WHATSAPP के नए अपडेट में मिलेंगे कई सारे FEATURES

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का नया वर्जन पेश किया गया है जिसके तहत कुछ नए बदलाव किए गए है। व्हाट्सएप का नया अपडेट एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर पेश किया गया है जिसका वर्जन v2.12.194 है। व्हाट्सएप के इस नए अपडेट में 'मार्क ऐज अनरेड', कस्टम नोटिफिकेशन सेटिंग्स, डाटा यूसेज जैसे फीचर उपलब्ध हैं।
मार्क ऐज अनरेड :- इसमें यूजर किसी चैट के पढ़े गए मेसेज को 'न पढ़ा गया' मार्क कर सकते हैं। इस फीचर में चैट सिर्फ रिसीवर की ओर अनरेड मार्क नजर आएगी। भेजने वाले की तरफ ऐसा कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। यह फीचर उस सूरत में काम का हो सकता है जब रिसीवर किसी चैट को बाद में पढ़ने के लिए संभालकर रखना चाहे।
कस्टम नोटिफिकेशन सैटिंग्स :- इसमें कोई यूजर चैट में व्यक्ति के नाम के नीचे कस्टमाइज्ड रिंगटोन, वॉल्यूम, वाइब्रेशन लेंथ, पॉप अप नोटिफिकेशन्स जैसी सेटिंग्स कर सकता हैं। नए नोटिफिकेशन सेटिंग्स में यूजर चैट को म्यूट भी कर सकते हैं।
डाटा यूसेज :- वॉइस कॉल्स के लिए लो डेटा यूसेज का ऑप्शन पेश किया गया है जो कम कनेक्टिविटी वाली जगहों पर काफी काम आएगा।
इसके अलावा गूगल ड्राइव बैकअप और रीस्टोर ऑप्शन को एक बार फिर पेश किया गया है। यह फीचर अप्रैल में रिलीज हुआ था और बाद में इसे हटा दिया गया था।
गौरतलब है कि व्हाट्सएप का यह वर्जन गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध नहीं है। परंतु यदि कोई यूजर इसे डाउनलोड करना चाहता है तो इस लिंक से डाउनलोड कर सकता है।

1 comment:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।