Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label वर्षगांठ. Show all posts

    हर्षोल्लास से मनाई 6 वीं वर्ष गांठ

    ● 3 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन

            राजस्थान के जालोर जिले के सांचोर तहसील स्थित गलीफा गाँव  में श्री सती प्रेमा बाई मन्दिर की 6वीं वर्ष गाँठ आज बड़े धूम  धाम से मनाई गई। ट्रस्ट अध्यक्ष नथाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में आज गादीपति ओखाराम जी महाराज,  पावन  आर्शीवचन श्री श्री 1008 श्री रत्नगिरि जी महाराज जीवाणा मठ, श्री श्री 1008 श्री सन्तोष पूरी जी महाराज होथीगांव, श्री श्री 1008 श्री तोलाराम जी महाराज सिंगावास, जोइता भाई पूर्व चेयरमेन गुजरात, सगताभाई राधनपुर, जामताराम जी एडवोकेट हाईकोर्ट जोधपुर, ओमप्रकाश जी एडवोकेट जालोर, देवराज जी धमाणा, प्रागाराम जी अध्यापक जेलातरा, प्रताप आँजणा( आँजणा जागरूक सम्पादक), रमेश आँजणा कारोला( सम्पादक आँजणा पटेल क्रांत), सहित आहोर, जालोर, भीनमाल, बागोंडा, रोहिट, पाली, थराद, धानेरा, पालनपुर सहित सम्पूर्ण गुजरात, मध्यप्रदेश, व राजस्थान के दूर दराज से समाज बन्धु माता जी के दर्शन करने के लिए उमड़े। वंही आज आँजणा पटेल क्रांति के 3 (अंक का विमोचन) श्री श्री 1008 श्री रत्नगिरि जी महाराज व श्री श्री 1008 श्री सन्तोष पूरी जी महाराज के हाथो से किया गया।

    कार्यक्रम एक नजर में 
    कल रात्रि में अनसूया चौधरी एन्ड पार्टी ने एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

    सांचोर के स्थानीय लगधीराराम जी व लेटा(जालोर) से आए लसी राम जी  ने भी जबरदस्त भजनों की प्रस्तुति दी गई। रात्रि जागरण में करीब 2000 से ज्यादा भक्तो ने आनंद उठाया। वंही सुबह से ही भक्तो की आवाजाही रही और करीब 3000 से ज्यादा लोगो ने सती प्रेमा बाई के दर्शन किए। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन व आयोजन समस्त आकोलिया परिवार डभाल की तरफ से रखा गया था। 

    न्यूज :- हिंगोलाराम जी डभाल (सांचोर)

    21 वा वार्षिकोत्सव संपन्न

    श्री राजेश्वर भगवान की बगीची (आश्रम) लुम्बा की ढाणी (सायला) में 21 वा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रदालुओं ने भाग लिया।
    कार्यक्रम में लेटा महंत श्री रणछोड़ भारती जी महाराज, ढिमा (गुजरात) महंत श्री जानकीदास जी, चेंडा से श्री पदमाराम जी महाराज सहित कई साधु संतो ने संबोधित किया और आशीर्वाद दिया। कांग्रेस नेता श्री जगदीश जी, श्री सवाराम जी, पूर्व विधायक जालौर श्री रामलाल मेगवाल, विधायक प्रतिनिधि जालौर श्री बाबूलाल मेघवाल, गणेशीराम, रामप्रकाश जी, रामराम जी, केवदारामजी, प्रताप जी आँजणा, दूदाराम जी सहित अनेक गणमान्य समाज बंधू उपस्थित रहे।
       22 वार्षिकोत्सव में भोजन प्रसादी के लिए समाज सेवी भामाशाह श्री तुलसाराम सुपुत्र श्री लीलाराम जी तरक (जालमपुरा) भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सायला ने 521000 रूपये दिए। इस अवसर पर सबुआ पटी चौधरी समाज ने श्री लीलाराम जी तरक को धन्यवाद देते हुए श्री रणछोड़ भारती जी महाराज व श्री गुलाबरामजी महाराज (गादीपति श्री राजारामजी आश्रम लुम्बा की ढाणी) ने साफा बांध कर आशीर्वाद दिया।

    समाचार के लिए श्री राणारामजी
    फ़ोटो चमन पटेल के सौजन्य से

    छठी वर्षगांठ कल


    आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही हैं की परम पुज्यनीय गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की असीम कृपा से धर्म नगरी चेन्नई की पावन धरा पर चौधरी आँजणा समाज के राजेश्वर भवन में गुरु श्री राजेश्वर भगवान के मंदिर की छठी वर्षगांठ, ध्वजा रोहण एवं चादर चढ़ाने का कार्यक्रम सवंत 2073 ज्येष्ठ सुदी 2, सोमवार दिनांक 06.06.2016 को हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। अतः समाज कप सभी भाइयों व बहिनों से विनम्र अनुरोध हैं की आप इस अवसर पर सपरिवार पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनाकर पूण्य लाभ लेवें। 

    6 वीं वर्षगाँठ 14 जून को

       सांचोर के गलिफा गांव में स्तिथ श्री सतीमाता जी के मंदिर की 6 वर्ष गाँठ दिनांक 13 जून 2016 को रात्री जागरण व 14 जून को महाप्रसादी व अन्य कार्यक्रम के साथ मनाई जायेगी।
       जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के संपूर्ण खर्च की जिम्मेदारी प्रवासी बंधुओं ने ली हैं। जिसमें राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रान्तों के समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

    भजन गायक कलाकार जोधपुर से अनसूया चौधरी, जालोर लेटा से लछी राम चौधरी तथा आकोली सांचोर से हमीरसा चौधरी  अपनी मीठी वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे।

    अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र:-

    नथाराम चौधरी (आकोलिया) डभाल 09828232553
    ललित चौधरी डभाल (हाल इंदौर) 09993930128
    हिंगोलाराम  चौधरी डभाल 09820623523
    मेवाराम डभाल ( हाल मुम्बई) 09823269281
    पनाराम डभाल (हाल हैदराबाद) 09985918873
    अम्बाराम चौधरी (हाल हैदराबाद)  09966571603

    समाचार के लिए सांचोर से श्री रमेश कुमार आँजणा कारोला