरी रानीवाड़ा से अपने गांव धानोल की तरफ जा रहा था, इस बीच जाखडी गांव से 3 किमी पहले वहां होली खेल रहे बच्चे दौड़ते हुए सड़क पर गए। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई,इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया। जिसे 108 की सहायता से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करवाया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी ली।