बनासकांठा जिले के पालनपुर तहसील के भूतेडी गांव की प्राथमिक शला में अध्ययन कर रही एक 4 वर्षीय बालिका का अपहरण करने का वाकया घटित हुआ है। हालांकि, बनासकांठा पुलिस की सजगता एवं रानीवाड़ा पुलिस की पैन्नी नजर से मंगलवार रात्रि 9 बजे आरोपी को बालिका समेत सकुशल हालात में रानीवाड़ा कस्बे के भीनमाल रेल्वे क्रासिंग के पास स्थित एक होटल के पास से दस्तियाब कर लिया गया है। बालिका के सकुशल व स्वस्थ हालत में मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के मुताबिक, पालनपुर तहसील भूतेडी गांव में बादरपूरा कृषि फार्म के मालिक मनुभाई पुत्र पृथ्वीभाई आंजणा चैधरी की 4 साल की बालिका तन्वी गांव की प्रेरणा प्राथमिक पाठशाला में पहली कक्षा में अध्ययन कर रही थी। मनूभाई के खेत पर गत दो सालों से खेती का कार्य कर रहे सरदार उर्फ मुकेश निवासी सेंबलपाणी तहसील दांता को मनूभाई ने बाईक देकर बालिका को स्कूल से घर लाने के लिए भेजा था पर शाम तक घर नही आने पर परिजनों के हाथ पैर फूल गए। आस पास में खोजबीन की गई। मुकेश का मोबाईल फोन भी बंद आने व बालिका स्कूल में नही मिलने पर पालनपुर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
पालनपुर पुलिस ने नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर सरदार की लोकेशन को रानीवाड़ा में खोजने में सफलता हासिल कर ली। बनासकांठा पुलिस की कई गाडिया रानीवाड़ा पहुंची। रानीवाड़ा पुलिस के जवानों ने थानाधिकारी चंपालाल बारड़ के निर्देशन में कस्बे की गली नुक्कड पर सादी वर्दी में जवान खडे कर दिए। पुलिस को रानीवाड़ा यूथ टीम ने मदद कर रात्रि 9 बजे आरोपी को भीनमाल रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक होटल के पास से बरामद करने पर सफलता मिल ही गई।
बालिका तन्वी के पिता मनूभाई ने बताया कि आरोपी दो सालों से खेती के कार्य में सहयोगी रहा था। उसपर पूरे परिवार का विश्वास था परन्तु अपहरण करने के पीछे क्या कारण रहे होंगे यह जांच का विषय है। उन्होंने पालनपुर व रानीवाड़ा पुलिस टीम का आभार जताते हुए सकुशल हालत में बालिका के मिलने पर राहत की सांस ली है। पूलिस ने रानीवाड़ा कस्बे से आरोपी के सहयोगी मनोज सहित कुछ ओर लोगों को हिरासत में लिया है। सहयोगी उत्तरप्रदेश के निवासी है और बरसों से रानीवाड़ा क्षेत्र में रंगरोगन का काम करते है।
News By Marwad Patrika

मैं रानीवाड़ा पुलिस का तहे दिल से सैल्यूट करता हूं बहुत बहुत धंयवाद इसी प्रकार से सभी लोगों को तकलीफ में सहायता करें
ReplyDeleteહું ચૌધરી સમાજ વતી પોલિસ તથા જવાનોનો ખરા દિલથી ખૂબ આભાર માનું જેઓ આએ આએક ચૌધરી સમાજની લાડલીની મુશ્કેલીનો યોગ્ય કાર્યવાહી કરી
ReplyDelete