Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label खेल-खिलाड़ी. Show all posts

    खेल महोत्सव 16 फरवरी से

    विशाल कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां जोरों पर

    आँजणा चौधरी समाज का प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय चार दिवसीय खेल महासग्राम 16 से 19 फरवरी को समुजा, तहसील समदड़ी, जिला बाड़मेर, राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।
      खेल महोत्सव में क्रिकेट, कब्बडी, दौड़ सहित अन्य खेलों में हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। यह खेल महोत्सव अखिल भारतीय आँजणा युवा महासंगठन के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
    महामंत्री श्री भेराराम चौधरी ने बताया कि क्रिकेट में करीब 100 टीम, कब्बडी 40 टीम, दोड़ 12km,5km में 400 सहित हजारो प्रतिभावन खिलाड़ी भाग लेगे। इन सभी खिलाडियों के रहने की व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा शानदार आवासीय केम्पस में की गई है खेल के साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी जिसमें रंगमंच, मनोरंजन खेल, समाज उत्थान फिल्म्स, संस्कार संस्कृति, गुरुदेव जीवनी पर फ़िल्म थियेटर, संगोष्ठी, शारीरिक सामूहिक व्यायाम, आध्यत्मिक ध्यान, केन्टीन, ज्यूस कॉर्नर, तबला हॉउस, मन्दिर दर्शन, सरोवर दर्शन, शिक्षा स्टॉल, रोजगार स्टॉल सहित अन्य बहुत ही सुन्दर 200 बीघा खेल मैदान में खिलाड़ियो का सामूहिक परिवेश होगा।
        देश भर के आँजना समाज के ही भाई इस खेल का हिस्सा बनेगे और इस महासंग्राम में हर तहसील, महानगर, पुराने क्लब भाग लेकर अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकेंगे ।

    जानकारी हेतु:- सर भैराराम चौधरी 9929055288, 9983968913

    टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन

    महेसाणा जिला के खंडोसण की मूल रहनी वाली वैदेही चौधरी ने तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल गेम 2016 में महिला वर्ग टेनिस टूर्नामेंट में विश्व चेम्पियन बन कर गोल्ड मैडल जीतकर अखिल भारतीय आँजणा समाज का गौरव बढ़ाया। 
         वैदेही चौधरी और इनकी बहन ऋत्वी चौधरी टीम इवेंट में ब्रॉन्ड मैडल भी जीता। 
          विसनगर तालुका खंडोसण की रहने वाली तथा डिसा के झेरडा हाईस्कूल मै अध्यापक श्री सुरेश भाई मानसिंह भाई चौधरी की पुत्री वैदेही  चौधरी तथा DYSP और सुरेश भाई के बड़े भाई रमेश भाई की पुत्री ऋत्वी चौधरी गांधीनगर के आर.जी. बालिका विद्यालय में 11 कक्षा में अध्यनरत हैं। स्कूल खेल में गुजरात को नेशनल चेम्पियन बनाने वाली दोनों बहनें 12 से 18 जुलाई तक तुर्की के ट्रेबझोन शहर में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल खेल में इंडिया की टीम में सलेक्ट हुई।
          खेल में लोन टेनिस की महिला वर्ग इवेंट में शनिवार को फ़ाइनल मैच में वैदेही चौधरी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करके यजमान देश तुर्की की ओज आईपेक को 6-3, 6-2 से हराकर शानदार जीत के साथ गोल्ड मैडल जीता। वहीँ दोनों बहनों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ड मैडल जीता। उल्लेखनीय हैं कि दोनों बहनें अहमदाबाद के ऑल इंडिया स्पोर्ट्स एकेडमी (AISA) में टेनिस प्रशिक्षण ले रही हैं। वैदेही के पिता श्री सुरेश भाई ने बताया कि तुर्की के ट्रेझबोन से 400 KM दूर भारी तूफान की वजह से शनिवार को फ़ाइनल मैच रद्द हो गया था। पर करीब पांच बजे मैच शुरू हो गया। 

    #CAPS ग्रुप की और से बहन वैदेही चौधरी तथा ऋत्वी चौधरी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

    वॉलीबॉल प्रतियोगिता 17 अप्रैल से


    श्री राजेश्वर वॉलीबॉल प्रतियोगिता सीजन प्रथम डोली में 17 अप्रैल से आयोजित कि जाएगी। आयोजक जीतू पटेल व बाबू पटेल ने बताया की सरदार पटेल नवयुवक मंडल डोली के तत्वाधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी।  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम की प्रवेश फ़ीस मात्र 1 हजार रूपए हैं।  एक टीम में 7 खिलाडी खेल सकते हैं।  विजेता टीम को 7100 व उपविजेता टीम को 3100 रूपए की नगद राशि प्रदान की जाएगी। 


    समाचार के लिए से श्री उदय जी काग
    CAPS परिवार बैंगलोर

    आँजणा प्रीमियम लीग 7 संपन्न


    श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ, बैंगलोर की और से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आँजणा प्रीमियम लीग रविवार को BEL ग्राउंड, विधारण्यपुर में समारोहपूर्वक संपन्न हुई।
       समारोह की अध्यक्षता जालौर -सिरोही सांसद श्री देवजी भाई पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी महेंद्र मुणोत, बाड़मेर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री सांवलाराम पटेल, इंद्र कुमार जैन, मोहनलाल जी मालवी इसरो वैज्ञानिक, बैंगलोर आँजणा समाज के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी ने की। सीजन 7 में क्रिकेट की 32 टीमें, वॉलीबाल की 22, कबड्डी की 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमे क्रिकेट फ़ाइनल मैच कुकल किंग बैंगलोर और बल्लारी वारियर्स के बिच हुआ। जिसमे कुकल किंग ने जित दर्ज कर कप पर कब्ज़ा जमाया। इसमें मैन ऑफ़ दी सीरीज विपुल चौधरी, मोस्ट सिक्सर प्रकाश चौधरी तथा बेस्ट बॉलर हनुमान पटेल रहे। वॉलीबाल की विजेता टीम आँजणा स्पोर्ट्स क्लब तथा कबड्डी में आँजणा टाइगर्स ने जित दर्ज की।

    विजेता कुकल किंग टीम के खिलाडीयो पर एक नजर
    पहलाद चौधरी (मैली)
    गोपाराम चौधरी (आसोतरा)
    पार्थ कुमार बी.चौधरी (मानसा)
    बाबूलाल पटेल (सिवाना)
    करनाराम पटेल (अराबा)
    ईश्वर भाई चौधरी (सागथाला)
    निकुल डी.चौधरी (कमालपुर)
    खेताराम चौधरी (आसोतरा)
    भगाराम चौधरी (आसोतरा)
    हंसराज चौधरी (कटारड़ा)
    नरेंद्र चौधरी (इचरकलंजी)
    उदाराम चौधरी (जेठन्तरी)
    महेंद्र चौधरी (दिवान्दी)
    हरीश पटेल (मूल की ढाणी)
    जितेंद्र पटेल (डोली)
    इस टीम के स्पोंसर श्री हरीश भाई कुकल व कोच श्री बाबूलाल कुकल थे।

    समाचार के लिए श्री विकाश जी, श्री लसाराम, श्री उदज जी, श्री हरीश जी सहित CAPS टीम

    आँजना प्रीमियर लीग सीजन 7 का आयोजन 5 मार्च से



    आँजना प्रीमियर लीग सीजन 7 का आयोजन अगले शनिवार 5 एवं 6 मार्च को होगा। जिसमे मुख्य अतिथि श्री देवजी भाई पटेल (सांसद जालोर सिरोही) मौजूद रहेंगे।  इस प्रतियोगिता में टोटल 62 टीमे हिस्सा लेगी जिसमे 32 क्रिकेट की, 22 वालीबाल की और 8 कबड्डी की टीमे हिस्सा ले रही हैं। जिसमे पुरे भारत से आँजना समाज के दिग्गज खिलाडी अपना जलवा दिखाएंगे। 
    समाचार के लिए श्री राजू चौधरी (ठाकराराम) बैंगलोर से 


    फुटबॉल प्रतियोगिता 06 जनवरी से

    दिलीप चौधरी की याद में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गाव उड़वारिया में किया जाएगा।  आने वाली टीमो के रहने व भोजन व्यवस्था आयोजन स्थल पर रहेगी।  विजेता टीम को 10000 नकद इनाम व ट्रॉफी एवं उपविजेता को 3500 व व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी सिरोही से

    फुटबॉल प्रतियोगिता 06 जनवरी से

    दिलीप चौधरी की याद में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गाव उड़वारिया में किया जाएगा।  आने वाली टीमो के रहने व भोजन व्यवस्था आयोजन स्थल पर रहेगी।  विजेता टीम को 10000 नकद इनाम व ट्रॉफी एवं उपविजेता को 3500 व व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी सिरोही से

    क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

    19 गाँव आँजणा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता पशुआ गांव में आयोजित हुई। फ़ाइनल मैच PCC कोजरा बनाम धानरी के बिच खेला गया, जिसमें PCC कोजरा विजय रहा।
       कोजरा के उत्साहित युवाओं द्वारा विजय जुलुस निकाला गया। इस अवसर पर कई युवा बंधू उपस्तिथ थे।

    समाचार के लिए श्री विजय कुमार पिंडवाड़ा से

    खबरे फटाफट

    1.स्नेह मिलन समारोह आयोजित

    आँजना समाज गोवा द्वारा दीपावली का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।




    2. प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

    राजेश्वर युवा मंडल सूरत द्वारा सवरूपगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री पदमारामजी महाराज चेंडा उपस्थित रहें।

    फ़ोटो विजय भाई



    3. RCC टूनार्मेंट का खोडा में समापन

     RCC (राजेश्वर क्रिकेट क्लब) खोडा (गुज.) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का कल समापन हुआ। फ़ाइनल मैच लुआणा और खोडा के बिच खेला गया। जिसमें खोडा विजेता रहा।

    फ़ोटो के लिए दिलीप चौधरी खोडा

    कोजरा में आयोजित आँजणा समाज बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन

    कोजरा में आयोजित आँजणा समाज बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष सिरोही कॉलेज नारणाराम चौधरी एवं रावाराम जी जूडाल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राजेश्वर भगवान की आरती के साथ हुई।उप प्रमुख ने कोजरा ग्राम वासियो का इतना बड़ा जिलास्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया ।
          मैच में धनारी विजेता रही वही उपविजेता भावरी रही। अतिथियों ने सभी खिलाडीयो को पारितोषिक वितरण करके उत्साहवर्धन किया।

    बैंगलोर में आँजणा चैम्पियन लीग-2 का आयोजन 2 अगस्त से

    आँजणा चैम्पियन लीग-2 का आयोजन 2 अगस्त से फूलों की नगरी बैंगलोर में आयोजित होने जा रहा हैं। जिसमें सभी समाज बंधू भाग लेंगे। इस सीजन में क्रिकेट और वॉलीबाल के मैच खेले जाएंगे। इस सीजन का आयोजन "आँजणा परिवार टाइम्स" करवा रहा हैं!

    समाचार के लिए राजू चौधरी बैंगलोर