Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label KAPS बाबुलालजी भीनमाल अज्ञात. Show all posts

    मोटिवेशन शिविर आयोजित

    KAPS न्यूज़ सिरोही। स्थानीय महाविद्यालय में आयोजित युथ मोटिवेशन एवम् करियर गाइड शिविर युवा विकास केंद्र के माध्यम से आयोजित हुआ। छात्र संघ अध्यक्ष नारायण चौधरी के अनुसार इसके मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर बाबूलाल चौधरी (भीनमाल) ने दो चरणों में अपनी प्रस्तुति दी। "खुद से मिलो खुदा से मुलाकात होगी"। की थीम पर आधारित कार्यक्रम में अपने अनुभव एव खुद को पहचानो समेत कई उदाहरणों के माध्यम से प्रेरित किया।उपस्थित विद्यार्थियो एव व्याख्याताओ ने सवाल जवाब भी किये जिनके उत्तर शानदार ढंग उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    नवोदय विद्यालय कालन्द्री (सिरोही) में मोटिवेशन कैंप आयोजित

    सिरोही नवोदय विद्यालय जो कि कालन्द्री में स्थित है।  इस नवोदय विद्यालय में मोटिवेशनल प्रोग्राम में वक्ता के रुप में आमंत्रित मोटिवेशनल स्पीकर बाबूलाल चौधरी (भीनमाल) ने विभिन्न उदाहरणों व प्रयोगों के प्रदर्शन के द्वारा प्रेरित किया।

    राजकीय सी.सै स्कूल में मोटिवेशनल प्रोग्राम आयोजित किया गया

    कालन्द्री ( सिरोही )में स्थित राजकीय सी.सै. स्कूल में आयोजित मोटिवेशनल प्रोग्राम में आमंत्रित वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर भीनमाल निवासी बाबूलाल चौधरी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने
    के लिए अपनी प्रेरक अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर स्कूल का स्टॉफ व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी, सिरोही से

    हार्दिक बधाई

    हमारे प्रेरणादायक, मार्गदर्शक, मोटिवेशनल स्पीकर, कवि, लेखक, KAPS परिवार के अमूल्य सदस्य श्री बाबूलालजी चौधरी के RAS-2012 में चयन होने पर जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जालोर जिला कलेक्टर श्री जीतेन्द्र जी सोनी एवं जालोर विधायक श्रीमती अमृता मेघवाल के द्वारा सम्मानित होने पर KAPS एप्प परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ !

    सुंधामाता धाम पर सम्मान समारोह आयोजित

    कल दिनांक 16 अगस्त को जालोर जिले में सुंधामाता पर्वत पर स्तिथ श्री आँजणा समाज धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी श्री पुखराजजी और आनंद जी पटेल की और आयोजित किया गया।
      सम्मान समारोह में RAS व व्याख्यात पद पर नियुक्त हुए समाज बंधुओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भीनमाल विधायक श्री पुराराम चौधरी, सिरोही उपजिला प्रमुख श्री कानाराम चौधरी, समाज सेवी श्री पुखराजजी पटेल व श्री आनंदजी पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्तिथ थे।
    समाचार के लिए बाबूलालजी अज्ञात भीनमाल और फ़ोटो के लिए गोदारामजी रानीवाड़ा

    कल की कुछ खास खबरे

    सांसद पटेल ने संसद में उठाया गरीबों के लिए आवास निर्माण का मुद्दा

    सांचौर| संसद के मानसून सत्र के दौरान जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने देश में गरीबों के आवास निर्माण का मुद्दा उठाया। सांसद पेटल ने आवास और शहरी गरीबी उपशमन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो से लिखित प्रश्न करते हुए कहा कि देश के शहरी क्षेत्र में सभी गरीबों को आवास निर्माण के लिए क्या समय-सीमा निर्धारित की हैं तथा योजनांतर्गत किस उपमिशन की परिकल्पना की गई हैं योजना अन्तर्गत कितनी धनराशि आवंटित की गई हैं तथा लाभार्थियों की पहचान के क्या मापदंड है। सांसद पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्य मंत्री सुप्रियो ने बताया कि मंत्रीमंडल की 17.6.2015 को आयोजित बैठक में सबके लिए आवास मिशन को मंजूरी दे दी हैं। मिशन का लक्ष्य चार माध्यमों से शहरी गरीबों की आवास आवश्यकता के समाधान के लिए राज्य क्षेत्रों को सहायता प्रदान करेगा। भूमि का संधारण के रूप में प्रयोग करते हुए निजी भागीदारी के माध्यम से ज्स्वस्थानेज् स्लम पुनर्विकास, ऋण से जुड़ी स्ब्सिडी (सीएलएस), भागीदारी में किफायती आवास तथा लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत निर्माण अथवा संवद्र्धन के लिए सब्सिडी। यह मिशन प्रारंभ में 500 प्रथम श्रेणी के शहरों पर केन्द्रीय करते हुए 3 चरणों में जनगणना, 2011 के अनुसार सभी 4041 सांविधिक कस्बे शामिल हैं। इस मिशन के भाग के रूप में एक प्रौद्योगिकी उप-मिशन की स्थापना आवासों के तीव्र और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए आधुनिक, अभिनव और हरित प्रौद्योगिकियों तथा भवन निर्माण सामग्री को अपनाने की सुविधा देने के लिए किया गया हैं। मंत्रालय के बजट अनुमान 2015-16 में मिशन के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया हैं। इस मिशन के अंतर्गत केंद्रीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्रता को लेकर लाभार्थी परिवार के पास भारत के किसी भाग में उनके या उनकी पच्ी के नाम पर अथवा उसके परिवार में किसी सदस्य के नाम में स्वयं का पक्का आवास नहीं होना चाहिए।

    गोदन सरपंच श्री चौधरी ने एसआर टंकी का भूमि पूजन किया
    जालोर| गोदन गांव में नर्मदा प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को एसआर टंकी का भूमि पूजन सरपंच निंबाराम चौधरी की ओर से विधिवत रूप से किया गया। इस मौके चौधरी ने कहा कि टंकी बनने के बाद इसमें नर्मदा का मीठा पानी स्टोर कर गांव में सप्लाई किया जाएगा। जिससे गांववासियों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। प्रोजेक्ट इंजीनियर बबलेश ने कहा जल्द ही एसआर टंकी का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

    मोटिवेशन स्पीकर चौधरी ने कठिनाइयों को आसानी में बदलने के टिप्स बताए
    भीनमाल| राउमावि पूनासा में गुरुवार को आरएएस में चयनित बाबूलाल चौधरी की मौजूदगी में टॉप ट्रिक्स एंड टिप्स फॉर टफ टारगेट को लेकर मोटिवेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल चौधरी ने छात्रों को सफलता के गुर बताते हुए लक्ष्य प्राप्ति के दौरान कठिनाइयों को आसानी में बदलने के टिप्स बताए। इस दौरान चौधरी ने कहा कि हार मानने और लोगों की अनावश्यक बातों पर ध्यान नहीं देकर लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सीख दी।

    मोटिवेशन कार्यक्रम में छात्रों को बताए सफलता के गुर

    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंबडिया में मंगलवार को मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवचयनित आरएएस KAPS बाबूलाल चौधरी ने लक्ष्य हासिल करने के लिए नियमित प्रयासरत रहने की बात कही। चौधरी ने बताया कि विफलता मिलने से हताश होने के बजाय दुगुनी ताकत से पुन: तैयारी में जुटना चाहिए। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों उनके अनुभवों से अवगत करवाकर विश्वास दिलाया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
       सांचोर में मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन अगस्त में करने जा रहे हैं, जिसमें बाबूलाल चौधरी व रमेश भाई सेवा देंगे।