श्री आँजणा समाज सांचोर की और से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल मोजियावास छात्रावास में रखा गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री रूपाराम जी (संरक्षक आँजणा समाज) व अतिथि के रूप में श्री मोतीराम चौधरी (अध्यक्ष आँजणा समाज) ने भाग लिया। कल सांचोर के आँजणा समाज उन प्रतिभाओं का सम्मान कर रहा था। जिन्होंने समाज के गौरव में चार चाँद लगाए। यह समाज के लिए भी एक गौरव की बात थी, कि इस समाज के मंच से अपने आप में एक अनूठी प्रतिभा, अन्य प्रतिभाओं के प्रेरणा स्रोत BDO साब श्री सांवलाराम जी कारोला का सम्मान किया। साथ ही एक और प्रतिभा जो कक्षा 6 की छात्रा जिन्होंने जुडो प्रतियोगिता का राष्ट्रीय लेवल पर राजस्थान का नेतृत्व किया हैं। उम्र मात्र 10-11 वर्ष ही हैं। इस दोनों पलों पर सांचोर के इस मंच ने भी अपने आप को गौरववान्तित महशुश किया होगा। कार्यक्रम में उपस्तिथ अनेक समाज बंधुओ ने करतल ध्वनि के साथ सभी प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। सचमुच आँजणा समाज के इन प्रतिभाओं के नाम कल का दिन रखा गया। इस कार्यक्रम में कुल 120 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इस मौके पर सांवलाराम BDO, हनुमानाराम एक्सन, ईशराराम, प्रागाराम, डामराराम, डॉ विभाराम, दीपाराम, जोधाराम, लखमाराम, राजाराम, प्रभुराम, मूलाराम, अचलाराम, तुलसाराम, प्रतापा राम, भलाराम, रमेश कुमार कारोला, भोमाराम नैनोल, रमेश कुमार पथमेड़ा, गणेश जी हाडेचा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, कर्मचारीगण सहित अनेक महानुभाव व छात्र छात्राए उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोवाराम व हकमाराम ने किया।
फ़ोटो के लिए श्री रमेश कुमार आँजणा कारोला
Jodharam patel mysuore
ReplyDeleteJodharam patel rom rom sa patel samaja n.a.
ReplyDeletehttps://mbasic.facebook.com/groups/427645757388985
ReplyDelete