क्विज प्रतियोगिता एवं कैरियर गाइडेंस शिविर 4 फरवरी को

संभाग स्तरीय भविष्य ज्ञान ज्योति क्विज प्रतियोगिता एवं कैरियर गाइडेंस शिविर 4 फरवरी को महाराज श्री राजाराम शिक्षण संस्थान पाल रोड जोधपुर में आयोजित होगा | 
      प्रथम चरण में 29 अक्टूबर 2017 को जोधपुर संभाग के 15 परीक्षा केंद्रों पर भविष्य ज्ञान ज्योति प्रतिभा खोज लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। द्वितीय चरण में विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगित एवम् कॅरियर गाइडेंस शिविर  का आयोजन किया गया ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विजेता टीमों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 4 फरवरी को जोधपुर में होगा। इसी दिन क्विज के साथ ही कॅरियर गाइडेंस शिविर का आयोजन होगा।जिसमे समाज के प्रशासनिक अधिकारियों एवम् विषय विशेषज्ञों द्वारा समाज के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। अतः प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थी व समाज के बंधुओ से निवेदन हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने।

संपर्क -श्री जामता राम पटेल,एडवोकेट
9413621295

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।