मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा


देशभर में आँजणा समाज द्वारा आज गुरुपूर्णिमा मनाई गई। शिकारपुरा, चेंडा सहित अनेक सामाजिक धर्मस्थलों पर समाज बंधुओं द्वारा रात्री जागरण के साथ साथ आज गुरुदेव पुज्यनीय संत श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। इसी क्रम में गुजरात के बनासकांठा जिले की थराद तहसील के मेसरा गाँव में स्तिथ पुज्यनीय संत श्री राजेश्वर भगवान के आश्रम में भजन संध्या के बाद आज भारी संख्या में समाज बंधुओं ने गुरुदेव के दर्शन किए। इस अवसर पर पूज्य महंत श्री श्री 1008 श्री गजाराम जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।
समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री हंसराज जी दीपड़ा

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।