आँजणा चैम्पियन लीग 2 का संपन्न

आँजणा चौधरी समाज के तत्वाधान में YMCD खेल मैदान में हुई क्रिकेट व वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ। अध्यक्षता माणसा गुजरात के विधायक श्री अमित भाई चौधरी ने की। दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट की 15 व वालीबॉल की 6 टीमों ने भाग लिया। विधायक श्री चौधरी ने कहा की जीवन में व्यापार और शिक्षा के साथ स्वस्थ जीवन के लिए खेलों की आवयश्कता भी  कम नही हैं। क्रिकेट का फ़ाइनल मैच टुमकुर वारियर्स ने अंजनी क्रिकेट को हरा कर जीता। मैन ऑफ़ द सीरीज सुरेन्द्र पटेल रहे। इसी तरह वालीबॉल में स्वामी विवेकानंद टीम ने आँजणा स्पोर्ट्स क्लब को हराया। मैन ऑफ़ द सीरीज सुरेश पटेल रहे। कार्यक्रम में रतन चौधरी, अध्यक्ष श्री समरथाराम चौधरी, नाथूराम चौधरी, भीमाराम चौधरी, वालाराम जी, केवलराम चौधरी, ठाकराराम चौधरी, जेठाराम चौधरी सहित कई समाज बंधू मौजूद थे।
समाचार के लिए ठाकराराम (राजू) चौधरी बैंगलोर से

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।