महेसाणा जिला के खंडोसण की मूल रहनी वाली वैदेही चौधरी ने तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल गेम 2016 में महिला वर्ग टेनिस टूर्नामेंट में विश्व चेम्पियन बन कर गोल्ड मैडल जीतकर अखिल भारतीय आँजणा समाज का गौरव बढ़ाया।
वैदेही चौधरी और इनकी बहन ऋत्वी चौधरी टीम इवेंट में ब्रॉन्ड मैडल भी जीता।
विसनगर तालुका खंडोसण की रहने वाली तथा डिसा के झेरडा हाईस्कूल मै अध्यापक श्री सुरेश भाई मानसिंह भाई चौधरी की पुत्री वैदेही चौधरी तथा DYSP और सुरेश भाई के बड़े भाई रमेश भाई की पुत्री ऋत्वी चौधरी गांधीनगर के आर.जी. बालिका विद्यालय में 11 कक्षा में अध्यनरत हैं। स्कूल खेल में गुजरात को नेशनल चेम्पियन बनाने वाली दोनों बहनें 12 से 18 जुलाई तक तुर्की के ट्रेबझोन शहर में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल खेल में इंडिया की टीम में सलेक्ट हुई।
खेल में लोन टेनिस की महिला वर्ग इवेंट में शनिवार को फ़ाइनल मैच में वैदेही चौधरी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करके यजमान देश तुर्की की ओज आईपेक को 6-3, 6-2 से हराकर शानदार जीत के साथ गोल्ड मैडल जीता। वहीँ दोनों बहनों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ड मैडल जीता। उल्लेखनीय हैं कि दोनों बहनें अहमदाबाद के ऑल इंडिया स्पोर्ट्स एकेडमी (AISA) में टेनिस प्रशिक्षण ले रही हैं। वैदेही के पिता श्री सुरेश भाई ने बताया कि तुर्की के ट्रेझबोन से 400 KM दूर भारी तूफान की वजह से शनिवार को फ़ाइनल मैच रद्द हो गया था। पर करीब पांच बजे मैच शुरू हो गया।
#CAPS ग्रुप की और से बहन वैदेही चौधरी तथा ऋत्वी चौधरी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।