हरीश चौधरी बने चंडीगढ़ प्रदेश के कौशल क्रांति दूत

भाजयुमो राष्टीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर द्वारा पंच क्रांति कार्यक्रम के निमित भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश के कोषाध्यक्ष एडवोकेट श्री हरीश चौधरी को कौशल क्रांति दूत बनाए गए हैं।
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 वीं सदी के भारत में हो रही यह क्रांति भी युवाओं के बिना अधूरी हैं। इसलिए देश के हर युवा को इस क्रांति का हिस्सा बनना हैं। युवाओं को जिन पांच क्षैत्रो में काम करना हैं, उसे पंच क्रांति का नाम दिया हैं। श्री मोदी द्वारा सुझाए गए इस पांच क्षेत्रों में क्रांति करने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। 5 क्रांतियां इस प्रकार हैं
1. योग क्रांति
2. स्वस्थ क्रांति
3. कौशल क्रांति
4. कन्याशक्ति क्रांति
5. निर्माण क्रांति

आँजणा समाज व एप्प परिवार की और से एडवोकेट श्री हरीश चौधरी को चंडीगढ़ प्रदेश में कौशल क्रांति दूत बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं

फ़ोटो में श्री हरीश चौधरी पंजाब व हरियाणा के महामहिम राज्यपाल के साथ

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।