आँजणा चौधरी समाज स्नेह मिलन एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह

सिरोही में आयोजित आँजणा चौधरी समाज स्नेह मिलन एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हरी भाई चौधरी, राजस्थान राजस्व मंत्री अमरारामजी चौधरी,सिरोही जालोर सांसद युवा नेता श्री देवजी एम् पटेल, गोपालन एव देवस्थान मंत्री ओटाराम जी देवासी,जिल्ला प्रमुख पायल जी पुरिया,जिल्ला अध्यक्ष लुम्बाराम जी चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रेवानाथ अखाडा महंत लहर भारतीजी महाराज के सानिध्य में हुआ। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियो को दूर करने को कहा और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
  गुजरात से पधारे भामाशाह सेठ हरिभाई चौधरी ने कहा की मंदिरो में पैसे खर्च करने की बजाए समाज के लिए शिक्षा केन्द्रो व स्कूलो की स्थापना पर जोर देने को कहा साथ ही कहा की अगर कभी भी शिक्षा के लिए पेसो की जरूरत हो तो में हमेशा तैयार रहूंगा। सांसद पटेल व मंत्री महोदय ने नशा मुक्त समाज का सन्देश दिया।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।