बुरी खबर- खेत में कार्य कर रही महिला की सर्पदंश से मौत

करड़ा के कोड़का गांव में बुधवार सवेरे खेत में काम कर रही एक 56 वर्षीया महिला की सांप काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोड़का निवासी सुआ देवी पत्नी छोगाराम कलबी बुधवार सवेरे खेत मे कार्य कर रही थी, इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। महिला के चिल्लाने पर पति छोगाराम दौड़कर आसपास के लोगों ने उसे कोड़का स्थित सरकारी अस्पताल ले गए तब तक महिला के शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी। भगवान सुआ देवी की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा पीड़ित परिवार को दुःख झेलने की शक्ति प्रदान करें।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।