बालिका शिक्षा के लिए उठे कई हाथ

कन्या शिक्षा के लिए पूज्य महंत श्री दयारामजी महाराज कन्या केलवणी रथ लेकर आज सुबह गुजरात के थरा गांव में पधारे। उनके साथ सहयोगी बने श्री जानकीदास बापजी (ढिमा धाम) ने अपने प्रवचन में कन्या शिक्षा और हर घर में गौ माता को पालने पर जोर दिया था।
पूज्य श्री जानकीदास जी महाराज गाँव को व्यसन मुक्त  बनाने के लिए भी कार्यक्रम कर रहे हैं। वही गादीपति श्री दयाराम जी महाराज पिछले कुछ दिनों से बनासकांठा के अनेक गाँवो का भ्रमण कर बालिका शिक्षा के लिए समाज बंधुओ से सहयोग की माँग कर रहे हैं। आँजणा समाज के लक्ष्मी पुत्र भी अपने द्वारा अर्जित किए हुए धन को शिक्षा रूपी दान के लिए पूज्य श्री दयाराम जी महाराज के चरणों में समर्पित कर रहे हैं।

कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट के साथ श्री दिलीप चौधरी (खारा खोडा, गुजरात)


विज्ञापन 
समाचार के प्रायोजक हैं SUNLINE PROCON LLP
9870222643, 9870333643

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।