हर महीने चाहते हैं कुछ Extra पैसा, ये हैं कुछ उपाय जो करेंगे आपकी मदद

            

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी सैलरी से अलग कुछ एक्स्ट्रा इनकम उसे हर महीने मिलती रहे। इसके लिए लोग अलग-अलग ढंग से सेविंग्स भी करते हैं। लेकिन अगर आपको हर महीने पैसा मिलता रहे तो कैसा रहेगा। हम यहां किसी साइड बिजनेस की बात नहीं कर रहे हैं, और न ही किसी वर्क फ्रॉम होम की। पटेल कलबी समाज, मोबाइल एप्प आपको बता रहा है निवेश के कुछ विकल्प, जिनसे हर महीने आप अपने खाते में कुछ एक्स्ट्रा पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कौन सी तीन स्कीम्स देती हैं हर महीने पैसा कमाने का मौका...

1. एमआईएस स्कीम
लोगों को नियमित तौर पर मासिक आमदनी उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) खाता चलाता है। यह खाता खास तौर पर रिटायर्ड कर्मचारियों/ सीनियर सिटिजन्स के उपयुक्त है। इसके अलावा यह खाता उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनके पास निवेश के लिए बड़ी राशि हो। इस खाते का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसके साथ बचत खाते में ऑटो क्रेडिट फेसिलिटी भी दी जाती है।

1500 रुपए में खोल सकते हैं अकाउंट
यह खाता अकेले भी खोला जा सकता है और ज्वाइंट रूप से भी। सिंगल अकाउंट में न्यूनतम जमा राशि 1500 रुपए और अधिकतम जमा राशि 4.5 लाख रुपए है। ज्वाइंट एकाउंट में यह सीमा क्रमशः 1500 रुपए और 9 लाख रुपए है। यह योजना ऑटोमैटिक तरीके से काम करती है। आप सेविंग्स बैंक अकाउंट में एमआईएस के ब्याज के ऑटोमैटिक ट्रांसफर की रिक्वेस्ट भी दे सकते हैं।

कितना मिलेगा ब्याज
इस पर अभी 8.40 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। अगर आपने अपने सिंगल एमआईएस अकाउंट में 4.5 लाख रुपए जमा किए, तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने 3,150 रुपए मिलेंगे। इस योजना से होने वाली ब्याज आय को आपकी टैक्सबेल इनकम में जोड़ा जाता है।

2.एसबीआई का मंथली इनकम प्लान
सरकार की ओर से दी जाने वाली मंथली इनकम प्लान एक बेहतर विकल्प है। ये स्कीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उपलब्ध है। इनमें कईं कैटेगरी के प्लान होते हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार मासिक आय प्‍लान ले सकते हैं।

क्या है प्लान
एसबीआई में आपको अपनी बचत या सैलरी में से निवेश करना होगा। इसमें न्यूनतम राशि 1500 रुपए है। यदि आप मोटी राशि जमा करना चाहते हैं तो अधिकतम 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। 4.5 लाख रुपए जमा करने पर आपको बैंक की ओर से हर महीने 3000 रुपए मिलेंगे। खास बात यह है कि ऐसी योजनाओं में आपको आयकर के सेक्‍शन 80 सी के तहत कर में छूट भी मिलेगी। इसके लिए आप बैंक में जाकर मासिक आय प्लान के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कितना मिलेगा ब्याज
विस्‍तार से सारी चीजें पढ़ने के बाद आप अपने अनुसार प्लान लें। इसमें आपको 6 से 9 प्रतिशत तक की ब्‍याज दर से राशि मिलती है। खास बात यह है कि बैंकों के प्‍लान कभी फेल नहीं होते। मासिक आय वाली स्‍कीम एसबीआई समेत कुछ बैंकों में ही उपलब्‍ध है।

म्युचुअल फंड स्‍कीम
शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले अक्सर रिस्क की बात सुनकर पीछे हट जाते हैं, लेकिन यदि म्‍युचुअल फंड्स में पैसा लगाया जाए तो रिस्क कम रहता है। कई सारे बैंक भी म्युचुअल फंड स्कीम मुहैया कराते हैं। म्युचुअल फंड में बैंकों की स्कीम की तुलना में बेहतर ब्याज मिलता है, इसलिए ये बेहतर विकल्प हैं। इनके अलावा कुछ सरकारी या गैरसरकारी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड भी ले सकते हैं। इनमें भी रिस्‍क कम होता है।

बाजार की तेजी में मिलता है फायदा
म्‍युचुअल फंड में ब्‍याज दर 10 से 15 प्रतिशत के बीच घटती-बढ़ती रहती है। यह निर्भर करता है कि बाजार में क्‍या रुख चल रहा है। अगर बाजार का रुख अच्‍छा है तो आपको 15 प्रतिशत की दर से भी रिटर्न मिल सकता है वो भी हर महीने।


0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।