संत श्री किशनाराम जी कन्या छात्रावास का भूमि पूजन 30 जनवरी को

संत श्री किशनाराम जी कन्या छात्रावास का भूमि पूजन और खात मुहूर्त दिनांक 30 जनवरी 2016 को सुबह 10:30 बजे संत श्री राजाराम गुरुकुल के प्रांगण में रखा गया हैं। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
भूमिपूजन राजऋषि योगिराज बाल ब्रह्मचारी पूज्य संत महंत श्री 108 श्री दयाराम जी महाराज व संत श्री राजाराम गुरुकुल के अध्यक्ष के कर कमलों से किया जाएगा।
समारोह के अध्यक्ष श्री हरिभाई चौधरी माननीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री शंकर भाई चौधरी माननीय मंत्री गुजरात सरकार होंगे।
विशिष्ठ अतिथियों के रूप में श्री परबत भाई पटेल विधायक थराद, श्री जोइता भाई पटेल विधायक धानेरा, श्री मावजी भाई पटेल पूर्व बीसूका अध्यक्ष, श्री हरजीवन भाई पटेल पूर्व मंत्री, श्री मावजी भाई देसाई  चेयरमैन मार्केट यार्ड डिसा मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

समाचार के लिए हमारे आमंत्रित प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण भाई सूरत

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें आमंत्रित पत्रिका

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।