
कल दिनांक 13 मार्च, रविवार को आँजना समाज इंदोर की बैठक रखी गई। जिसमे संत श्री राजेश्वर भगवान की जयंती का कार्यक्रम, इंदोर आँजना समाज कार्य कारिणी का गठन, समाज के लिए इंदोर में जमीन रखने की रूप रेखा, जमीन के लिए धन एकत्रित करने के लिए योजना तेयार करना, सिहस्थ में दाता भगवती बाई व मीरा बाई के लिए अन्न दान में सहयोग सहित अन्य कई मुद्दो पर समाज बंधुओ की सहमति से विचार- विमर्श हुआ।
गुरुदेव श्री राजेश्वर भगवान की जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। साथ ही हर गाँव से दो सक्रीय सदस्यों को लेकर उनको समाज सभा के सदस्य बना कर जिम्मेदारी सोपना व रामनवमी तक नविन कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही 11000 /- कार्यकारिणी सदस्य शुल्क रखने का प्रस्ताव लिया।
समाज के भवन हेतु जमीन खरीदना तथा भूमि पूजन के अवसर पर विशाल कार्यक्रम करने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर आयोजित मीटिंग में श्री ज्ञानेंद्र जी आँजना, श्री भरत सिंह जी आँजना, श्री प्रेम सिंह जी आँजना, श्री घनश्याम जी आँजना, श्री ईश्वर लाल जी, श्री शंकर लाल जी, श्री प्रखा रामजी, श्री भलारामजी, श्री ललित जी पटेल, श्री भुपाराम चौधरी, श्री किशन चौधरी, श्री पीराराम जी, श्री गणेश जी चौधरी, श्री कमलेश जी, श्री हरीश जी, श्री रितेश जी, श्री रमेश जी, श्री नीलेश जी सहित अन्य समाज बंधू उपस्तिथ थे।
समाचार की विस्तृत जानकारी के साथ CAPS किशन डी आँजणा, इंदौर
समाचार की विस्तृत जानकारी के साथ CAPS किशन डी आँजणा, इंदौर
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।