टांके में डूबने से भुआ-भतीजी की मौत


सांचौर सरवाना थाना क्षेत्र के डडूसन निवासी दो बालिकाओं की टांके में गिरने से मौत हो गई। रिश्ते में दोनों भुआ-भतीजी थे। सूचना पर सरवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बालिकाओं के शव निकाला तथा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार डडूसन निवासी नाजू पुत्री चमनाराम(17) जाति कबली व भावना कुमारी पुत्री पीराराम (15) जाति कलबी पानी भरने टांके पर गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से एक बालिका पानी में गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में दूसरी बालिका पानी में उतरी तो उसकी भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
साभार भास्कर 

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।