Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label भगवतीबाई जी. Show all posts

    नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत

    द्वारका आश्रम में 15 सितंबर को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सुबह 7 बजे से श्री राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आँजणी माता धाम चेन्डा की पीठाधीश्वर साध्वी भगवतीबाई जी के शुभ हस्ते तथा अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के अध्यक्ष व राजस्थान के राजस्व मंत्री श्री अमरारामजी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश से विधायक और बुजुर्ग नेता श्री रणछोङलालजी, गुजरात से विधायक श्री जोईताभाई अखिल भारतीय आँजणा महासभा के पुर्व अध्यक्ष सेठ श्री हरीभाई चौधरी, अखिल भारतीय आँजणा महासभा के संरक्षक श्री पृथ्वीराजजी हमारे समाज के लाड़ले युवा सांसद श्री देवजी भाई पटेल,  गुजरात सरकार के पुर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री हरजीवन भाई, श्री उदयलालजी आँजणा, श्री जीवाराम जी चौधरी, श्री मोतीरामजी चौधरी, श्री सोमाभाई, श्री मफतभाई सहित समाज के अग्रणियों और सभी समाज बंधुओं उपस्थिति में भगवान श्री राजारामजी की तपोभूमि देवभूमि द्वारका में आँजणा समाज का एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल का उद्घाटन होने जा रहा है। 

        श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता धाम ट्रस्ट, नया चेंडा परिवार पधारने वाले सभी महंगे मेहमानों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करतें है। 

    साध्वी जी का 11 जुलाई को द्वारिका प्रस्थान

    साध्वी श्री श्री 1008 श्री भगवती बाईजी (पीठाधीश्वर श्री राजेश्वर भगवान आँजनी माता धाम, चेंडा, जिला पाली, राजस्थान) चातुर्मास के लिए 11 जुलाई को प्रस्थान करेंगे।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार पूज्या साध्वी जी 11 जुलाई सुबह 4 बजे चेंडा से रवाना होंगे। जो आहोर जालोर से रास्ते सुबह 8 बजे भीनमाल पहुंचेंगे। जहाँ पूज्या साध्वी जी का समाज बंधुओ द्वारा स्वागत किया जाएगा। तथा जलपान के बाद 8:30 बजे रानीवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
       संत श्री राजाराम बालिका शिक्षण माध्यमिक विद्यालय रानीवाड़ा में 9 बजे पधारेंगे। जहाँ बालिकाओं को आशीर्वाद के बाद द्वारिका के लिए प्रस्थान करेंगे।

    साध्वी जी का चातुर्मास कार्यक्रम

          चेण्डा धाम साध्वी भगवती बाई (माताजी ) का इस वर्ष का चातुर्मास द्वारिका में आँजणा समाज का नवनिर्मित आश्रम श्री राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आँजणी माता आश्रम (सुभद्रा मंदिर) जामनगर बाई पास हाईवे गांव कोराङा द्वारका में तय है।
          चातुर्मास के लिए माताजी 11 जुलाई को चेण्डा धाम से द्वारका के लिए प्रस्थान करेगें गुरू पुर्णिमा श्रावणी पुर्णिमा और भाद्रपद की पुर्णिमा को माताजी चेण्डा धाम से बाहर द्वारका में रहेगी।
          19 जुन चतुर्दशी शाम चेण्डा में भजनों का भव्य प्रोग्राम हर वर्ष की भांति रहेगा और 20 जुन पुर्णिमा को पुरे दिन माताजी सत्संग भवन में रहेगी सभी भक्त भाविक दर्शन लाभ लेवे इस पुर्णिमा के बाद तीन पुर्णिमा माताजी चेण्डा आश्रम से बाहर रहेगी।
          श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता अन्नपूर्णा माता सुभद्रा अर्जुनजी एवम गुरूमाँ हंजामैया की आँजणा समाज व सभी सर्व समाज के किसानों व्यापारीयो  पर  दिव्य आशिष बनी रहे माताजी साध्वी भगवती बाई और माताजी के गुरु भाई पदमारामजी महाराज का आशिर्वाद अपने सभी भक्त भाविको के उपर बना रहें।

    श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता धाम ट्रस्ट नया चेण्डा पाली (राज.)

    भगवती बाईजी उज्जैन कुंभ में

    #उज्जैन के #सिंहस्थ2016 में भाग लेने परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री भगवतीबाईजी पीठाधीश्वर श्री राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आँजणी माता धाम #नयाचेंडा पधार रहे हैं। श्री बाईजी का आश्रम बड़नगर रोड पर स्थित रहेगा। #Rajaramjishikarpura #1Yearofcaps

    द्वारिका में भूमि पूजन संपन्न

    कृष्ण भगवान की नगरी देव भूमि द्वारिका में कल श्री श्री 1008 श्री भगवती बाई जी के कर कलमों से धर्मशाला के लिए खात मुहूर्त व भूमि पूजन किया गया। इससे पहले 9 फरवरी को रात्री जागरण का आयोजन किया गया था। भूमि पूजन में समाज के कई गणमान्य समाज बंधू उपस्तिथ रहे।

    समाचार के लिए सवजी पटेल

    साध्वी भगवती बाईजी का चेंडा में भव्य स्वागत हुआ

    आंजणी माता धाम चेंडा में शनिवार को महंत साध्वी भगवतीबाई के नासिक कुंभ से आगमन पर बहुमान किया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत गणेश आश्रम परशुरामगिरी, संत पदमाराम महाराज, भगाराम चेंडा, भरत पटेल निम्बली, नेमाराम बुद्वाराम बाड़मेर, देदाराम रामपुरा, सालगराम रामपुरा,चिमनाराम रामपुरा, मोडाराम सुथार, डुंगरराम, ओमाराम कलाली सहित सैकड़ो समाज बंधू मौजूद थे।

    साध्वी जी का अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

    परम पूज्या साध्वी श्री भगवती बाईजी धर्म नगरी नाशिक में अपना चातुर्मास पूर्ण करके अनेकों देव दर्शन के बाद आज शाम चेंडा पधार रहें हैं।
        साध्वी श्री द्वारिका से चेंडा आते समय आज सुबह 6 बजे करीब अहमदाबाद आँजना समाज वाड़ी में पधारे। जहाँ आँजणा समाज के कई बंधू पहले से साध्वी जी के दर्शन को लेकर उत्सुक थे। जैसे ही साध्वी जी पधारे सभी समाज बंधुओं ने जयकारों के साथ साध्वी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कई समाज बंधू उपस्तिथ रहें

    समाचार के लिए अहमदाबाद से श्री नरेंद्र डी अगार....

    द्वारिका जामनगर में आँजणा समाज के लिए जमीन की खरीदी की गई

    पूज्य साध्वी श्री भगवती बाईजी के नेतृत्व में आँजना समाज के भामाशाओं के सहयोग के द्वारा द्वारिका जामनगर बाईपास हाइवे रोड पर 125000 वर्ग फ़ीट जमीन खरीदी गई... आँजना समाज के लिए ख़ुशी की बात हैं..... इस अवसर पर साध्वी श्री भगवती बाईजी, श्री पदमारामजी महाराज, समाजसेवी श्री मेघरामजी चौधरी व अन्य समाज बंधू उपस्तिथ रहें।
    समाचार के लिए हमारे विशेष सहयोगी श्री धुड़ाभाई K बेवटा की खास रिपोर्ट

    श्री भगवती बाईजी आज सूरत में

    श्री राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा माता धाम चेंडा के पीठाधीश परम पूज्य साध्वी श्री भगवती बाईजी(माताजी) अपना चातुर्मास कार्यक्रम पूर्ण करके सूरत नगरी में दिनांक 6/10/2015 मंगलवार आसोज वदी 9 को पधार रहे है। जिसमे समाज बंधुओ द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा । समाज बंधुओ से निवेदन है की आप सभी आंजना पाटीदार भवन कड़ोदरा पलसाना रोड कड़ोदरा सूरत में पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे ।
    कार्यक्रम: 6-10-2015 दोहपर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
    आयोजन कर्ता: आंजना पटेल समाज -सूरत
    संपर्क सूत्र:- 
    भूरजी :9429178931, सुरेश भाई :9426151724
    समाचार के लिए चौधरी वेलजी भाई खारा खोडा

    श्री भगवती बाईजी का आंध्र प्रदेश दौरा

    श्री श्री 1008 श्री साध्वी भगवती बाईजी आज दिनांक 04/10/2015 रविवार को आन्ध्र प्रदेश के श्रीसैलम श्री मल्लिकार्जुणेश्वर ज्योतीर्लिग पर पहुचने पर समाज बन्धुओ ने भव्य स्वागत किया फिर श्री भगवती बाईजी ने श्री मल्लिकार्जुणेश्वर महादेव जी के  दर्शन किया व समाज बन्धुओ को प्रवचन दिया। प्रवचन के बाद सभी समाज बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण कि गई इस कार्यक्रम में आन्ध्र प्रदेश से ओंगोगोल से नैनाराम माण्डवला, मादाराम जेतपुरा, बदाराम साँगाणा, तेजाराम जेतपुरा, वैनाराम डाँगरा, कर्नुल से साँवलाराम ओडवाडा, वालाराम नरसाणा, चमनाराम भीनमाल, दलजी गोलीया और गुंतकल्ल से लक्ष्मण जी पाँणवा व आन्ध्र प्रेदेश के सभी जिलो से प्रवासी समाज बंधूओं ने भारी संख्या मे पधार कर दर्शन लाभ लिया और कार्यक्रम कि शोभा की शोभा बधाई।

    समाचार के लिए श्री नैनाराम चौधरी माण्डवला

    साध्वी श्री भगवतीबाई जी का चातुर्मास पवित्र नगरी नाशिक में

    श्री राजारामजी महाराज की बगीची (श्री राजेश्वर भगवान अनपूर्णा आँजणी माता धाम) चेंडा, पाली (राज.) की पीठाधीश परम पूज्या श्री भगवती बाई जी पवित्र नगरी नाशिक में अपने चातुर्मास कार्यक्रम को लेकर दिनांक 27 जुलाई 2015 को पधारी।
        नाशिक में सेकड़ों की संख्या में समाज ने भगवती बाई जी का स्वागत किया। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश और श्रीफल लेकर स्वागत किया। समाज बंधुओं ने फूलों की वर्षा और जय जयकारों के साथ आसमान को गूंजा दिया।
       भगवती बाईजी यहाँ श्री पंचदश नामा जूना अखाड़ा, निलगिरी पर्वत, त्र्यंब्केश्वर, नाशिक में रुके हुए हैं। साध्वी श्री ने जूना अखाडा में एक कमरा पूजनीय हंजा मैया की पूण्यस्मृति में भेंट किया।
       साध्वी श्री का चातुर्मास दिनांक 28 सितम्बर 2015 को समाप्त होगा तब तक नाशिक में रुकेंगे।
    समाचार के लिए नाशिक से पहलाद चौधरी (तरक) लुनियासर 9769746711