"आहोर के वडवा वेरा गांव निवासी पिंकी पटेल इंजीनियर बनना चाहती है"
खेतों में काम करने वाली किसान की बेटी पिंकी का आईआईटी में चयन हुआ हैं। पिंकी ने आईआईटी सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया में 105वीं तथा ओबीसी वर्ग में 28वीं रैंक हासिल की है। इंजीनियर बनने का सपना संजोए पिंकी अपने गांव का विकास करना चाहती हैं। आहोर के वडवा वेरा गांव निवासी किशन पटेल की बेटी पिंकी का पारिवारिक माहौल खेती किसानी का हैं। मगर पिंकी की तमन्ना पढ़ लिख कर कुछ बनने की थी, उसकी प्रारंभिक शिक्षा आहोर में पूरी होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह अपने बड़े पापा सवाराम पटेल की प्रेरणा से जोधपुर के आदर्श विद्या मंदिर में प्रवेश लिया। जहां उसने दसवीं में 75 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में 76 प्रतिशत अंक लाने के साथ इंजीनियर बनने की ठानी। इस पर पिंकी ने जोधपुर में ही कोचिंग के अलावा पिंकी अपने पर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई की लगन ने पिंकी के इंजीनियर बनने का सपना साकार किया। पिंकी के पापा किशन पटेल ने बताया कि पिंकी जब भी घर पर आती हैं तो खेती के कार्यों के साथ साथ घर के काम में भी हाथ बंटाती थी। पिंकी पटेल का हैं जो जालोर जिले के लिए बडे़ गौरव की बात हैं।
छात्रा पिंकी पटेल ने आईआईटी में चयन होने का श्रेय अपने माता-पिता बड़े पापा सवाराम पटेल के साथ शिक्षकों को दिया। पिंकी इंजीनियर बन कर देश के साथ-साथ अपने गांव के विकास को प्राथमिकता देने की मंशा जाहिर की।
किसान की बेटी पिंकी पटेल का आईआईटी में चयन, देश में 105वीं रैंक तथा ओबीसी में 28 वीं रैंक पर हुआ चयन
Shankar L. Anjana Luniyasar
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं | पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।