Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label मीटिंग. Show all posts

    सिणधरी समाज की बैठक आयोजित

    संत श्री राजाराम सेवा समिति शिक्षण संस्थान कलबी समाज सिणधरी की बैठक का आयोजन श्री राजाराम छात्रावास के परिसर मैं संस्था अध्यक्ष श्री भीखारामजी चौधरी की अध्यक्षता मैं की गई।  जिसमें सिणधरी पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों के कलबी समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। संस्था की आवंटित जमीन का माप श्री भुदराराम जी aen बालोतरा द्वारा कराया गया।
         बैठक में छात्रावास के विकास हेतु कमरे की राशि 61,000 रूपये व बरामदे की राशि 31000 रुपये एवं संस्था का भामाशाह की पट पर नाम 11,000 रूपये का प्रस्ताव पारित किया गया। छात्रावास विकास के लिए कमेटी का गठन किया जिसमें
    1 श्री भीखाराम चौधरी (अध्यक्ष)
    2 श्री चौपाराम (उपाध्यक्ष)
    3 श्री प्रागाराम/ सुजनाराम लोलावा
    4 श्री वागाराम/ मेरामजी पाविया
    5 श्री जगमालजी/ वागाराम जी तरक
    6 श्री भीमाराम/खीमाजी पाविया
    7 श्री डूंगराराम/ हाथीजी तरक
    8 श्री प्रभु राम/ पेमारामजी तरक
    9 श्री हरीश चौधरी/ लुम्बाराम जी पाविया
    10 श्री देवाराम/ थानाजी कऊवा
    11श्री चेलाराम/प्रागाजी तरक

    इस दौरान श्री भीखाराम चौधरी अध्यक्ष, श्री चौपाराम उपाध्यक्ष, श्री प्रागाराम लोलावा, श्री वागाराम पाविया, श्री जगमाल राम तरक, श्री भीमाराम पाविया, रामाराम तरक, श्री प्रभु राम, श्री हरीश चौधरी, श्री चेलाराम तरक, गोमाराम सचिव, मेहरामाराम कलबी प्रवक्ता व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    बोलियां के तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय की आज्ञा से बैठक का समापन करते हुए आगामी बैठक रविवार 14 मई 2017 को रखी गई है।

    समाचार के लिए CAPS सदस्य श्री शंकर अटल गुड़ामालानी से

    अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा की मीटिंग संपन्न

    अखिल भारतीय आँजना समाज महासभा , माउंट आबू की वार्षिक बैठक 22 /1/2017 को माउंट आबू में सम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष श्रीमान अमराराम जी, मंत्री राजस्थान सरकार और सानिध्य शिकारपुरा आश्रम के गादीपति महंत श्री 108 दयारामजी महाराज का रहा ।
    बैठक में महासभा की नयी कार्यकारिणी बनाने के लिए 19/5/2017 तारीख को भीनमाल में रखने का प्रस्ताव पास हुआ ।
    इसी बैठक में महंत श्री दयारामजी महाराज और अध्यक्ष अमरारामजी ने बताया कि माउंट आबू में बनी हुई छात्रो की हॉस्टल का अभी तक कोई दानदाता द्वारा नामकरण नहीं किया गया है, इसलिए किसी भी भामाशाह की उनके किसी परिवार के सदस्य की स्मर्ति में हॉस्टल पर उनके नाम का शिलालेख लगाना हो तो उसकी बोली भीनमाल में महासभा की आम बैठक में बोली जायेगी ।
    अतः सभी समाज सेवियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा बोली बोलकर अपने कुल का नाम रोशन करे और साथ ही साथ ये राशि समाज के विकास कार्यो में खर्च की जायेगी ।
    अतः इसमें सभी समाज के सदस्य बढ़चढ़ कर भाग ले।

    News By रायसिंह चौधरी बावरला, साँचोर ।

    मीटिंग 10 जुलाई रविवार को



    दिल्ली के सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता हैं की परम पूज्यनीय श्री श्री १००८ श्री राजेश्वर भगवान की 73 पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संत श्री राजारामजी सेवा संस्थान दिल्ली ने मीटिंग का आयोजन रखा हैं।  जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई जाएगी।  अतः इस मीटिंग में पधार कर अपना अमूल्य सुझाव देवे।

    दिनांक :-  10.07.2016  रविवार
    समय :- सुबह 10 बजे से
    स्थान :- 302, इंद्रप्रस्थ टॉवर, 6 कम्युनिटी सेंटर, वजीरपुर दिल्ली- 110052
    आयोजक :- संत श्री राजारामजी सेवा संस्थान दिल्ली

    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री जगदीश जी सरावग दिल्ली से 

    मीटिंग कल

    रानीवाड़ा चौधरी आँजणा समाज की बैठक कल दिनांक 12 जून 2016, रविवार को बालिका छात्रावास में दोपहर 12 बजे रखी गई हैं।
      कमेटी अध्यक्ष श्री जगाराम चौधरी ने बताया कि चौधरी समाज द्वारा नवनिर्मित बालिका विद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें निमंत्रण पत्रिका का विमोचन महंत श्री श्री 1008 श्री लहरभारती जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। साथ ही वितरण सहित कार्यक्रम कि तैयारी की जिम्मेदारी अलग अलग कमेटियाँ बनाकर सौपी जाएगी।
    इस मीटिंग में आप सभी सादर आमंत्रित हो। बड़ी संख्या में पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे।

    समाचार के लिए श्री गोदाराम पटेल तथा श्री नानजीराम चौधरी CAPS टीम रानीवाड़ा

    मीटिंग कल

    आंजणा पटेल समाज सांचोर की बैठक 1 मई को आयोजित होगी। आंजणा पटेल सेवा संस्थान अध्यक्ष मोतीराम चौधरी ने बताया कि बैठक में समाज के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ समाज का वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जाएगा। 

    मीटिंग सम्पन्न


    कल दिनांक 13 मार्च, रविवार को आँजना समाज इंदोर की बैठक रखी गई। जिसमे संत श्री राजेश्वर भगवान की जयंती का कार्यक्रम, इंदोर आँजना समाज कार्य कारिणी का गठन, समाज के लिए इंदोर में जमीन रखने की रूप रेखा, जमीन के लिए धन एकत्रित करने के लिए योजना तेयार करना, सिहस्थ में दाता भगवती बाई व मीरा बाई के लिए अन्न दान में सहयोग सहित अन्य कई मुद्दो पर समाज बंधुओ की सहमति से विचार- विमर्श हुआ। गुरुदेव श्री राजेश्वर भगवान की जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। साथ ही हर गाँव से दो सक्रीय सदस्यों को लेकर उनको समाज सभा के सदस्य बना कर जिम्मेदारी सोपना व रामनवमी तक नविन कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही 11000 /- कार्यकारिणी सदस्य शुल्क रखने का प्रस्ताव लिया। समाज के भवन हेतु जमीन खरीदना तथा भूमि पूजन के अवसर पर विशाल कार्यक्रम करने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर आयोजित मीटिंग में श्री ज्ञानेंद्र जी आँजना, श्री भरत सिंह जी आँजना, श्री प्रेम सिंह जी आँजना, श्री घनश्याम जी आँजना, श्री ईश्वर लाल जी, श्री शंकर लाल जी, श्री प्रखा रामजी, श्री भलारामजी, श्री ललित जी पटेल, श्री भुपाराम चौधरी, श्री किशन चौधरी, श्री पीराराम जी, श्री गणेश जी चौधरी, श्री कमलेश जी, श्री हरीश जी, श्री रितेश जी, श्री रमेश जी, श्री नीलेश जी सहित अन्य समाज बंधू उपस्तिथ थे।  
    समाचार की विस्तृत जानकारी के साथ CAPS किशन डी आँजणा, इंदौर



    मीटिंग कल

    आप सभी आंजना समाज बंधू जिला इंदोर को अत्यंतहर्ष के साथ सूचित किया जाता हैं की कल रविवार सुबह 10 बजे 178, वेंटेसर विहार ,कालोनी नगर इंदोर में आम सभा (मीटिंग) रखी गई हैं। जिसमे इंदोर जिले की अखिल आँजना समाज  की नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी । और राम नवमी के अवसर पर आयोजित श्री राजेश्वर जयंती के बारे में विस्तृत कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। अतः आप सभी इंदोर जिले के अखिल आंजना समाज के बंधूओ को कल ठीक 10 बजे मीटिंग में पधारना अनिवार्य हैं।  
    🏽अखिल आंजना समाज इंदोर जिला
    🏽पता 178, वेंटेसर विहार,कोलोनी नगर इंदोर
    🏽सम्पर्क 7024135008, 9993930128, 9950034809


    समाचार के लिए CAPS प्रतिनिधि श्री ललित भाई व किशन जी इंदौर से 
    👉



    👉

    👉

    उज्जैन में मीटिंग कल



    कल दिनांक 21-02-2016 को साध्वी मीरा दीदी के सिंहस्थ के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने हेतु अति आवश्यक बैठक रखी गई है। अतः  सभी समाज जनो से करबद्द निवेदन हैं की अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देवे ।

    स्थान :- सदावल रोड मुल्लापुरा , उज्जैन
    समय :- 12 बजे से
     निवेदनकर्ता :- समस्त आँजना समाज एंवम कार्यकर्तागण

    समाचार के लिए CAPS परिवार प्रतिनिधि श्री नैनाराम चौधरी 

    संत श्री राजाराम जी सेवा संस्थान दिल्ली की मीटिंग संपन्न

    आज दिनाक 23/7/2015 संत श्री राजाराम जी सेवा संस्थान दिल्ली की मीटिंग श्री दीपाराम जी चौधरी के ऑफिस में अधयक्ष् श्री देवराज जी चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
         मीटिंग पूजनीय संत श्री राजारामजी महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम व दिल्ही आँजणा समाज की डायरेक्टरी की तैयारी को लेकर आयोजित की गई थी। मीटिंग में भजन मण्डली, कार्यक्रम स्थल, आमंत्रण पत्रिका, भोजन प्रसादी एवं अन्य आवश्यक तैयारी की गई।साथ ही उपाध्यक्ष श्री ठाकरी रामजी के ग्रह प्रवेश के उपल्क्ष में सभा में भाग लिया एवं समस्त समाज बंधुओ ने उपाध्यक्ष श्री को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की गई।
        कार्यक्रम में सरंक्षक श्री जगदीश जी, श्री दीपारामजी शहादरा, अध्यक्ष श्री देवराज जी, उपाध्यक्ष श्री ठाकरी रामजी, श्री रामजीलाल जी, श्री भूपेंद्र जी, श्री नरेंद्र जी, श्री कैलाश जी, श्री शैलेश जी, मोबाइल एप्प प्रतिनिधि दिल्ली श्री जगदीश S.सरावग चौधरी जी सहित दिल्ली समाज के कई गणमान्य  समाज बंधू उपस्तिथ थे।

    न्यूज़ के लिए दिल्ली से हमारे सहयोगी जगदीश S.सरवाग चौधरी
      09311395921

    श्री आँजणा पटेल समाज सेवा संस्थान गोवडी की मीटिंग

    11.05 शाम श्री आँजणा पटेल समाज सेवा संस्थान गोवडी की मीटिंग जुना कंपाउंड बाटली बाई हनुमानजी मंदिर में संपन्न हुई।
        मीटिंग पूजनीय गुरुदेव श्री राजारामजी महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित की गई। मीटिंग से पूर्व संत श्री रुघनाथरामजी महाराज को 2 मिनिट का मौन रखकर श्रदांजलि अर्पित की गई।
        आगामी कार्यक्रम को लेकर आयोजित मीटिंग में भजन मण्डली, प्रसादी व अन्य आवश्यक तैयारी से सम्बंधित सुझाव व निर्णिय लिया गया। समाज की जगह पर मंदिर व भवन को लेकर सुझाव लिए गए। मीटिंग में अध्यक्ष श्री नेनारामजी, सचिव श्री लक्ष्मणजी, श्री वेलारामजी, श्री खीमारामजी, श्री चेनारामजी, श्री पोलारामजी, श्री रामलालजी, श्री तलजी, श्री मोहनलालजी, श्री भेरारामजी, श्री गणेशजी व हमारे सहयोगी श्री भैरारामजी सरदारपूरा सहित कई समाजबंधू उपस्तिथ थे।

    समाचार के लिए हमारे सहयोगी श्री भैरारामजी सरदारपूरा

    संत श्री राजाराम जी सेवा संस्थान दिल्ली की मीटिंग संपन्न


    आज सुबह संत श्री राजाराम जी सेवा संस्थान दिल्ली की मीटिंग अध्यक्ष श्री देवराज जी चौधरी के ऑफिस में संपन्न हुई।
          मीटिंग प्रारम्भ से पूर्व पूजनीय संत श्री किशनारामजी महाराज के शिष्य और श्री राजारामजी मंदिर लुम्बा की ढाणी के महंत श्री रघुनाथरामजी महाराज को 2 मिनिट का मौन प्रार्थना कर श्रदांजलि अर्पित की गई।
         मीटिंग पूजनीय संत श्री राजारामजी महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित की गई थी। मीटिंग में भजन मण्डली, कार्यक्रम स्थल, आमंत्रण पत्रिका, भोजन प्रसादी एवं अन्य आवश्यक तैयारी की गई।
        कार्यक्रम में सरंक्षक श्री जगदीश जी, श्री दीपारामजी शहादरा,अध्यक्ष श्री देवराज जी, महासचिव श्री श्रवण जी, उपाध्यक्ष श्री ठाकरी रामजी, आँजणा परिवार टाइम्स के संपादक श्री रतनजी चौधरी, मोबाइल एप्प प्रतिनिधि दिल्ली श्री जगदीश चौधरी सहित दिल्ली समाज के कई समाज बंधू उपस्तिथ थे।

    न्यूज़ के लिए दिल्ली से हमारे सहयोगी श्री जगदीश चौधरी