Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label लोकार्पण. Show all posts

    नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत

    द्वारका आश्रम में 15 सितंबर को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सुबह 7 बजे से श्री राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आँजणी माता धाम चेन्डा की पीठाधीश्वर साध्वी भगवतीबाई जी के शुभ हस्ते तथा अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के अध्यक्ष व राजस्थान के राजस्व मंत्री श्री अमरारामजी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश से विधायक और बुजुर्ग नेता श्री रणछोङलालजी, गुजरात से विधायक श्री जोईताभाई अखिल भारतीय आँजणा महासभा के पुर्व अध्यक्ष सेठ श्री हरीभाई चौधरी, अखिल भारतीय आँजणा महासभा के संरक्षक श्री पृथ्वीराजजी हमारे समाज के लाड़ले युवा सांसद श्री देवजी भाई पटेल,  गुजरात सरकार के पुर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री हरजीवन भाई, श्री उदयलालजी आँजणा, श्री जीवाराम जी चौधरी, श्री मोतीरामजी चौधरी, श्री सोमाभाई, श्री मफतभाई सहित समाज के अग्रणियों और सभी समाज बंधुओं उपस्थिति में भगवान श्री राजारामजी की तपोभूमि देवभूमि द्वारका में आँजणा समाज का एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल का उद्घाटन होने जा रहा है। 

        श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता धाम ट्रस्ट, नया चेंडा परिवार पधारने वाले सभी महंगे मेहमानों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करतें है। 

    अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत

    श्री चौसठ गोळ आँजणा (चौधरी) समाज मित्र मंडल अहमदाबाद द्वारा संचालित श्री गणेशभाई भारमलभाई चौधरी (कटाव वाला) अतिथि गृह का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम रविवार 24 जुलाई 2016 को आयोजित किया जाएगा। 

    दिनांक:- 24 जुलाई 2016
    समय:- सुबह 9:00 बजे
    कार्यक्रम स्थल:- खंडु भाई देसाई हॉल, असारवा, अहमदाबाद

    मुख्य अतिथि:- श्री शंकर भाई चौधरी (माननीय मंत्री, गुजरात सरकार)
    श्री देवजी भाई पटेल (सांसद, जालौर-सिरोही, राजस्थान)

    विशिष्ठ अतिथि :- श्री परबत भाई पटेल (विधायक थराद, गुजरात)
    शेठ श्री हरिभाई चौधरी (संरक्षक अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा)
    श्री मावजी भाई पटेल (पूर्व बीसूका मंत्री, गुजरात राज्य)

    निमंत्रक :- श्री चौसठ गोळ आँजणा (चौधरी) समाज मित्र मंडल अहमदाबाद

    समाचार के लिए श्री नरेंद्र डी.अगार

    आंजणा समाज छात्रावास में नवनिर्मित कमरों का उद्‌घाटन समारोह 

    वर्तमानयुग में शिक्षा के बिना जीवन में अंधकार और समाज का उत्थान संभव नहीं है। भावी पीढ़ी के सपने शिक्षा से ही पूरे होंगे। इसलिए बच्चों को सजग रहकर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं। यह बात आंजणा समाज छात्रावास में नवनिर्मित कमरों के उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के अध्यक्ष व राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम चौधरी ने कही। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाअों का जिक्र करते हुए कहा कि वसुंधरा सरकार ने बाड़मेर जिले के पानी के लिए 600 करोड़ रुपए की घोषणा की, वहीं नर्मदा नहर के लिए 360 करोड़ दिए हैं। सरकार घर-घर बिजली कनेक्शन करेगी। बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा अक्टूबर से शुरू होगी। चौधरी ने कहा नशा दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा है, इसे उखाड़ फेंको। 
    समारोह में संसदीय सचिव श्री लादूराम विश्नोई ने कहा कि आंजणा समाज संगठित समाज है। समाज में शिक्षा का दृष्टिकोण बढ़ा है। शिक्षा नीति के जरिए किसानों को लाभ पहुंचे ऐसी योजनाअों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। नर्मदा के पानी को आगे बढ़ाने, बारिश के व्यर्थ बह रहे पानी का सदुपयोग हो इसके लिए सरकार योजना चला रही है। विश्नोई ने आंजणा समाज छात्रावास में 15 लाख रुपए की घोषणा नए भवन बनाने के लिए की। 
    लूणी विधायक श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि आंजणा समाज में अधिकांश काश्तकार है। सरकार को भी कृषि संबंधी योजना बनानी चाहिए। नशा करने से शरीर खोखला हो रहा है। पूर्व विधायक सांचौर श्री जीवाराम चौधरी ने कहा कि समाज नशा के खिलाफ कठोरता से कदम उठाएगी। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समानता का दर्जा दें। शिकारपुरा धाम के गादीपति पूज्य श्री दयाराम जी महाराज ने कहा कि नशा समाज को नाश की ओर ले जाता है। समाज को नशा के खिलाफ नई दिशा देने की जरूरत है। सुधार के लिए स्वयं को कठोर कदम उठाना होगा। 

    27 कमरों की बोलियां : आंजणा समाज छात्रावास में बने कमरों के अलावा इस दौरान समाज बंधुओं ने कमरों की संख्या को बढ़ाने के लिए 27 नए कमरों को बनाने की बोलियां ली गईं। नए भवन भामाशाह के सहयोग से बनाए जाएंगे। 

    बैठक में आहोर से जगदीश पटेल, डेयरी चेयरमैन भीखाराम, लक्ष्मीचंद, नारणाराम, नगाराम, अध्यक्ष जवानाराम चौधरी, उपाध्यक्ष नानजीराम, व्याख्याता पूनमाराम, मागाराम, अचलाराम चौधरी, पूर्व सरपंच टीकमाराम, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम चौधरी, उप प्रधान राणा कुलदीप सिंह, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी ने भी विचार रखे। 

    नविन कार्यकारिणी का गठन : आँजणा समाज गुड़ामालानी की नविन कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें श्री टीकमाराम जी रतनपुरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष श्री प्रभु राम जी पायला, सचिव श्री टीकमाराम जी अध्यापक व कोषाध्यक्ष श्री करनाराम जी को मनोनीत किया गया।

    समाचार के लिए गुड़ामालानी से CAPS टीम चमन पटेल भेडाना  दिनेश चौधरी गुड़ामालानी की रिपोर्ट

    अधिक समाचारों के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें👍  https://www.facebook.com/patelkalbisamajapp/