साध्वी जी का चातुर्मास कार्यक्रम

      चेण्डा धाम साध्वी भगवती बाई (माताजी ) का इस वर्ष का चातुर्मास द्वारिका में आँजणा समाज का नवनिर्मित आश्रम श्री राजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आँजणी माता आश्रम (सुभद्रा मंदिर) जामनगर बाई पास हाईवे गांव कोराङा द्वारका में तय है।
      चातुर्मास के लिए माताजी 11 जुलाई को चेण्डा धाम से द्वारका के लिए प्रस्थान करेगें गुरू पुर्णिमा श्रावणी पुर्णिमा और भाद्रपद की पुर्णिमा को माताजी चेण्डा धाम से बाहर द्वारका में रहेगी।
      19 जुन चतुर्दशी शाम चेण्डा में भजनों का भव्य प्रोग्राम हर वर्ष की भांति रहेगा और 20 जुन पुर्णिमा को पुरे दिन माताजी सत्संग भवन में रहेगी सभी भक्त भाविक दर्शन लाभ लेवे इस पुर्णिमा के बाद तीन पुर्णिमा माताजी चेण्डा आश्रम से बाहर रहेगी।
      श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता अन्नपूर्णा माता सुभद्रा अर्जुनजी एवम गुरूमाँ हंजामैया की आँजणा समाज व सभी सर्व समाज के किसानों व्यापारीयो  पर  दिव्य आशिष बनी रहे माताजी साध्वी भगवती बाई और माताजी के गुरु भाई पदमारामजी महाराज का आशिर्वाद अपने सभी भक्त भाविको के उपर बना रहें।

श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता धाम ट्रस्ट नया चेण्डा पाली (राज.)

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।