Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label श्री राजारामजी महाराज की पुण्यतिथि. Show all posts

    राजधानी दिल्ली में मनाई गुरुदेव की पुण्यतिथि

    संत श्री राजेश्वर भगवान की 73 वीं पुण्यतिथि राजधानी दिल्ली के करोल बाग में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दिल्ली में आँजणा पटेल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


       सचिव श्री श्रवणजी पटेल ने बताया कि दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से लोग पुण्यतिथि पर शामिल हुए। कार्यक्रम में जालोर सिरोही सांसद श्री देवजी एम पटेल भी मौजूद रहे। सांसद श्री पटेल ने उपस्तिथ हजारों लोगो संबोधित करते हुए कहा कि  पुज्यनीय संत श्री राजेश्वर भगवान के जीवन से प्ररेणा ले व सदा समाज व देश सेवा में आगे बढ़े। 

    इस अवसर पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार जोगभारती ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।

    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री पूनमाराम जी गुड़गांव, श्री जगदीश जी दिल्ली, श्री शंकर जी मुम्बई।




    दावणगेरे (कर्नाटक) में मनाई गुरुदेव की 73 वीं पुण्यतिथि

    आँजणा पटेल समाज दावनगेरे (कर्नाटका) के तत्वाधान में श्री राजेश्वर भगवान की 73वीं पुण्यतिथि धूम धाम से मनाई गई।
        रविवार 31 जुलाई को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रमेश चारण ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं 01 अगस्त, सोमवार को गुरुदेव श्री राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर सामान्य सभा तथा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।  जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री अशोक पटेल दावनगेरे (कर्नाटका) से

    गुरुदेव को वंदन

    राजऋषि योगिराज बालब्रह्मचारी सिद्ध चमत्कारी परम पूज्यनीय प्रातः स्मरणीय परम श्रदेय श्री श्री १००८ श्री राजेश्वर भगवान की 73 वीं पुण्यतिथि पर गुरुदेव के श्री चरणों में सादर वंदन...... 


    देश भर में मनाई जाएगी गुरुदेव की ७३ वीं पुण्यतिथि


    आँजणा समाज के आराध्य देव परम पूज्यनीय श्री श्री १००८ श्री राजेश्वर भगवान की 73 वीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ 01 अगस्त 2016, सोमवार को मनाई जाएगी।  इससे पूर्व संध्या पर रविवार 31 जुलाई 2016 को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।  शिकारपुर, चेंडा, मेसरा, सहित देश भर में करीब 50 से ज्यादा शहरों में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  कई शहरों में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।


    रक्तदान शिविर का होगा आयोजन :- 
    पाली में आँजणा समाज द्वारा श्री राजारामजी मंदिर पाली में गुरुदेव की पुण्यतिथि के अवसर दिनांक 01 अगस्त, सोमवार को सुबह 10 बजे से विशाल रक्तदान का आयोजन किया गया हैं।


    आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका का विमोचन 

    आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका का विमोचन दिनांक 01 अगस्त 2016 को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।  निर्देशिका के संपादक श्री धन्नाराम चौधरी के अनुसार इस राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली व उत्तर भारत में आँजणा समाज के व्यापारी बंधुओं की निर्देशिका बन कर तैयार हो चुकी हैं।  जिसका विमोचन किया जाएगा।


    CAPS ग्रुप फूलों की नगरी बैंगलोर से करेगा सीधा प्रसारण 
    चौधरी आँजणा पटेल समाज का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रुप गुरुदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंगलोर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रचारण करेगा।  जिसको आप हमारे फेसबुक पेज के माध्यम से देख पाएंगे। CAPS Group के प्रतिनिधि श्री उदय जी काग के माध्यम से सीधा प्रचारण होगा।  इससे पहले रानीवाड़ा में के श्री राजाराम शिक्षण संस्थान बालिका माध्यमिक विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रचारण भी किया गया था।

    LIVE देखने के लिए इस लिंक का उपयोग करें    https://www.facebook.com/capsgroupapp/

    गुरुदेव की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

    म.प्र.युवा आँजना समाज के तत्वाधान मे आँजना समाज के गुरुवर श्री राजाराम जी महाराज की 72 वीं पुण्यतिथि पर श्री राजारामजी महाराज की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर पौधारोपण का कार्यक्रम नागदा मे आयोजित किया गया । इस अवसर पर म. प्र. युवा आँजणा समाज के पदाधिकारीगण उपस्तिथ थे।
    समाचार के लिए महिदपुर से अजय आँजणा