Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label जोधपुर समाचार. Show all posts

    संत श्री राजारामजी युवा जागृति मंच द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत डोली से

     

    ज डोली में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत में संत श्री राजाराम जी युवा जागृति मंच के कार्यक्रम में सानिध्य शिकारपुरा के संत श्री सांवलराम जी महाराज, मुख्य अतिथि लूणी विधायक श्री जोगाराम जी पटेल, जोधपुर जिला प्रमुख श्री पुनाराम जी चौधरी, News 18 जोधपुर संभाग प्रभारी श्री ललितसिंह जी, अधिवक्ता अशोक जी पटेल, सरेंचा सरपंच भंवर जी पटेल, झंवर सरपंच प्रतिनिधि चैनाराम जी, संत श्री राजाराम जी युवा जागृति मंच प्रदेश संगठन मंत्री अधिवक्ता श्री जामताराम जी, उपाध्यक्ष श्री इंदाराम जी चौधरी, भल्लाराम जी दुदिया, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष मोहन जी भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी व News 18 लूणी प्रभारी भगाराम जी पटेल डोली, जागृति मंच जिला अध्यक्ष श्री भंवर जी पटेल बासनी सिलावटा, तहसील प्रमुख श्री श्रवण जी सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।



    आँजना पटेल समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान


    सरदार पटेल स्किक्ष समिति की और से आयोजित सम्मान समारोह में 160 विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया। मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रतियोगिता परीक्षा व दशवी, बाहरवीं को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाली समाज की 160 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोपेसर श्री रामपाल सिंह ने कहा की जीवन की सार्थकता तभी होती हैं जब हमारे द्वारा किए गए कार्यों से कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो। कुलपति सिंह ने कहा की जिन्हें जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं उन्हें मेहनत के फल की जानकारी नही होती।
    संत श्री राजाराम जी आश्रम के महंत श्री दयाराम जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा की माता पिता अपनी सुख सुविधा त्याग कर अपने बच्चों के भविष्य सुधरने में लगा दे तो सभी बच्चों का दायित्व बनता हैं की अपने माता पिता ने उनके लिए जो सपने देखे हैं उन्हें लगन व मेहनत से पूरा करे। श्री महाराज ने कहा की शिक्षा से बढ़ कर इस संसार में कोई भी मूल्यवान वस्तु नही हैं।वह इस संसार में शिक्षा प्राप्त व्यक्तियों को हर जगह सम्मान मिलता हैं।

    कार्यक्रम को पूर्व प्रधान लूणी श्री केशाराम पटेल, प्रोफेसर श्री खरताराम पटेल, श्री जोगाराम पटेल सचिव राजाराम शिक्षण संस्थान, एडवोकेट श्री अशोक पटेल, डॉ. चमेली पटेल, ब्लॉक CMHO डॉ. कमलेश चौधरी, श्री जुगताराम पटेल, इंदाराम पटेल जिला परिषद सदस्य समदड़ी व सवाराम पटेल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

    शिक्षा के प्रति करें जागरूक- महंत श्री दयाराम जी महाराज

    समाज के लोगों को चाहिए की वे अपने अपने गांव- गांव, ढाणी- ढाणी में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करें ताकि बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। जब परिवार में एक बालिका पढ़ती हैं तो दो परिवारों में ज्ञान की ज्योति जगती हैं।इसलिए आज के समय में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना हमारी आवश्यकता हैं। यह विचार पाल रोड पर स्तिथ श्री राजाराम शिक्षण संस्था की बैठक में शिकारपुरा के गादीपति महंत श्री दयाराम जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की संस्था के सभी सदस्य का दायित्व हैं की शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर कार्य करें। क्योंकि जिस समाज में शिक्षा का स्तर ज्यादा होगा वह समाज चहुँमुखी विकास करेगा। संस्था अध्यक्ष सवाराम पटेल, उपाध्यक्ष सुजाराम पटेल धुन्धाड़ा, पुखराम चौधरी एवं सचिव पूर्व पुलिस उप अधिकक्ष जोगाराम पटेल ने संस्था की गतिविधियों महिला छात्रावास, बाल छात्रावास की जानकारी ली। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष श्री तगाराम पटेल, श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल, महेंद्र चौधरी, डॉ. कमलेश चौधरी, वेनाराम पटेल, चेनाराम पटेल सहित समाज के कई गणमान्य बंधू उपस्तिथ थे।(फाइल फ़ोटो)

    समाचार के लिए डोली से नवलेश भूरिया 

    हार्दिक बधाई

    प्रगतिशील कृषक श्री सोनाराम पुत्र श्री शिवा राम जी ग्राम पंचायत डोली ने भा.कृ.अ. प. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित किसान मेला 2015 में भाग लिया तथा इस मेले में इन्होंने तिल फसल पैदावार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। KAPS एप्प परिवार की और से श्री सोनारामजी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ

    समाचार के लिए नवलेश भूरिया डोली से

    रक्तदान शिविर 15 अगस्त को

    पटेल मानव सेवा समिति की और से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 11 बजे से श्री राजारामजी शिक्षण संस्थान, पाल रोड, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

    सुचना- महाराज श्री राजाराम शिक्षण संस्था जोधपुर

    बालिका छात्रावास का शुभारम्भ व छात्राओं का सत्र 2015-16 के 1 जुलाई 2015 से प्रवेश प्रारम्भ... देखिए फ़ोटो में पूरी रिपोर्ट
    फ़ोटो #Next Meeting (What's App) Group

    संत श्री देवाराम शिक्षण संस्थान जोधपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया

    संत श्री देवाराम शिक्षण संस्थान जोधपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री सवाराम पटेल को चुना गया। उपाध्यक्ष श्री सुजाराम धुन्धाडा, सचिव श्री जोगाराम, कोषाध्यक्ष श्री तगाराम, सहसचिव श्री जौनाराम को नियुक्त किया गया। शिक्षण संस्थान जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में गादीपति पूज्य श्री दयाराम जी महाराज सहित कई समाज बंधू उपस्तिथ थे। अध्यक्ष श्री सवारामजी पटेल सहित नविन गठित पूरी कार्यकारिणी को KAPS मोबाइल एप्प परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं

    उपयुक्त न्यूज़ हमारे सहयोगी गोरधन पटेल जोधपुर से प्राप्त हुई..... फ़ोटो के लिए Next Meeting (Whats app)Group Sender By जामतारामजी