संत श्री मालारामजी महाराज की जयंती व पुण्यतिथि आयोजित की गई..

वायद ग्राम पंचायत के निकट बींजा गांव में संत मालारामजी महाराज की जयंती व पुण्यतिथि पर कई धार्मिक आयोजन हुए।
       इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजाराम आश्रम शिकारपुरा के गादीपति महन्त श्री दयाराम महाराज ने समाज में नशामुक्ति पर जोर देते हुए व्यसनों को छोडऩे का आव्हान किया। उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा को अहम बताया तथा बालिका शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने समाज में मृत्युभोज बंद करने व बाल विवाह नहीं करने का संदेश देते हुए कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया। 
     पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मालेश्वर धाम परिसर में स्थित भगवान द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, जगदीशजी पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव भगाराम चेंडा, पीराराम पटेल चेंडा, मालेश्वर धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगलाराम चेंडा, पुखराज पटेल,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से जनप्रतिनिधियों व संतों का बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन भगाराम चौधरी चेंडा ने किया ।

समाचार के लिए KAPS के विशेष प्रतिनिधि रमेश एस.आँजणा नया चेण्डा से

1 comment:

  1. दोस्तों ! आँजणा पटेल कलबी समाज का सबसे बड़ा आँनलाइन नेटवर्क "पटेल कलबी समाज"© मोबाइल एप्प से जुड़ने के लिए आप हमारे इस WhatsApp नंबर पर '9981381810' अपना नाम एवं शहर का नाम भेँज दे। आप अपने क्षेत्र की समाज से जुड़ी कोई भी आप न्यूज हमेँ भेज सकते हैँ| न्यूज सन्तुलित एवं सटीक होनी चाहिए| धन्यवाद!
    #KapsTeam
    - शंकर एल.आँजणा लूणियासर
    (मुख्य एप्प संचालक & एप्प संस्थापक)

    ReplyDelete

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।