नई दिल्ली. भारत में पेट्रोल की कीमत पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका की तुलना में बहुत अधिक है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में कहा कि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 66.29 रुपए प्रति लीटर है, जबकि पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 44.05 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 54.75 रुपए प्रति लीटर है। भले ही इन देशों में भारत की तुलना में पेट्रोल की कीमतें सस्ती हों, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी है जहां पेट्रोल 1 रुपए प्रति लीटर मिलता है। ये है वेनेजुएला, जहां 1998 से पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए प्रति लीटर है।
बांग्लादेश और नेपाल में ज्यादा हैं कीमतें
एक लीटर पेट्रोल की कीमत बांग्लादेश में 76.97 रुपए और नेपाल में 68.13 रुपए प्रति लीटर है।
बढ़ती एक्साइज ड्यूटी पर उठा सवाल
पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने ये बात एक्साइज ड्यूटी को लेकर उठाए गए एक सवाल के जवाब में कही। दरअसल, पिछले चार महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत गिरने से पेट्रो उत्पादों की कीमतों में कमी आई है, लेकिन पेट्रोल के दामों में वृद्धि हुई है।
ये हैं डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 52.28 रुपए प्रति लीटर है, जबकि श्रीलंका में इसकी कीमत 44.29 रुपए प्रति लीटर है। पाकिस्तान में एक लीटर डीजल की कीमत 51.15 रुपए प्रति लीटर है। बांग्लादेश में एक लीटर डीजल 54.27 रुपए और नेपाल में 54.27 रुपए प्रति लीटर मिलता है। नेपाल अपनी पेट्रोलियम जरूरतों को भारत से पूरा करता है।
इन देशों में ये है पेट्रोल की कीमत
भारतः 66.29 रुपए प्रति लीटर
पाकिस्तान: 44.05 रुपए प्रति लीटर
श्रीलंका: 54.75 रुपए प्रति लीटर
नेपाल: 68.13 रुपए प्रति लीटर
बांग्लादेश: 76.97 रुपए प्रति लीटर
भूटान: 40.14 रुपए प्रति लीटर
किन देशों में कितना महंगा है पेट्रोल
सबसे महंगा
1. नॉर्वे - वर्ष 1966 से 2013 तक करीब 5086 तेल के कूएं खोदने वाले इस देश में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। विश्व की दूसरी सबसे ज्याद जीडीपी पर कैपिटा इनकम वाले इस देश में एक व्यक्ति को एक गैलन पेट्रोल खरीदने के लिए अपनी आमदनी का 3.59 फीसदी खर्च करना पड़ता है। यहां पेट्रोल की कीमत 588.28 रुपए प्रति गैलन है यानी कि करीब 135 रुपए प्रति लीटर।
2. नीदरलैंड - विश्व की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नीदरलैंड्स पेट्रोल की कीमत में दूसरे स्थान पर है। यहां एक गैलन पेट्रोल की कीमत 568.45 रुपए है, यानी कि लगभग 126 रुपए प्रति लीटर।
3. इटली - विश्व की 9वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ऊंची पर कैपिटा जीडीपी और सबसे कम बेरोजगारी वाला इटली पेट्रोल के दाम के मामले में नंबर तीन पर है। यहां एक गैलन के लिए 561.24 रुपए खर्चने पड़ते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप यहां एक लीटर पेट्रोल भरवाने जाएं तो आपको 124 रुपए खर्च करने होंगे।
4. डेनमार्क - यहां एक गैलन पेट्रोल की कीमत 549.22 रुपए है, यानी कि 1 लीटर पेट्रोल के लिए खर्चने होंगे 112 रुपए। डेनमार्क में पहल तेल संकट 1973 में आया था। यहां के लोगों को 1 गैलन पेट्रोल खरीदने के लिए अपनी कमाई का 5.39 फीसदी खर्च करना पड़ता है।
5. ग्रीस - इस देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और पेट्रेल के दाम से भी देश की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है। ग्रीस पेट्रोल की कीमत के मामले में 5वां सबसे महंगा देश है। यहां एक गैलन पेट्रोल खरीदने के लिए 529.39 रुपए खर्च करने पड़ते हैं, यानी कि लगभग 112 रुपए प्रति लीटर।
इन देशों में है सबसे सस्ता पेट्रोल
1. सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है जहां इसकी कीमत एक रुपया प्रति लिटर से भी कम है। है। यह राशि मोटा अनुमान है क्योंकि मुद्रा-मूल्य के आधार पर एकदम सही अनुमान लगाना कठिन होता है। बहरहाल यह कीमत 1998 से चल रही है। वेनेजुएला तेल निर्यातक देश है और अपने नागरिकों को इसपर सब्सिडी देता है।
2. लिबिया में 6.94 रुपए प्रति लीटर
3. सउदी अरब में यह 10.31 रुपए प्रति लीटर
4. तुर्कमेनिस्तान में 22.62 रुपए प्रति लीटर
5. ईरान में करीब 22.69 रुपए प्रति लीटर
भारत के शहरों में सबसे सस्ता और महंगा है पेट्रोल...
पेट्रोल के दाम (रु. प्रति लीटर में) क्रमानुसार(सस्ते से महंगा)
पणजी – 63.21
मुंबई – 74.12
कोलकाता – 73.76
भोपाल – 73.13
बेंगलुरु – 72.94
दिल्ली– 66.29
डीजल के दाम (रु. प्रति लीटर में)
दिल्ली – 52.28
चेन्नई – 55.74
पणजी – 56.67
बेंगलुरु – 57.23
कोलकाता – 56.85
भोपाल – 59.83
मुंबर्इ – 59.86
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।