सरदार पटेल स्किक्ष समिति की और से आयोजित सम्मान समारोह में 160 विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया। मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रतियोगिता परीक्षा व दशवी, बाहरवीं को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाली समाज की 160 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोपेसर श्री रामपाल सिंह ने कहा की जीवन की सार्थकता तभी होती हैं जब हमारे द्वारा किए गए कार्यों से कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो। कुलपति सिंह ने कहा की जिन्हें जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं उन्हें मेहनत के फल की जानकारी नही होती।
संत श्री राजाराम जी आश्रम के महंत श्री दयाराम जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा की माता पिता अपनी सुख सुविधा त्याग कर अपने बच्चों के भविष्य सुधरने में लगा दे तो सभी बच्चों का दायित्व बनता हैं की अपने माता पिता ने उनके लिए जो सपने देखे हैं उन्हें लगन व मेहनत से पूरा करे। श्री महाराज ने कहा की शिक्षा से बढ़ कर इस संसार में कोई भी मूल्यवान वस्तु नही हैं।वह इस संसार में शिक्षा प्राप्त व्यक्तियों को हर जगह सम्मान मिलता हैं।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधान लूणी श्री केशाराम पटेल, प्रोफेसर श्री खरताराम पटेल, श्री जोगाराम पटेल सचिव राजाराम शिक्षण संस्थान, एडवोकेट श्री अशोक पटेल, डॉ. चमेली पटेल, ब्लॉक CMHO डॉ. कमलेश चौधरी, श्री जुगताराम पटेल, इंदाराम पटेल जिला परिषद सदस्य समदड़ी व सवाराम पटेल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।