मेसरा आश्रम में धूम धाम से मनाई पुण्यतिथि

       श्री राजारामजी आँजणा आश्रम मोटामसेरा गुजरात में श्री राजेश्वर भगवान की 73 पुण्यतिथि बडे धूम धाम से मनाई गई । रविवार 31 जुलाई की शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार जयराम वैष्णव ने गुरुदेव श्री राजेश्वर भगवान के एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं उनका नया भजन "मने राजाराम जी भेजियो, में एक संदेशों लायो रे" की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रोता झूमते हुए नजर आए। 
इस अवसर पर मेसरा के आस पास राजस्थान व गुजरात के सैकड़ों गाँवो से समाज बंधुओं ने भाग लिया तथा गुरुदेव के दर्शन कर पूज्य महंत श्री गजाराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया। 

समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री हंसराज जी दीपड़ा

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।