Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label ज्ञापन. Show all posts

    समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

    जालोर. जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के गजापुरा प्रकरण में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौधरी समाज के लोगों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्री के बाहर मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद डीएसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित व कोतवाली थाना प्रभारी चम्पाराम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों से समझाइश कर आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क से जाम हटा दिया। इसके बाद लोगों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके वक्ताओं ने कहा कि प्रकरण दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य आरोपित को नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में पीडि़त परिवार अब भी भयभीत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस मौके संयोजक प्रताप आंजणा, तुलसाराम, चमनाराम, रामाराम सहित कई लोग मौजूद थे।

    समाचार के लिए श्री ओमप्रकाश जी अधिवक्ता जालोर

    भीनमाल में आँजना समाज ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

    भीनमाल में चौधरी समाज के लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गजापुरा प्रकरण के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग की है। उन्होंने 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मजबूरन समाज को 6 अप्रैल से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ेगा। भाजयुमो जिला महामंत्री आंबाराम चौधरी, अधिवक्ता बालूराम चौधरी, वगताराम चौधरी, अजाराम कोरा, लक्ष्मण भजवाड़, मकनाराम कुशलापुरा, जानूराम चौधरी, प्रेमाराम चौधरी, बगदाराम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम चूनाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
         ज्ञापन में बताया कि गत 21 मार्च की रात को पुलिस थाना जसवंतपुरा अंतर्गत गजापुरा गांव में करीब 15-20 हथियारबंद युवकों ने लासीदेवी पत्नी भैराराम चौधरी के रहवासीय मकान में प्रवेश कर मारपीट, सामान जलाने महिला के साथ दुर्व्यवहार का प्रयास किया।
          इस घटना को करीब 11 दिन गुजर जाने के बावजूद पपसा उर्फ विक्रमसिंह सहित तीन आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है, जिसको लेकर पीडित परिवार में भय और समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर अमराराम चौधरी, तगाराम चौधरी, मांगीलाल चौधरी, पोसाराम चौधरी, जोधाराम चौधरी, खेताराम चौधरी, हिमताराम, प्रागाराम, वालाराम, रामजीराम, गलबाराम, जीवाराम, पदमाराम, अजाराम, भैराराम, वरदाराम पूनमाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    आँजणा चौधरी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

    आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर, गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौधरी समाज के लोगों ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन 
    जसवंतपुरा के गजापुरा क्षेत्र में समाज बंधू के घर पर किए गए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर समस्त चौधरी समाज के लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा दिया। 
    ज्ञापन में बताया कि जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी पप्पुसिह उर्फ विक्रमसिंह पुत्र पूरणसिंह राजपूत उसके साथ आए 15-20 लोगों ने सोमवार आधी रात लासीदेवी पत्नी भैराराम जी के घर जाकर जानलेवा हमला करने के साथ घर को जलाने का प्रयास किया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस को देख मुख्य आरोपी विक्रमसिंह उर्फ पप्पुसिह फरार हो गया। जिसे पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई हैं ज्ञापन में बताया कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती हैं तो वह दोबारा हम पर हमला कर सकता है। चौधरी समाज के लोगों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तो समाज के लोग पुलिस प्रशासन के आगे धरना प्रदर्शन करेगे इधर पुलिस की ओर से उसकी तलाश की जा रही हैं तथा आरोपी की ओर से जालोर भीनमाल सुंधामाता में चलने वाली निजी यात्री बसों को सीज कर दिया हैं। पुलिस लगातार उसके छिपे होने के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देने के साथ उसपर गिरफ्तारी का दबाव बना रही हैं। ज्ञापन देते समय भैराराम, करमीराम, प्रभाराम, पीएस चौधरी, सवाराम , बाबुराम, खुमाराम, देवाराम, जोगाजी, हरजी, डायालाल , नगाराम, भूराराम, जीमाजी, मकवाराम तथा नारायणराम, सहित चौधरी समाज के लोग मौजूद थे। 


    टेक्नीकल समस्या के चलते कुछ दिनों से #CAPS परिवार न्यूज़ अपडेट नहीं कर पाए...... आपको हुई परेशानी के कारण हमें खेद हैं