भीनमाल में आँजना समाज ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

भीनमाल में चौधरी समाज के लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गजापुरा प्रकरण के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग की है। उन्होंने 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मजबूरन समाज को 6 अप्रैल से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ेगा। भाजयुमो जिला महामंत्री आंबाराम चौधरी, अधिवक्ता बालूराम चौधरी, वगताराम चौधरी, अजाराम कोरा, लक्ष्मण भजवाड़, मकनाराम कुशलापुरा, जानूराम चौधरी, प्रेमाराम चौधरी, बगदाराम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम चूनाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
     ज्ञापन में बताया कि गत 21 मार्च की रात को पुलिस थाना जसवंतपुरा अंतर्गत गजापुरा गांव में करीब 15-20 हथियारबंद युवकों ने लासीदेवी पत्नी भैराराम चौधरी के रहवासीय मकान में प्रवेश कर मारपीट, सामान जलाने महिला के साथ दुर्व्यवहार का प्रयास किया।
      इस घटना को करीब 11 दिन गुजर जाने के बावजूद पपसा उर्फ विक्रमसिंह सहित तीन आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है, जिसको लेकर पीडित परिवार में भय और समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर अमराराम चौधरी, तगाराम चौधरी, मांगीलाल चौधरी, पोसाराम चौधरी, जोधाराम चौधरी, खेताराम चौधरी, हिमताराम, प्रागाराम, वालाराम, रामजीराम, गलबाराम, जीवाराम, पदमाराम, अजाराम, भैराराम, वरदाराम पूनमाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।