चेन्नई में चतुर्थ प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


चेन्नई के साहूकारपेठ स्तिथ तुलसीगम स्ट्रीट के श्री राजेश्वर भवन में रविवार को चौधरी आँजणा समाज के तत्वाधान में समाज शिक्षा समिति द्वारा चतुर्थ प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थीयों को प्रशंसा पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री सांवलाराम तरक कारोला, विशेष अतिथि श्री अचलाराम अध्यापक, श्री पुरालाल आँजणा (संपादक आँजणा पटेल उत्थान, मासिक पत्रिका), भीनमाल पंचायत समिति सदस्य श्री गेनाराम पटेल, पुरुस्कार प्रायोजक श्री निम्बाराम, जोगाराम, होसाराम, रूपाराम व चौधरी आँजणा शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. नरसीराम मंच पर उपस्तिथ थे।समाज के विधार्थियो ने अपने विचार व्यक्त किए एवं कई विद्यार्थियों ने रंगा रंग सांस्कर्तिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर समस्त आँजणा समाज उपस्तिथ था।

समाचार के लिए श्री दिनेश G करड़ चेन्नई से

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।