आँजणा (पटेल) सेवा संस्था सांचोर ने लिया नशामुक्त समाज का निर्णय


आँजणा (पटेल) सेवा संस्था सांचोर की बैठक सांसद श्री देवजी भाई पटेल व पूर्व विधायक श्री जीवाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय तथा महाविद्यालय का निर्माण प्रारम्भ करने, नशा मुक्ति को लेकर प्रयास करने सहित विभिन्न सामाजिक कुरूतियों को त्यागने का निणर्य किया गया जो इस प्रकार हैं...

1.समाज मे आयोजित होने वाले मौसर ( समाज के किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद आयोजित होने वाले 8-10 दिन के कार्यक्रम )  पर या शादी समारोह मे पधारने वाले मेहमानों के मनुआर के लिए अमल पर सम्पूर्ण रुप से पाबंधी ।
2.शादी ब्याह मे जाजम यानी बैठक मे बीङी सीगरेट पर पुर्ण रुप से पाबंधी ।
3 स्कूल व छात्रावास के लीए 1850 वर्ग फुट मे चार मंजिला भवन निर्माण ।
4. भवन निर्माण मे सात करोङ रुपये बजट ईकट्टा करने के लिए कमेटी तैयार करना ।
5. चोधरी धर्मशाला मे निर्मित दुकानों के कीरायो को बढाना ।
       साथ ही हमें यह जानकारी भी मिली हैं की नशामुक्ति के लिए किए गए नियमों का पालन न करने पर 51000 का जुर्माना वसुला जायेगा।
      इस मौके पर आँजना (पटेल) संस्थान के अध्यक्ष श्री मोतीराम चौधरी, सरंक्षक श्री रूपाराम चौधरी, संस्था महासचिव श्री जोधाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गाराम चौधरी, कुम्पाराम चौधरी, जोधाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्तिथ थे।

समाचारों के लिए सांचोर से हमारे सहयोगी #रमेश कुमार पथमेड़ा, #रमेश कुमार कारोला, #भोमाराम नैनोल, #ओमप्रकाश प्रतापपूरा, #महादेवाराम, #ललित पटेल, #भूराराम हैदराबाद....

1 comment:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।