Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बैंगलोर. Show all posts

    बैंगलोर में नविन कार्यकारिणी का गठन

    श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की 135 वीं जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलों की नगरी बैंगलोर में श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बैंगलोर के तत्वाधान में मनाई गई।
         रामनवमी की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़ एक प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों पर श्रोता झूमते नजर आए। वही रामनवमी को सुबह चढ़ावो के लाभार्थी मागड़ी रोड़ स्तिथ मंदिर में पूज्यनीय गुरुवर श्री राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।
        आम सभा की शुरुआत ठीक 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर अध्यक्ष श्री समरथारामजी के आदेशानुसार सचिव श्री भीमाराम जी भुरिया ने की। जिसमें नविन कार्यकारिणी बनाने तथा अन्य समाज विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें लगभग 10 हजार बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का आयोजन भी रखा गया था। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

    नवीन कार्यकारिणी का गठन
    श्री राजाराम आंजणा पटेल संघ बेंगलुरु की नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक  09-04-2017 को मागडी रोड मंदिर में सम्पन्न हुए जिसमें निम्न लिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए :-
    1- अध्यक्ष - श्री नाथुरामजी फक (गांव सराना)
    2- उपाध्यक्ष - श्री चुनारामजी सोलंकी (गांव करमावास)
    3- सचिव - श्री भीमारामजी भूरिया (गांव तिखी पहाडपुरा)
    4- सह सचिव - श्री कलारामजी ओड (गांव सावीधर)
    5- कोषाध्यक्ष - श्री लखमारामजी बग (गांव रामा बाला)
    6- उप कोषाध्यक्ष - श्री मंलारामजी कोदली (गांव भाचरणा)
    इस कार्यकारिणी के सहित कुल 27 एरियों से 27 सदस्य नियुक्त किए गए। Co-Opt 3 सदस्य तथा भूतपूर्व अध्यक्ष श्री समरथारामजी ओड रुचियार व संरक्षक छोगारामजी आकोदिया रेवडा खुर्द सहित कुल 32 सदस्य की कार्यकारिणी बनाई गई। गुरुवर श्री राजेश्वर भगवान के आशीर्वाद से समाज विकास के नए आयामो को पार करें। ऐसी प्रार्थना करते हैं।

    चौधरी आँजणा पटेल समाज के सबसे बड़े सोसियल ग्रुप CAPS GROUP की और से नव गठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं......

    कर्नाटक पटेल भवन के मुख्य बारोक का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

    श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बैंगलोर द्वारा "कर्नाटक पटेल भवन" के मुख्य बारोक का शुभ मुहूर्त कल दिनांक 06 जुलाई को सुबह 10:30 बजे किया गया। उसके साथ ही कार्यकारिणी मीटिंग मागड़ी रोड स्तिथ श्री राजाराम जी मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें समाज हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

    1- श्री राजारामजी मंदिर, मागडी रोड, के पुजारी पंडित  लेखराजजी के स्थान पर दूसरे पुजारी को रखने का निर्णय लिया गया। अतः आप सबसे विनती की जाती है कि अब पंडित लेखराजजी हमारी समाज के पुजारी नहीं है तथा उनको केवल  दस दिन तक मंदिर में रहने की सुविधा दी गई है।अतः कृपया आप सब इस बात पर ध्यान देरावे।

    2- समाज के आगामी प्रोग्राम की पत्रिका वितरण का कार्य सौंपा गया ।

    3- समाज के बंधुओं के द्वारा अपने समाज मे पारित नियमों का सुचारु रूप से पालन करने मे सहयोग हेतु अपने समाज बंधुओं की सराहना करते हुए कोटि कोटि धन्यावाद देते हैं।

    4- बंधुओं हमारे आम सभा में पारित प्रस्ताव एवं नियमों संबंधित, यदि किसी को कोई कन्फ्यूजन हो, तो
    समाज के एरिया मेम्बर,पदाधिकारी या आपके सम्पर्क में किसी भी कमिटी मेम्बर से फोन के द्वारा पुछ कर या बता कर जानकारी करावे। लेकिन वाटसअप भेज कर लोगों में कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश से बचने की हिदायत देने का निर्णय लिया गया है । इसलिए बंधुओं समाज के नियमो व कायदों पर, अपनी टिप्पणी वाटसअप पर, किसी ग्रुप में ना भेजे ।

    आयोजित मीटिंग में समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।