Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label सिरोही ऑजना समाज मुंबई. Show all posts

    आँजणा प्रीमियर लींग- 2 मुम्बई में सम्पन

    #CapsNews | अनिल पटेल | #मुंबई

    श्री सिरोही चौधरी आँजणा समाज समिति मुम्बई के बेनर तले आँजणा प्रिमयर लीग 2का शानदार आयोजन कालेर रेती बंदर (ठाणे)स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।  इस टूर्नामेंट को आईपीएल की तरज पर रखा गया उसमे सभी टीम स्पॉन्सर ने 8 टीम उतारी जिसमे, झोरा इलेवन, फोर्ट इलेवन, मुम्बई आँजणा इलेवन, आबुगोड़ आँजणा स्टार, पटेल फाइटर थाना , भिवंडी इलेवन, जागेश्वर सूरत, ठाणे सुपर स्टार टीम रही इस टूर्नामेंट को ले कर आस पास से शहरों से समाज के कहीं गणमान्य लोगो ने अपनी उपस्थिति दी।
           कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान एवम माँ अंजनी के चरणों मे दिप प्रवजल्लित एवम पूजा आरती से मुख्य अतिथि कानाराम चौधरी (सिरोही जिला उप प्रमुख) एवम उद्धाटन मैच के अध्यक्षता डॉ अल्पेश भाई एवम विशिष्ट अतिथि महेंद्र भाई मकावल, महेंद्र भाई धाण के सानिध्य में रिबन एवम श्री फल तोड़ कर उद्घाटन किया उसके बाद लिंग मैच खेले गए लीग मैच जीतने वाली टीम, आबुगोड़ आँजणा स्टार, मुम्बई आँजणा इलेवन, जागेश्वर क्रिकेट क्लब सूरत, एवम झोरा इलेवन की टीम  रही।
         वहीँ सेमीफाइनल मैच में आबुगोड़ आँजणा स्टार ने जागेश्वर टीम को हराया, मुम्बई आँजणा ने झोरा इलेवन को मात दी तथा फाइनल मुकाबला गत चेम्पियन आबुगोड़ आँजणा स्टार और मुम्बई आँजणा के बीच खेला गया जो निर्धारित 10 ओवर में मुम्बई ने 85 रन का लक्ष्य दिया उसके जवाब में आबुगोड़ आँजणा स्टारने भी 10 ओवर में 84 रन बना कर मैच टाई किया बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने मिला।
         हजारो की संख्या में मैच देखने आए दूर दराज से दर्शको का भरपुर मनोरंजन हुआ फिर इस मैच का सुपर ओवर फेंक ने का निर्णय हुआ और आबुगोड़ आँजणा स्टार ने 1ओवर में 8 रन का लक्ष्य दिया जो चार गेंदों में मुम्बई आँजणा इलेवन ने पूरा करके #2018APL की विजेता टीम बनी।
         यह टूर्नामेंट दो दिन का आवासीय रखा गया उसमे सभी प्रकार आवासीय व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई।  दिन में मैच और रात्रि को सभी टीम के खिलाड़ियो द्वारा भजन संध्या का लाभ लिया उसमे एक से एक युवा भाई ओ ने शानदार प्रस्तुति दी खास तौर से तोलाराम पुनक ने कही खिलाड़ियो को नाचने को मजबूर कर दिया उसके बाद स्वच्छता पर भी युवा खिलाड़ियो ने हाथ बटोरे मन्दिर एवम मैदान की सफाई करके प्रधानमंत्री जी के मिशन में अपना योगदान दिया।

           इस टूर्नामेंट में कॉमेंट्री के लिए खास रणजी ट्रॉफी के कॉमेंटेटर मदन भाई चौधरी (संजय बेनर्जी) एवम महाराष्ट्र के जाने माने सेंडी ने अपना उत्कर्ष वाणी से सभी का भर पुर मनोरजन किया निर्णायक की भूमिका महाराष्ट्र क्रिकेट एसोशियन के एम्पायर की सुविधा ली गई।
           यह टूर्नामेंट बहुत ही यादगार रहा दूर दराज से आगे मेहमानों सूरत, अहमदाबाद, पालनपुर, डिसा, सिरोही पूना, बेंगलोर, हुबली आदि बड़ी संख्या में मैच देखने पहुचे।
           समापन समारोह में अध्यक्षता श्री नगीन भाई ने की उसमे मुख्य अतिथि सिरोही जिला उप प्रमुख कानाराम जी,  चेलाराम जी मकावल, जीवाराम जी(भटाना) विशिष्ठ अतिथि, अर्जुन भाई, अरविंद भाई, गोविंद भाई, डॉ.अल्पेश जी, भगवान जी, वागाराम जी, हीरालाल जी, अजित जी, नरेश भाई, अनारामजी, हमीर जी, जगदीश भाई, मगन भाई के सानिध्य में सम्प्पन हुआ तथा अतिथियो का स्वागत संम्मान करने के बाद विजेता टीम के कैप्टन दिलीप भाई मकावल एवम उनकी टीम और उप विजेता टीम को नकद एवम ट्रॉफी प्रदान अतिथियो के हाथों से दी गई विजेता टीम के स्पॉन्सर एवम उप विजेता टीम के स्पॉन्सर चेलाराम जी मकावल औऱ जगदीश भाई P (दिल्ली)वालों को भी फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
           मेन ऑफ द सीरीज डायाराम बने और बेस्ट फील्डर मुकेश भाई हरजी, बेस्ट बोलर मुकेश भाई को ट्रॉफी से सम्मानित किए गए और सभी मैचों के मेन ऑफ द मैच से भी बेहतर प्रदर्शन करने वालो को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।  इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए रात दिन मेहनन्त करने में इन युवाओं ने कड़ी मेहनन्त की जिसमे नरेश भाई, दिलीप भाई, रमेश भाई मकावल, नवीन भाई तवरी, रुपेश भाई पोसिन्त्रा, राजू भाई, दलाराम कृष्णगंज, खंगार भाई, हरीश भाईधाण, महेंद्र भाई रेवदर, मोतीलाल बरलूट, और नारायण सिलोइया सहित सेकड़ो युवाओ ने तन मन धन से इस टूर्नामेंट को सफल बनाया।


    सिरोही ऑजना समाज मुम्बई का स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया



    सिरोही आंजना समाज मुंबई का स्नेह मिलन समारोह रविवार 6 मार्च को मुंबई के CP टैंक के मोरार बाग में आयोजित किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री ऑजना समाज सिरोही के जिला अध्यक्ष लुम्बाराम जी चौधरी, मुख्य अतिथि श्री  मासिंगाराम जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नगीन भाई मकावळ की उपस्तिथि में सम्पन हुआ।
    आँजणी माँ व पूज्यनीय श्री राजेश्वर भगवान की तश्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम किया गया। समारोह में अतिथियों का माल्यापर्ण और साफा पोसी से स्वागत सत्कार किया गया।
          विशिष्ट अतिथि श्री लुम्बाराम चौधरी ने अपने उद्बोधन में सरकार द्वरा चलाई जा रही विभिन्न योजना से समाज को अवगत करवाया और बालिका शिक्षा पर जोर देने तथा समाज को सभी 36 कॉम को साथ में रख कर आगे बढ़ने का आव्हान किया उनके बाद मुख्य अतिथि श्री मासिंगाराम जी ने सभी  समाज के युवाओ को समाज के वरिष्ठगणों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का आवाहन किया ताकि समाज की परम्परा और परिवेश बना रहे। अंत में कार्यकारणी समिति के अध्यक्ष महोदय ने सभी समाज बधुओं का और अतिथि गणों आभार व्यक्त किया।
                इस समारोह के लाभार्थी श्री अर्जुन भाई धानपुर और अरविन्द भाई धानपुर थे इस समिति के तत्वाधान में आगे समाज के बालक बालिका के उच्च शिक्षा में अव्वल रहने वालो को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा है तथा समाज के युवा ओ के लिए खेल खुद प्रतियोगिता का प्रस्ताव रखा गया।
            कार्यक्रम का मंच संचालन श्री सवाराम जी अध्यापक द्वारा किया गया अंत में सभी समाज बन्धुओ को समाज की रीती निति के साथ चलने और समाज की एकजुटता भविष्य में बनाए रखने का और मंच संचालक अतिथि श्री सवाराम जी और सभी समाज की माता बहिनो भाइयो का  धन्यवाद ज्ञापित किया नारायण भाई ने किया।
             इस अवसर पर उपस्थित अर्जुन भाई, महेंद्र भाई धाण, नारायण सिलोइया, अनाराम तवरी, नगाराम तवरी, तेजराम सिलोइया, जेठा भाई बरलुट,  नारायण भाई रेवदर,  वेलाराम वाडेली, रमेश भाई, दिलीप भाई, लकमाराम, भगवानाराम, गिरीश भाई, लालाराम, माधुराम, राजू भाई, जीवाराम वाडेली, नरेश भाई सहित सेकड़ो समाज बन्धु उपस्थित थे।