Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label स्नेह मिलन. Show all posts

    आँजना युवा सम्मलेन कल

    "समाज हमें देता हैं सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें"
    सभी आँजना युवाओ को उत्साह के साथ विनती करते हुए यह सूचित कर रहा हूँ की कल शनिवार 02.04.16 को सुबह 10 बजे आँजना धर्मशाला जसवंतपुरा में अखील भारतीय आँजना युवा शक्ति की मीटिंग और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। संपूर्ण आँजना युवा शक्ति से निवेदन हैं की सभी बंधू समय पर पधारकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे। इस कार्यक्रम में प्रवासी आँजना युवा समाज बंधू भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 

    अपने अपने शहर से आने के इन नंबर पर सम्पर्क करें
    पुणे से - रमेश भाई आँजना - 09413885566
    सूरत से- लक्षमणजी आँजना - 09825400090
    अहमदाबाद से - शंकर एल. आँजणा CAPS- 9898991272

    सिरोही से - नारायणजी (अध्यक्ष सिरोही विश्विद्यालय) - 08696200155
    सिरोही से - जीवा रामजी आँजना - 08890317727
    सांचोर से - राय सिंह जी आँजना - 09825778020
    सांचोर से - नारायणजी भाई आँजना

    रानीवाड़ा से - गोदरामजी आँजना - 09414565928
    रानीवाड़ा से - पत्रकार पुरेशजी पटेल - 08890161616
    सायला से - तुलसारामजी आँजना - 09828736252
    भीनमाल से - विक्रम जी आँजना - 09772759880


    उपरोक्त युवा अपनी पूर्ण युवा शक्ति के साथ वहाँ पहुचे और शांतिपूर्वक मुख्य मुद्दों पर चर्चा करे। सूरत, अहमदाबाद, रानीवाड़ा, भीनमाल, सांचोर, सायला तथा सिरोही से सभी युवा अपनी टीम को साथ लेकर पहुचे और शांतिपूर्वक चर्चा में पूर्ण सहयोग करे ।
    मित्रो जो भी युवा शक्ति के इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहता हैं वो इन नंबर पर संपर्क करे और बाकी पुरे कार्यक्रम और co ordination और कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए रमेश भाई आँजना से संपर्क करे ।

    "Whatsapp पर बहुत सहयोग मिला सभी कहते हे जा आ हे जाना हैं, संगठन, शक्ति, वीरता बहुत बाते होती हैं, लेकिन अब धरातल पर जाकर सभी सहयोग करे, अपना मत रखे, शांतिपूर्वक चर्चा में अपना योगदान दे और सभी से मिलकर अपनी बात रखने का अवसर दे और अवसर ले ।
    इस उम्मीद और आशा के साथ की भारी संख्या में युवा पहुचे और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे
    ।"


    निवेदक
    आपका अपना रमेश एम पटेल  09601078888

    होली महोत्सव

    आँजणा युवा शक्ति संस्था (रजि.) न्यु मुंबई द्वारा आयोजित आँजणा प्रवासी राजस्थानी होली महोत्सव पर राजस्थानी गैर व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 24 मार्च 2016 को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रखा गया हैं। यह कार्यक्रम न्यू इंग्लिश स्कूल, कळंबोली, प्लॉट नं.5, सेक्टर 6, मुम्बई में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर खाने की व्यवस्था भी रखी गई हैं। जिसमे आप सभी समाज बंधू ज्यादा से ज्यादा पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाए....

    संपर्क सूत्र: 9821217173 (मांगीलाल जी)
    9930195922 (नरेश भाई)
    9892438133 (प्रभारामजी)
    9867933763 (शंकर भाई)
    9323057463 (भवर जी)

    समाचार के लिए दिनेश चौधरी, महेंद्र चौधरी, किशन जी टांटिया सहित caps टीम

    सिरोही ऑजना समाज मुम्बई का स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया



    सिरोही आंजना समाज मुंबई का स्नेह मिलन समारोह रविवार 6 मार्च को मुंबई के CP टैंक के मोरार बाग में आयोजित किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री ऑजना समाज सिरोही के जिला अध्यक्ष लुम्बाराम जी चौधरी, मुख्य अतिथि श्री  मासिंगाराम जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नगीन भाई मकावळ की उपस्तिथि में सम्पन हुआ।
    आँजणी माँ व पूज्यनीय श्री राजेश्वर भगवान की तश्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम किया गया। समारोह में अतिथियों का माल्यापर्ण और साफा पोसी से स्वागत सत्कार किया गया।
          विशिष्ट अतिथि श्री लुम्बाराम चौधरी ने अपने उद्बोधन में सरकार द्वरा चलाई जा रही विभिन्न योजना से समाज को अवगत करवाया और बालिका शिक्षा पर जोर देने तथा समाज को सभी 36 कॉम को साथ में रख कर आगे बढ़ने का आव्हान किया उनके बाद मुख्य अतिथि श्री मासिंगाराम जी ने सभी  समाज के युवाओ को समाज के वरिष्ठगणों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का आवाहन किया ताकि समाज की परम्परा और परिवेश बना रहे। अंत में कार्यकारणी समिति के अध्यक्ष महोदय ने सभी समाज बधुओं का और अतिथि गणों आभार व्यक्त किया।
                इस समारोह के लाभार्थी श्री अर्जुन भाई धानपुर और अरविन्द भाई धानपुर थे इस समिति के तत्वाधान में आगे समाज के बालक बालिका के उच्च शिक्षा में अव्वल रहने वालो को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा है तथा समाज के युवा ओ के लिए खेल खुद प्रतियोगिता का प्रस्ताव रखा गया।
            कार्यक्रम का मंच संचालन श्री सवाराम जी अध्यापक द्वारा किया गया अंत में सभी समाज बन्धुओ को समाज की रीती निति के साथ चलने और समाज की एकजुटता भविष्य में बनाए रखने का और मंच संचालक अतिथि श्री सवाराम जी और सभी समाज की माता बहिनो भाइयो का  धन्यवाद ज्ञापित किया नारायण भाई ने किया।
             इस अवसर पर उपस्थित अर्जुन भाई, महेंद्र भाई धाण, नारायण सिलोइया, अनाराम तवरी, नगाराम तवरी, तेजराम सिलोइया, जेठा भाई बरलुट,  नारायण भाई रेवदर,  वेलाराम वाडेली, रमेश भाई, दिलीप भाई, लकमाराम, भगवानाराम, गिरीश भाई, लालाराम, माधुराम, राजू भाई, जीवाराम वाडेली, नरेश भाई सहित सेकड़ो समाज बन्धु उपस्थित थे।









    सिरोही आंजना चौधरी समाज का स्नेह मिलन समारोह 6 को


    समाचार ब्यूरो।  सिरोही आंजना चौधरी समाज, मुंबई का स्नेह मिलन समारोह रविवार 6 मार्च को मुंबई के सी. पी. टैंक क्षेत्र के श्री मोरार बाग में आयोजित किया जायेगा।  श्री नारायण लाल आंजना ने बताया की इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री लुम्बाराम चौधरी अध्यक्ष आँजणा चौधरी समाज, सिरोही तथा मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री मसिंगाराम पटेल (M.R.Patel) साब भाग लेंगे।  कार्यक्रम में अन्य समाज के बंधू मौजूद रहेंगे।

    स्नेह मिलन समारोह 4 जनवरी को

    श्री 27 गोळ आँजणा चौधरी समाज का स्नेह मिलन समारोह सोमवार 4 जनवरी को मुकाम पोस्ट प्रतापपुरा, तहसील कलोल, जिला गांधीनगर में पूज्य संत महंत 108 दयाराम जी महाराज के आशीर्वचन के साथ आयोजित किया जाएगा। साथ ही मुख्य अतिथियों के रूप में
    श्री शंकर भाई चौधरी (माननीय मंत्री श्री गुजरात सरकार)
    श्री विपुल भाई चौधरी ( माननीय चेयरमैन श्री दूध सागर डेरी, महेशाणा)
    सेठ श्री हरिभाई चौधरी वेलजी भाई चौधरी ( संरक्षक श्री अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा)
    श्री परबत भाई पटेल (पूर्व मंत्री गुजरात सरकार) एवं
    श्री पृथ्वी भाई भटोल ( पूर्व चेयरमैन श्री बनास डेरी)
    विशिष्ठ अतिथि के रूप में
    श्री गणेश भाई चौधरी (चेयरमैन श्री जल संचय)
    श्री जोइता भाई चौधरी (विधायक धानेरा)
    श्री अमित भाई चौधरी (विधायक मानसा) उपस्तिथ रहेंगे।

    समाचार के लिए KAPS के आमन्त्रित प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण कलबी सूरत से

    खुडाला में स्नेह मिलन समारोह आयोजित

    खुडाला गांव में आंजना पटेल युवा विकास समिति दारा आयोजित दीपावली स्नेहमिलन समारोह चेंडा धाम संत श्री पदमाराम जी महाराज, खुडाला बालाजी धाम श्री रामेश्वर जी महाराज, सुभद्रा माता मंदिर भोपाजी ओमजी पटेल के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि लूणी के लोकप्रिय विधायक श्री जोगाराम जी पटेल, पूर्व प्रधान लूणी श्री बुद्धाराम जी पटेल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जोगाराम जी ने कहा की हमें बालिका शिक्षा पर जोर देना चाहिए। शिक्षित बालिका दो घरो का विकास करती हैं।
       समिति अध्यक्ष जगदीश भाई और सचिव श्रवण जी पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    समाचार के लिए सोहन पटेल (मुम्बई)

    श्री राजेश्वर ऑजणा युवाशक्ति संगठन ( दियावट पट्टी ) बैगलोर का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

    श्री राजेश्वर ऑजणा युवाशक्ति संगठन  (दियावट पट्टी ) बैगलोर का स्नेह मिलन समारोह आज 6.12.15 को the getaway resort बैगलोर आयोजित हुआ।  जिसमे श्री राजेश्वर भगवान की प्रतिमा के सामने दिप प्रज्वलित कर आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर श्री राजेश्वर ऑजणा युवाशक्ति संगठन  (दियावट पट्टी) बैगलोर के  समाज बन्धु मोजूद रहे ।

    समाचार के लिए वालाराम सोलंकी (सायला) बैंगलोर

    आँजणा पटेल समाज मैसुर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

    मैसूर श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ मैसुर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह दिनांक 15.11.2015, रविवार को शिवरामपेठ के वासवी निलया कल्याण मंटप मे आयोजित किया गया। 

           कार्यक्रम का उद्घाटन दिप प्रजवलित के. आर. विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सोमशेखरजी, पूर्व अध्यक्ष श्री हेमारामजी, अध्यक्ष श्री जवानारामजी द्वारा किया गया। 

                पधारे हुए अतिथियो का स्वागत कर्ता  पुर्व संरक्षक डायारामजी, पुर्व कोषाध्यक्ष मानारामजी तरक, कोषाध्यक्ष मानारामजी सोंलकी, सचिव पोलारामजी, धुसारामजी पोण, उप-कोषाध्यक्ष नवारामजी सरावग,  पुर्व सचिव नेमारामजी, सोनारामजी सोंलकी, पुकारामजी कोंदली, दिपारामजी फक, मांगीलालजी सीह, वरदारामजी कोंदली, नगारामजी ओड, भीमारामजी मंडया,  नगारामजी मंडया, शंकरलालजी चामराज नगर, तेजारामजी टी. नरसीपुरा, मोटारामजी ओड, जीवारामजी काग, नेनारामजी तरक, खीमारामजी टोटीया, हनुमानरामजी सोंलकी, व समाज के बुजुर्गों द्वारा किया गया। 

               स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सोमशेखर जी ने समाज को हर तरह से मदद का वादा किया। उन्होंने आँजणा समाज मैसूर को उनके कोटे से आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन दिया। वहीँ अतिथि के रूप में श्री मंजुनाथ जी कॉर्पोरेटर ने समाज के भवन निर्माण में हर तरह से सहयोग की बात कही।  

             समाज के भवन निर्माण के लिये सभी बंधुओं ने विचार विमर्श करके भवन निर्माण करने का सर्व सहमति से प्रस्ताव पास किया गया KAPS ग्रुप के संयोजक शंकर एल.आँजणा लुनियासर ने KAPS ग्रुप की और से अब तक किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। वहीँ एप्प परिवार की आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

           स्नेह मिलन समारोह में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी समारोह मे महिलाओं व बच्चों ने बड़े हर्षोलास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ो समाज बंधू उपस्तिथ थे। स्थानीय भाषा कन्नड व हिंदी दोनो भाषाओ मे बारी बारी से बड़े हर्षोलास व सुनिश्चित मंच संचालन पुर्व सचिव श्री नेमारामजी ने किया