कनाडा के जंगल में लगी आग, क्रूड की कीमतों में उबाल


नई दिल्ली। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने और कनाडा के जंगलों में आग लगने से क्रूड की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.28 फीसदी की उछाल के साथ 58.42 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.8 फीसदी बढ़कर 63 डॉलर प्रति बैरल पार के पहुंच गया है।
एंजेल कमोडिटी के एवीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अमेरिका में स्टॉक लगा है साथ ही ड्राइविंग की शुरुआत होने से कच्चे तेल की कीमतों को सहारा मिला है। हालांकि क्रूड की कीमतें एक दायरे में रह सकती है।
अमेरिका में घटा कच्चे तेल का स्टॉक
लगातार चौथे हफ्ते अमेरिका में क्रूड का स्टॉक घटा है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका में क्रूड भंडार 28 लाख बैरल गिर गया है। स्टॉक में कमी के चलते क्रूड की कीमतों में तेजी आई है। बुधवार को अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट ने स्टॉक बढ़ने का अनुमान लगाया था।
जंगलों में लगी आग, क्रूड को सपोर्ट
कच्चे तेल के उत्पादन के लिहाज से अहम उत्पादक देश कनाडा के जंगलों में आग लग गई है। जंगल के उन क्षेत्रों में आग लगी है जहां कनाडा के कुल तेल उत्पादन का करीब 10 फीसदी उत्पादन होता है।
प्रमुख करेंसी के मुकाबले गिरा डॉलर
प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से डॉलर एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार को डॉलर 97 के नीचे आ गया है।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।