नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में जारी तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की चमक बढ़ गई। सोना 315 रुपए चढ़कर लगभग तीन महीने के उच्चतम स्तर 27,565 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 700 रुपए उछलकर पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
कितना महंगा हुआ सोना
दिल्ली के सर्राफ बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 315 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना क्रमश: 27,565 और 27,415 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका, जो कि 14 फरवरी 2015 का उच्चतम स्तर है। वहीं, चांदी के सिक्के 1000 रुपए महंगा होकर 57,000 रुपए प्रति 100 सिक्का पहुंच गया है।
क्यों आई सोने की कीमतों में तेजी
दिल्ली के सर्राफा कारोबारी एस के जैन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक हफ्ते की बड़ी तेजी देखने को मिली है। डॉलर और शेयर बाजार में कमजोरी के कारण सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ी है जिसके कारण कीमतों को सहारा मिल रहा है। साथ ही, शादी के सीजन को देखते हुए ज्वैलर्स की ओर से भी सोने की मांग बढ़ी है।
एंजेल कमोडिटी के एवीपी अनुज गुप्ता ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। यही वजह है कि कीमती धातुओं के दाम बढ़ें है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण निवेशक कुछ सतर्कता भी बरत रहे हैं।
विदेशी बाजार में चढ़े दाम
विदेशी बाजारों पर नजर डालें तो सिंगापुर में मंगलवार को सोना हाजिर एक फीसदी और आज 0.18 फीसदी मजबूत होकर 1195.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 0.18 फीसदी चढ़कर 1194.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
सोना तीन महीने में सबसे महंगा, चांदी में 700 रुपए की तेजी
Shankar L. Anjana Luniyasar
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं | पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।