Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label युवा संस्कार शिविर. Show all posts

    एक दिवसीय युवा संस्कार शिविर का आयोजन

    शिकारपुरा धाम पीठाधीश्वर परम् पूज्य प्रातः स्मरणिय गुरूवर श्री श्री 108 महन्त श्री दयारामजी महाराज के सानिध्य मे शिकारपुरा धाम में दिनाक 23/04/17 को युवा जागृति मंच के तत्वाधान मे युवा संस्कार कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ जिसमे हजारो युवाओ की उपस्थिति रही।

    गुरुदेव ने अपने एक घण्टे से लम्बे उदबोधन मे युवाओ को आह्ववान किया कि समाज की एकता एवं अखंडता को बरक़रार रखते हुए समाज में व्यापत कुरीतियों को मिटाने के लिऐ हर युवा को यथासंभव प्रत्येक क्षेत्र में समाज के विकास के लिए अपना योगदान देना जरूरी है।

    गुरुदेव ने शिकारपुरा आश्रम परम्परा गुरु-शिष्य परम्परा का परिचय करवाया और ऐसी व्यवस्था को आत्मसात करते हुए हमे समाज कि दिशा व दशा का चिन्तन मंथन करना होगा और युवाओ को समाज के लिऐ निरन्तर दिपक कि भाती प्रकाशित होकर निरन्तर जलना होगा । तभी हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुच सकते है और समाज को अनन्त ऊंचाइयों तक पहुचा सकते है।

    युवा संस्कार कार्यशाला मे गुरुजी ने युवाओ से आहवान किया कि संघे शक्ति कलियुगे इस कलियुग के समय मे समाज को आगे बढाने के लिऐ सबसे बड़ी जरुरत है संगठन की ।

    युवाओ से विनती करते हुऐ कहा कि आप सभी अपनी अपनी राजनितिक विचारधाराऔ के लिऐ स्वतंत्र है। समस्त स्वतंत्र राजनितिक विचारधाराओ के बावजुद युवा आगे आये और समाज कि राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक धार्मिक, बौध्दिक एवं सांस्कारिक स्थित एवं परिस्थिति को मजबुत करे ।

    इस मंच की यह प्रथम युवा संस्कार कार्यशाला थी। आगामी समय में गांव, तहसील, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा और हर परिवार ,गांव ,तहसील,जिला एवं राज्य स्तरीय सदस्यता के आधार पर सबकी अहम सहमति,भूमिका  योगदान एवं सुझाव आधारित कमिटियों का गठन किया जायेगा ।
    युवाओं को मंच प्रदान करने वाले इस समाज सेवी युवा जागृति मंच को मूर्त रूप दिया जायेगा ।

    बडा भया तो क्या भया जैसे पेड़ खजुर
    पक्षी को छाया नही फल लगे अति दुर
    गरुदेव ने अपने शालिन शब्दो मे समझाया कि समाज के अन्दर अपनी बहुत बड़ी हैसियत होने के बावजुद हम समाज को अपना यथासंभव योगदान नही दे सके तो समाज हमसे क्या उम्मिद रखेगा, इसलिऐ प्रत्येक व्यक्ती अपनी अपनी हैसियत मुताबित अर्थ तन मन धन से निजी स्वार्थ हितो को छोड़कर समाज हित को सर्वोपरी प्राथमिकता मानते हुऐ अपना सहयोग करे ।

    अन्त मे गागर मे सागर भरते हुऐ अपने समाज के हर परिवार को संत श्री  राजेश्वर भगवान के उपदेशो को आत्मसात करने का शुभाआशिश दिया ।

    इस मौके पर गुरुजी ने नशामुक्त समाज अभियान कि शुरुआत करते हुऐ सैकडौ युवाऔ के गले मे राजेश्वर भगवान का स्मृति चिन्ह पहनाकर नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया ।

    युवा संस्कार शिविर 23 को

    आँजणा कलबी (पटेल) समाज के युवाओं के लिए संत श्री राजारामजी युवा जागृति मंच के बैनर तले पूज्य श्री श्री 108 श्री दयाराम जी महाराज के सानिध्य में प्रथम एक दिवसीय युवा संस्कार शिविर का आयोजन शिकारपुरा आश्रम में 23 अप्रैल 2017 को किया जाएगा।

    कार्यशाला में निम्न बिंदुओं पर चर्चा होगी।
    1. संत श्री राजेश्वर भगवान के उपदेशों को जन-जन तक प्रचार-प्रसार करना।
    2. संत श्री राजेश्वर भगवान के उपदेशों को समाज बंधुओं को अंगीकार करवाना।
    3. समाज को मृत्युभोज रूपी महामारी से बचाने के उपाय।
    4. समाज मे व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन अभियान चलाना। 
    5. समाज मे नशा बंदी जन जागरण अभियान चलाना व संकल्प दिलाना।
    6. संस्कार शिविर आयोजन कर भावी युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना। 
    7. गौ माता की रक्षा, पालन व सेवा करना।
    8. देश रक्षा, धर्म रक्षा व समाज रक्षार्थ सेवा कार्य करना।
    9. शिक्षा के क्षेत्र में समाज के भामाशाओं द्वारा समाज की बालक - बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करना। 
    10. समाज की बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करना।
    11. संत श्री राजारामजी जागृति मंच हर एक समाज उपयोगी कार्य को श्री राजारामजी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान व आश्रम परिसर में आयोजन करेगा।
    12. मेला आयोजन में मंच द्वारा समाज मे उभरती व निखरती प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन करना व करवाना।

    इस आयोजन में आप सभी बड़ी संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनावें। संत श्री राजारामजी जागृति मंच के सदस्य बनने के लिए शिकारपुरा आश्रम के ऑफिसयल साइड से ऑनलाइन भर सकते हैं।