नरेंद्र मोदी विचार मंच( विधार्थी शाखा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष के निर्दशानुसार नरेंद्र चौधरी को जालोर जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया , साथ ही राष्ट्रिय अध्यक्ष ने पत्र भेज कर नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी को बधाई दी और बताया की जालोर जिले के हर तहसील स्तर पर विधार्थी मंच की कार्यकरणी घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की इस संगठन का उद्देश्य किसी भी विधार्थी की कोई भी समस्या हो वो सीधे तौर पर संगठन के जरिये नरेंद्र मोदी से बताई जा सकती है ।
जालोर से विधार्थी विचार मंच के नरेंद्र चौधरी के जिला अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष का आभार जताया और चौधरी का गोपाल प्लाजा सांचोर में मुँह मिट्ठा कराया और माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश मालवी , नरेंद्र चौरा, रमेश करोला, भोमा राम नैनोल, डूंगर प्रतापुरा, रमेश वासन, प्रेम धुड़वा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।